चंदौली

चंदौली।प्रत्याशियों ने लोकतंत्र का अनूठा उदाहरण किया पेश


चंदौली। जनपद के सकलडीहा विधानसभा में शनिवार को स्वस्थ लोकतंत्र की झलक उस समय दिखाई दी जब भाजपा के प्रत्याशी सपा के प्रत्याशी से सहृदय मुलाकात कर चुनाव में विजयश्री का आर्शीवाद मांगा। बताया जाता है कि दोनों पार्टी के प्रत्याशी अपनी चुनावी जन सम्पर्क करते हुए चहनिया बाजार पहुंचे जहां वह आमने-सामने हो गये। दोनों पार्टियों के विचारधार भले ही विपरीत है लेकिन स्वस्थ लोकतंत्र का जीता जागता प्रमाण देखने को मिला जिसकी चर्चा तेजी से की जा रही है। लोगों का कहना है कि जनमानस किसी पार्टी का नहीं नीतियों का विरोध करता हैं। ऐसे में प्रत्याशियों का सहृदय से लगाव निश्चित ही लोकतंत्र में स्वस्थ संदेश्