अलीनगर। मुलायम सिंह यादव जी के जीवन दर्शन से तानाशाही मनोवृति व दमन से लडऩे की प्रेरणा मिलती है। भारतीय राजनीति का संसदीय इतिहास उनके बिना अधूरा है। सही अर्थों में समाजवादी आंदोलन के महानायक एवं सामाजिक परिवर्तन के प्रणेता थे नेता जी। उक्त बातें समाजवादी युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव डीएन यादव ने बिलारीडीह स्थित अपने आवास पर मुलायम सिंह के जयंती के अवसर पर एक गोष्ठी को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि नेताजी हमेशा कहते थे कि भारत का विकास करना है तो पहले गांव का विकास होना चाहिए। किसान खुशहाल होगा तो देश खुशहाल होगा। उनका यह विचार देश के विकास के लिए ब्रह्म वाक्य है। सच्चे मायने में समाजवादी आंदोलन डॉक्टर लोहिया, आचार्य नरेंद्र देव, जयप्रकाश नारायण के बाद नेता जी के ही नेतृत्व में सुरक्षित था। नेता जी के आज नहीं होने पर हम समाजवादी कार्यकर्ता सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में यह संकल्प लेते हैं कि देश और प्रदेश से जुल्मी, अत्याचारी, भ्रष्टाचारी सरकार को आगामी लोकसभा चुनाव में जनबल के माध्यम से उखाड़ फेंकेगे। इस मौके पर संजय प्रधान, सैफ प्रधान, आशा देवी, बिरेंद्र बंटी, चंद्रशेखर बिंद, महेंद्र पाल, कमला बियार, राजू सोनकर, जमुना भारती, जलालुद्दीन, रजिया बेगम, श्यामप्यारी, बियार, सूबेदार यादव, डॉ पीएस यादव, प्रतिमा सिंह, मंजू तिवारी आदि मौजूद रहे।
Related Articles
चंदौली।अनुमति मिले बगैर धार्मिंक, चुनावी आयोजन पर होगी कार्रवाई:प्रेमप्रकाश
Post Views: 686 सकलडीहा। रमजान, नवरात्र व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर शासन प्रशासन का सख्त रूख है। बुधवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा और अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम कोतवाली में सर्किल के सभी थाना क्षेत्र के दोनों समुदाय के लोगों के साथ बैठक किया। इस दौरान किसी भी मंदिर या मस्जिद में धार्मिक […]
चंदौली। कोरोना वैक्सीन के लिए लोगों को किया जागरुक
Post Views: 554 सैयदराजा। पूरे देश में कोरोना वैक्सीन का कार्यक्रम चल रहा। लोगो को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है इसी क्रम में विकास खण्ड बरहनी के ग्राम पंचायत छतेम के स्वास्थ्य केन्द्र पर ब्लाक बरहनी के प्रभारी डाक्टर रितेश जायसवाल के निर्देशन में सीएचओ कम्यूनिटी हेल्थ आफिसर डाक्टर पूजा […]
चंदौली।आईजी ने निकाय चुनाव पर की समीक्षा बैठक
Post Views: 316 चंदौली। आईजी परिक्षेत्र वाराणसी के सत्यनारायण द्वारा जनपद में अपराध नियंत्रण कानून व्यवस्था एवं नगरीय निकाय चुनाव के दृष्टिगत पुलिस कार्यालय में समस्त अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक किया। इस दौरान समस्त तैयारियों को तय समय में पूर्ण करने सहित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वहीं गम्भीर अपराधों में शीघ्र शेष कार्यवाहियां पूर्ण […]