News TOP STORIES आज़मगढ़ उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड नयी दिल्ली पंजाब पटना बंगाल बिहार मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राजस्थान राष्ट्रीय लखनऊ

Breaking News Today : केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का बयान, कहा- भारत में हर क्षेत्र की भाषा का अपना महत्व है


नई दिल्ली, इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने दिल्ली में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की कीमत 2 रुपये प्रति किलो बढ़ाई है। नई कीमतें 75.61 रुपये प्रति किलो हो गई है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में CNG की कीमत 78.17 रुपये प्रति किलो और गुरुग्राम में CNG की कीमत 83.94 रुपये प्रति किलो हुई है। वहीं, केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल 22-26 मई तक दावोस में विश्व आर्थिक मंच (WEF) में टीम इंडिया का नेतृत्व करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया और हरदीप सिंह पुरी सहित मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और तेलंगाना के CM शामिल होंगे।

  • दिल्ली में पानी की कमी पर बोले AAP के विधायक सौरभ भारद्वाज

     

    दिल्ली में हो रही पानी की कमी पर AAP के विधायक सौरभ भारद्वाज ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि वजीराबाद तालाब में पानी का स्तर 668 के करीब है। यह स्तर 674.5 फीट होना चाहिए। हरियाणा की तरफ से यमुना में कम पानी छोड़ा जा रहा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को संकेत मिलेंगे तो वे यमुना में पानी छोड़ेंगे।

  • सीबीआइ ने दिल्ली, मुंबई समेत 10 से अधिक जगहों पर मारे छापे

     

    सीबीआइ (CBI) ने नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसइ) को-लोकेशन मामले में मनी लांड्रिंग की जांच के तहत आज कई स्थानों पर छापेमारी की है। एजेंसी ने दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, गांधीनगर, नोएडा और गुरुग्राम सहित 10 से अधिक स्थानों पर तलाशी ली है। सूत्रों के अनुसार सीबीआइ अपनी कार्रवाई के तहत मामले से जुड़े कुछ ब्रोकरों के ठिकाने पर यह तलाशी ले रही है।


  • दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर साधा निशाना

     

    कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश में साल 94 से पिछले पांच चुनावों में पिछड़ा वर्गों को 27% आरक्षण मिलता रहा था। भाजपा की नियत न पिछड़ा वर्गों के प्रति साफ है और न ही अनुसूचित जनजाति के प्रति। जानबूझकर नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 48-49% पिछड़ा वर्गों के पद खत्म हो गए हैं। 27% आरक्षण को कम करके उसे आप ने 14% कर दिया है। ये उत्साह मना रहे हैं। मुख्यमंत्री अपना सम्मान करवा रहे हैं। मुख्यमंत्री आपको शर्म आनी चाहिए। आप ने पिछड़ा वर्ग के साथ धोखा किया है।

     


  • सीबीआई कार्यालय पहुंचे मंत्री परेश अधिकारी

     

    पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री परेश अधिकारी कथित अवैध शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में पूछताछ के लिए लगातार तीसरे दिन सीबीआई कार्यालय पहुंचे।

     


  • भारत में हर क्षेत्र की भाषा का अपना महत्व है- मुख्तार अब्बास नकवी

     

    केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि भारतीय भाषाएं अगर आप एक माला में पिरोएंगे तो हमारे देश की संस्कृति का दर्शन होगा। हर क्षेत्र की भाषा का अपना महत्व है और हिंदी सभी भाषाओं को जोड़ने वाली भाषा है। PM का भी यही कहना है कि हर भाषा का अपना महत्व है और उसे सम्मान देना चाहिए।

    कार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

    कर्नाटक के कथरीगुप्पे सर्कल के पास बनशंकरी थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार फुटपाथ पर चल रहे व्यक्ति पर चढ़ गई। कार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। बेंगलुरु के डीसीपी पश्चिम ने बताया कि हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

  • भारतीय तटरक्षक जहाजों को मिली बड़ी कामयाबी

     

    भारतीय तटरक्षक जहाजों को बड़ी कामयाबी मिली है। जहाजों ने लक्षद्वीप के तट से ड्रग्स की बड़ी खेप को पकड़ा है। जानकारी के अनुसार बीती रात तटरक्षक जहाजों ने प्रिंस और लिटिल जीसस नाम की दो नावों का पीछा किया और उन्हें पकड़ लिया। ICG अधिकारियों के मुताबिक, नावों से 1,520 करोड़ रुपये से अधिक की दवाएं (Drugs) बरामद हुई है।

  • ओबीसी महासभा द्वारा बुलाए गए एमपी बंद का कमलनाथ ने किया समर्थन

    ओबीसी महासभा द्वारा बुलाए गए एमपी बंद का कमलनाथ ने किया समर्थन

     

