विन्ध्याचल। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन विन्ध्यवासिनी मंदिर के सन्नीकट सप्तऋषिपथ नए विशिष्ठ मार्ग पर स्थित एक दुकान में एक दारोगा द्वारा चुंदरी चुराने का चलचित्र सार्वजनिक हो गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही पूरे क्षेत्र में ख़बर आग की तरह फैल गई। चूंकि मामला पुलिस से जुड़ा हुआ था, तो पुलिस अधिकारी जांच के नाम पर दुकानदार को मैनेज करने में जुट गए। क्षेत्राधिकारी नगर विवेक जावला ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है कोतवाल वेद पांडेय मामले की जांच कर रहे है। जांच कर रहे कोतवाल ने पूछे जाने पर बताया कि मामले की जांच चल रही है जो दुकानदार उस वक्त दुकान पर मौजूद था उसकी रात्रि ड्यूटी होने के चलते अभी वह मिल नहीं पाया है। वायरल वीडियो ने दिख रहे पुलिसकर्मी की भी तलाश जारी है वह भी नहीं मिल पा रहा है। पुलिस जांच में मामला चाहे जो भी पर एक बार तो यही चर्चा जोरो पर है कि दारोगा जी चोर हो गए।
Related Articles
UP Board Result : इन लिंक से देखें यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट शुभम वर्मा 12वीं और प्रांची 10वीं के Topper
Post Views: 3,346 UP Board Toppers List 2024 Live: शुभम वर्मा 12वीं और प्राची 10वीं के Topper यूपी बोर्ड रिजल्ट में इंटर में शुभम वर्मा ने और हाई स्कूल में प्राची ने टॉप किया है। 20 Apr 20242:32:44 PM UP Board 10th Toppers List Live: शुभम वर्मा पहले और ईशू चौधरी दूसरे स्थान पर यूपी […]
UP Board : ये रहा यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट लिंक, पहली बार 100 प्रतिशत रिजल्ट
Post Views: 1,945 उत्तर प्रदेश के दसवीं और बारहवीं के 58 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का बोर्ड परीक्षाफल का इंतजार समाप्त। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) से सम्बन्ध राज्य में स्थित शासकीय, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में वर्ष 2022-23 के दौरान पंजीकृत और इस बार आयोजित हाई स्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षाओं में […]
एसपीने पुलिस बलके साथ किया भ्रमण
Post Views: 7,870 मीरजापुर। ईद के पावन पर्व पर जनपद में शान्ति व कानून व्यवस्था के दृष्टिगत शुक्रवार को को नगर क्षेत्र में प्रभारी पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने अन्य सहयोगी पुलिस बल के साथ शहर क्षेत्र में भ्रमण कर जायजा लिया गया निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज शुक्रवार को प्रभारी पुलिस अधीक्षक सुभाषचन्द्र शाक्य द्वारा […]




