विन्ध्याचल। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन विन्ध्यवासिनी मंदिर के सन्नीकट सप्तऋषिपथ नए विशिष्ठ मार्ग पर स्थित एक दुकान में एक दारोगा द्वारा चुंदरी चुराने का चलचित्र सार्वजनिक हो गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही पूरे क्षेत्र में ख़बर आग की तरह फैल गई। चूंकि मामला पुलिस से जुड़ा हुआ था, तो पुलिस अधिकारी जांच के नाम पर दुकानदार को मैनेज करने में जुट गए। क्षेत्राधिकारी नगर विवेक जावला ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है कोतवाल वेद पांडेय मामले की जांच कर रहे है। जांच कर रहे कोतवाल ने पूछे जाने पर बताया कि मामले की जांच चल रही है जो दुकानदार उस वक्त दुकान पर मौजूद था उसकी रात्रि ड्यूटी होने के चलते अभी वह मिल नहीं पाया है। वायरल वीडियो ने दिख रहे पुलिसकर्मी की भी तलाश जारी है वह भी नहीं मिल पा रहा है। पुलिस जांच में मामला चाहे जो भी पर एक बार तो यही चर्चा जोरो पर है कि दारोगा जी चोर हो गए।
Related Articles
आजमगढ़ में मां विध्यवासिनी का दर्शन करने जा रहे लोगों की कार पलटी, हादसे में तीन लोगों की मौत
Post Views: 10,880 आजमगढ़,। शनिवार रात जीयनपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार कार पलट गई। जबरदस्त हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। सभी मां विध्यवासीनी का दर्शन करने के लिए कार से जा रहे थे। हादसे के शिकार हुए लाेगों में दो देवरिया एवं एक बस्ती जिले के रहने वाले हैं। सुनसान स्थल में हादसा […]
UP Nagar Nikay Chunav Result: भगवामय हुआ यूपी निकाय चुनाव 5 सीटों पर दर्ज की जीत बाकी पर आगे; सपा साफ
Post Views: 3,346 Live UP Nagar Nikay Chunav Result 2023- प्रदेश की 760 नगरीय निकायों के चुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। 75 जिलों के 353 केंद्रों पर लगभग 35 हजार कर्मी मतों की गणना कर रहे हैं। नगर पंचायत सदस्यों के नतीजे सुबह नौ बजे से आने शुरू हो […]
UP Police Constable Result 2024: घोषित हुआ यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा का रिजल्ट, लिंक
Post Views: 2,155 नई दिल्ली। यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल पुलिस भर्ती परीक्षा में 34 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया था। इन सभी उम्मीदवारों को रिजल्ट जारी होने का इंतजार है जो आज यानी 21 नवंबर को खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से नतीजे आज यानी […]




