आजमगढ़। देवगांव कोतवाली के एसआई सुभाष तिवारी व हरिश्चन्द्र यादव ने बुधवार को छावनी हाईवे कट पर चेकिंग के दौरान चोरी के मामलों में शामिल बाइक सवार तीन आरोपितों को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपितों में आजाद कुमार पुत्र रामदुलार निवासी फैजुल्लापुर, सुरेन्द्र राम पुत्र शोभनाथ राम निवासी कटघर लालगंज, इंतखाब आलम पुत्र मो. अनीश निवासी कटघर लालगंज शामिल हैं। उनके पास से कुल 2150 रुपये व आजाद के पास से तमंचा व कारतूस मिला। पूछताछ मेें आरोपितों ने पुलिस को बताया कि बरामद बाइक को 27 अगस्त को प्राथमिक विद्यालय लालगंज की गली से चोरी किया था। 3 सितंबर को प्रजापति हास्पिटल के पास से एक महिला को बातचीत में भरमाकर उसके कान की बाली व लाकेट निकलवाकर व कुछ पैसे एक पर्स में रखवाकर भाग गए थे।
Related Articles
मजदूर हत्याकांड मामले में माफिया मुख्तार अंसारी की नहीं हो सकी पेशी अब 16 को होगी सुनवाई –
Post Views: 18 आजमगढ़ : हत्या के मुकदमे में बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मंगलवार को एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। इस मुकदमे में शासन की तरफ से नियुक्त विशेष लोक अभियोजक राधेश्याम मालवीय ने बताया कि एक अधिवक्ता के आकस्मिक निधन के कारण दीवानी बार एसोसिएशन […]
By Election Result : यूपी में समाजवादी व पंजाब में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका
Post Views: 20 नई दिल्ली, देश की तीन लोकसभा व सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में अधिकांश सीटों के परिणाम आ गए है। उत्तर प्रदेश की रामपुर लोकसभा सीट पर भाजपा की जीत दर्ज हो गई है। वहीं आजमगढ़ लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ चुनाव जीत गए हैं। पंजाब की […]
Breaking News Today : केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का बयान, कहा- भारत में हर क्षेत्र की भाषा का अपना महत्व है
Post Views: 11 नई दिल्ली, इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने दिल्ली में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की कीमत 2 रुपये प्रति किलो बढ़ाई है। नई कीमतें 75.61 रुपये प्रति किलो हो गई है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में CNG की कीमत 78.17 रुपये प्रति किलो और गुरुग्राम में CNG की कीमत 83.94 रुपये प्रति […]




