Latest News पटना बिहार

चिराग को लग सकता है एक और झटका, अब बंगले पर भी मंडराया खतरा


लोक जनशक्ति पार्टी में दो फाड़ होने के बाद अब चिराग पासवान को एक और बढ़ा झटका लग सकता है। पार्टी में बंटवारे के बाद चिराग का दिल्ली स्थित 12 जनपथ का सरकारी बंगला भी हाथ से निकलने वाला हो गया है। सूत्रों के अनुसार चिराग पासवान को तीन महीने पहले ही सरकारी बंगाल खाली करने के लिए दो-तीन नोटिस जारी हो चुके हैं। वहीं भाजपा से साथ खराब होते संबंध को देखते हुए चिराग गुट के नेताओं ने बंगला खाली करने का विचार बना लिया है।

दिल्ली स्थित 12 जनपथ का सरकारी बंगला मंत्री पद के लिए आवंटित है। और पिता रामविलास पासवान के जाने के बाद चिराग पासवान केवल सांसद भर रह गए हैं। इस हिसाब से यदि सरकार सख्त होती है तो 30 साल से वहां रह रहे पासवान परिवार को बंगाला खाली करना पड़ सकता है।

सूत्रों के अनुसार लोजपा चिराग गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान अब अपना ज्यादा वक्त बिहार में ही व्यतीत करेंगे। चिराग पासवान जल्द से जल्द अपनी कमबैक करने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए चिराग 16 जुलाई से अपने आर्शीर्वाद यात्रा का दूसरा फेज शुरू कर रहे हैं।