    ओबीसी महासभा द्वारा बुलाए गए एमपी बंद पर कमलनाथ ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि हम उनका समर्थन करते हैं। पिछड़े वर्ग के साथ घोर अन्याय हुआ है। यदि पिछड़े वर्ग में हमारे राज्य का 50% से अधिक हिस्सा है, तो यह (आरक्षण) उसी के अनुसार होना चाहिए था। हमने कहा था कि 27% (आरक्षण) होना चाहिए था।

  • फिनलैंड के नाटों में शामिल होने की चर्चाओं के बीच रूस की बड़ी कार्रवाई

     

    फिनलैंड को प्राकृतिक गैस की रूसी आपूर्ति शनिवार को रोक दी गई। फिनिश ऊर्जा कंपनी गैसम ने यह जानकारी दी। गैसम ने बताया कि नार्डिक देश द्वारा रूबल में भुगतान करने से इनकार करने के बाद यह कदम उठाया

  • असम में बाढ़ का कहर जारी

     

    असम में बाढ़ का कहर जारी है। असम के नगांव, होजई, कछार और दरांग जिलों में स्थिति अभी भी गंभीर हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य के 29 जिलों में करीब 7.12 लाख लोग बाढ़ की चपेट में हैं। अकेले नगांव जिले में 3.36 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि कछार जिले में 1.66 लाख, होजई में 1.11 लाख और दरांग जिले में 52,709 लोग प्रभावित हुए हैं।

  • कांग्रेस नेताओं ने दी पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि

     

    पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने भोपाल में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

  • कश्मीर विश्वविद्यालय की नई कुलपति नियुक्त की गई प्रोफेसर नीलोफर खान

    कश्मीर विश्वविद्यालय की नई कुलपति नियुक्त की गई प्रोफेसर नीलोफर खान

     

    प्रोफेसर नीलोफर खान को कश्मीर विश्वविद्यालय की नई कुलपति नियुक्त किया गया है। इस मौके पर नीलोफर खान ने कहा कि मैंने कश्मीर विश्वविद्यालय में 37 साल बिताए हैं और विभिन्न प्रशासनिक पदों पर काम किया है। मैं विश्वविद्यालय में पहली महिला प्रोफेसर थी। पूरे राज्य में महिलाओं की बेहतरी के लिए विशेष प्रशिक्षण दूंगी।

  • राहुल गांधी ने साधा भाजपा पर निशाना

     

    लंदन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि भारत अच्छी स्थिति में नहीं है। BJP ने पूरे देश में मिट्टी का तेल फैला दिया है। आपको एक चिंगारी चाहिए और हम बड़ी मुसीबत में पड़ जाएंगे। मुझे लगता है कि यह विपक्ष, कांग्रेस की भी जिम्मेदारी है जो लोग, समुदायों, राज्यों और धर्मों को एक साथ लाती है। हमें इस तापमान को ठंडा करने की ज़रूरत है क्योंकि अगर यह तापमान ठंडा नहीं हुआ तो चीजें गलत हो सकती हैं।

  • चुनाव में कांग्रेस की हार पर बोले राहुल गांधी

     

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी से 20 मई को लंदन में एक कार्यक्रम में बीजेपी के चुनाव जीतने और कांग्रेस की लगातार हार पर सवाल किया गया। उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा कि हमें और अधिक आक्रामक रूप से उन 60-70% लोगों के पास जाने की जरूरत है, जो भाजपा को वोट नहीं देते हैं और हमें इसे एक साथ करने की जरूरत है।

  • कामाख्या मंदिर पहुंचे पश्चिम बंगाल के राज्यपाल

    कामाख्या मंदिर पहुंचे पश्चिम बंगाल के राज्यपाल

     

    पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे।

  • रामबन में हुए भूस्खलन पर नायब तहसीलदार ने दी जानकारी

     

    जम्मू-कश्मीर के रामबन में हुए भूस्खलन पर नायब तहसीलदार जावेद ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि कल सुबह हमने बचाव अभियान 9:30 बजे शुरू किया और 5:30 बजे तक 90% रास्ता साफ कर दिया था। सिर्फ 10% ही मलबा रह गया था। उसके बाद एक नया भूस्खलन आया। जिसके बाद दोबारा मशीनें लानी पड़ी है। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान में बारिश ने भी परेशानी डाली। मशीनों और कर्मचारियों की संख्या और बढ़ा दी गई हैं। उम्मीद है आज अच्छे नतीजें देखने को मिलेंगे।

    कर्नाटक में एक हादसे में गई 7 लोगों की जान

     

