आजमगढ़। देवगांव कोतवाली के एसआई सुभाष तिवारी व हरिश्चन्द्र यादव ने बुधवार को छावनी हाईवे कट पर चेकिंग के दौरान चोरी के मामलों में शामिल बाइक सवार तीन आरोपितों को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपितों में आजाद कुमार पुत्र रामदुलार निवासी फैजुल्लापुर, सुरेन्द्र राम पुत्र शोभनाथ राम निवासी कटघर लालगंज, इंतखाब आलम पुत्र मो. अनीश निवासी कटघर लालगंज शामिल हैं। उनके पास से कुल 2150 रुपये व आजाद के पास से तमंचा व कारतूस मिला। पूछताछ मेें आरोपितों ने पुलिस को बताया कि बरामद बाइक को 27 अगस्त को प्राथमिक विद्यालय लालगंज की गली से चोरी किया था। 3 सितंबर को प्रजापति हास्पिटल के पास से एक महिला को बातचीत में भरमाकर उसके कान की बाली व लाकेट निकलवाकर व कुछ पैसे एक पर्स में रखवाकर भाग गए थे।
Related Articles
फांसी के फंदे पर झूलता मिला छात्र का शव
Post Views: 2,547 परिवार के आने पर पुलिस ने पीएम को भेजी बाडी आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र अंतर्गत चंडेश्वर बाजार में किराए पर कमरा लेकर शिक्षार्जन कर रहे २० वर्षीय छात्र ने बुधवार को दिन में अपने कमरे में पंखे के हुक से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची […]
भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिये कांग्रेसी रवाना
Post Views: 808 आजमगढ़। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिये दो बड़ी लग्जरी बसों से आजमगढ़ के कांग्रेसी एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मनोज कुमार गौतम एवं अहमद शमशाद भी बस के साथ रवाना हुये। जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा भारत जोड़ो […]
समाजसेवी ने विद्यालय को दिया झूला
Post Views: 768 आजमगढ़। नगर के मडय़ा स्थित कम्पोजिट विद्यालय के बच्चों के लिए सभासद मुखराम निषाद के पहल पर समाजसेवी अभिषेक जायसवाल दीनू द्वारा दो झूला उपलब्ध कराया गया। सोमवार को प्रधानाध्यापक की उपस्थिति में अभिषेक जायसवाल दीनू द्वारा फीता काटकर दोनों झूलों को विद्यालय परिवार को सुर्पुद किया गया। जैसे ही विद्यालय परिसर […]




