सकलडीहा। विकास खण्ड के चकरिया गांव स्थित यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में बुधवार को तीन दिवसीय वार्षिक बाल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगता का मुख्य अतिथि भाजपा नेता व विद्यालय के प्रबंधक सूर्यमुनी तिवारी ने मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने दौड़, गोला फेंक, लंबी कूद, ऊंची कूद, कबड्डी, खो खो सहित विभिन्न खेलों में अपना दमखम दिखाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि खेल से जीवन में शारीरिक व मानसिक विकास होता है। सर्वागीण विकास के लिए बच्चों को पढ़ाई के साथ ही खेल को भी अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। खेल से हम अपने परिवार, समाज व देश का नाम रोशन कर सकते है। मजबूत इच्छा शक्ति से किया गया हर कार्य सफलता तक पहुंचाता हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश की सरकार छात्र.छात्राओं की शिक्षा को लेकर गंभीर है। होनहारों के सम्मान से लेकर रोजगार के अवसर सरकार की पहली प्राथमिकता है। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका विभा सिंह, कांता सिंह, अरूण मिश्रा, विजय गुप्ता, कुमुदबिहारी सिंह, अमित चौरसिया, शशांक शेखर, अमित पाण्डेय, गगन सिंह, विपुल, प्रियांशु, शिशु सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Related Articles
चन्दौली। उडऩ दस्ता टीम ने किया वाहनों की चेकिंग
Post Views: 592 चहनियां। चुनाव सकुशल सम्पन्न कराने के लिए उडऩ दस्ता द्वितीय टीम ने मंगलवार की शाम को चहनियां कस्बा सहित कई बाजारों में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। उडऩ दस्ते द्वारा चेकिंग अभियान से हड़कम्प मचा रहा। चुनाव नजदीक आ रहा है। इसे लेकर चुनाव के प्रति अधिकारी अभियान चला रहे है। मंगलवार की […]
यूपी में 37 लाख से अधिक अभ्यर्थी दे रहे UPSSSC PET 2022, परीक्षा केन्द्रों पर उमड़ी भीड़
Post Views: 1,897 लखनऊ, यूपी में आज और कल 75 जिलों के 1899 परीक्षा केन्द्रों पर 37 लाख से अधिक अभ्यर्थी UPSSSC PET 2022 की परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा दो पालियों में संपन्न होनी है। उत्तर प्रदेश राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा प्रथम पाली में 10.00 बजे से 12.00 […]
चंदौली। सीएम आगमन को लेकर मंडलायुक्त, आईजी ने किया दौरा
Post Views: 618 सैयदराजा। मुख्यमंत्री के 6 अक्टूबर के संभावित दौरे को देखते हुए सोमवार को मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल व आईजी एसके भगत ने हेलिपैड व जनसभा स्थल का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान अधिकारी द्वय ने मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। ज्ञातव्य हो कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जोर शोर से […]