    कर्नाटक में कल रात धारवाड़ के निगडी में एक वाहन के पेड़ से टकरा जाने से सात लोगों की मौत हो गई। जबकि 10 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस के मुताबिक, एक शादी में शामिल होने के बाद वाहन में सवार 21 लोग बेंककट्टी जा रहे थे। तभी ये हादसा हुआ। पुलिस का कहना है जांच जारी है। धारा 304 ए आईपीसी (लापरवाही से मौत का कारण) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

  • केदारनाथ मंदिर परिसर में कुत्ता ले जाने वाले शख्स की बढ़ी मुश्किलें

     

    रुद्रप्रयाग के पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने ANI को बताया कि केदारनाथ मंदिर में एक व्यक्ति द्वारा मंदिर परिसर में कुत्ते को टहलाने और भगवान नंदी की मूर्ति को कुत्ते से छुए जाने की घटना के संबंध में पुलिस जांच कर रही है।

  • COVID-19 के 2,323 नए मामले सामने आए

     

    भारत में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 2,323 नए मामले सामने आए हैं। कुल सक्रिय मामले 14,996 हैं।

  • अंतर-राज्य परिषद की स्थायी समिति का होगा पुनर्गठन

     

    मोदी सरकार अंतर-राज्य परिषद की स्थायी समिति का पुनर्गठन करने जा रही है। केंद्र सरकार ने इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में 13 सदस्यों वाली अंतर-राज्य परिषद की स्थायी समिति की एक नई रचना की घोषणा की है।


  • विशेष पीएमएलए अदालत ने लिया ED की चार्जशीट का संज्ञान

     

    विशेष पीएमएलए अदालत ने महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के खिलाफ ईडी की चार्जशीट का संज्ञान लिया। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया इस बात के सबूत हैं कि वह कुर्ला में गोवावाला परिसर पर कब्जा करने के लिए दूसरों के साथ मनी लान्ड्रिंग और आपराधिक साजिश में सीधे और जानबूझकर शामिल थे।

  • पीएम मोदी करेंगे भारतीय दल से बाचतीत

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह 9:30 बजे डेफलिम्पिक्स में भारत की टुकड़ी के साथ बातचीत करेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि वह डेफलिम्पिक्स में भारत की टुकड़ी के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हैं। पूरे दल ने इतिहास रचा है और वे हर भारतीय के चेहरे पर मुस्कान लाए हैं।

  • केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का अरुणाचल दौरा आज

     

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर अरुणाचल प्रदेश के लिए रवाना हो गए हैं। गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर अपने इस दौरे की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि भारत के इस खूबसूरत हिस्से में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए उत्सुक हूं।

  • पीएम मोदी ने दी राजीव गांधी को श्रद्धांजलि

     

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व पीएम राजीव गांधी की 31वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने कहा कि हमारे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि।

     


  • कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

     

    कांग्रेस नेता पी चिदंबरम और सचिन पायलट ने दिल्ली के समाधि-स्थल वीर भूमि में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 31वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

  • भारत के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

     

    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपनी पत्नी सविता कोविंद के साथ सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस से भारत के लिए रवाना हुए।

     


  • पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 31वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

     

    पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 31वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने उनके समाधि-स्थल वीर भूमि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

  • इजरायल ने सीरिया की राजधानी में मिसाइल से किया हमला

     

    सीरिया में बीती रात इजरायल ने मिसाइल अटैक किया है। सीरियाई सेना द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात राजधानी दमिश्क के दक्षिण में सैन्य स्थलों को इजरायली मिसाइल ने निशाना बनाया है। इस हमले में तीन लोगों के मारे जाने की सूचना है।

    यूक्रेन को यूरोपीय संघ से मिली 600 मिलियन यूरो की वित्तीय सहायता

     

    यूरोपीय संघ (ईयू) के आपातकालीन मैक्रो-वित्तीय सहायता कार्यक्रम के तहत यूक्रेन को 600 मिलियन यूरो (634 मिलियन अमेरिकी डालर) की दूसरी किश्त मिली है, यूक्रेनी वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा इस धन का इस्तेमाल युद्ध के दौरान यूक्रेन में वित्तीय स्थिरता बनाए रखने के लिए किया जाएगा। यूक्रेन के प्रधानमंत्री डेनिस श्यामल ने सहायता का स्वागत किया और सहायता के लिए यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष उर्सुला वान डेर लेयेन को धन्यवाद दिया।

  • इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने बढ़ाए CNG के दाम

    इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने बढ़ाए CNG के दाम

     

    इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने दिल्ली में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की कीमत 2 रुपये प्रति किलो बढ़ाई है। नई कीमतें 75.61 रुपये प्रति किलो हो गई है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में CNG की कीमत 78.17 रुपये प्रति किलो और गुरुग्राम में CNG की कीमत 83.94 रुपये प्रति किलो हुई है।