News TOP STORIES आज़मगढ़ उत्तर प्रदेश चंदौली जौनपुर नयी दिल्ली बलिया भदोही, ज्ञानपुर मऊ मिर्जापुर राष्ट्रीय लखनऊ वाराणसी सोनभद्र

Lucknow Election Result : लखनऊ में एत‍िहास‍िक जीत, 71 साल बाद मोहनलालगंज में ख‍िला कमल


लखनऊ,  लखनऊ की कैंट विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और कानून मंत्री ब्रजेश पाठक, सरोजनीनगर में राजेश्वर सिंह और मोहनलालगंज से अमरेश कुमार ने कमल ख‍िला द‍िया है। ब्रजेश पाठक 40000 वोट, राजेश्‍वर स‍िंह 12500 वोट और अमरेश कुमार ने 16581 वोटों से जीत दर्ज की है। ब्रजेश पाठक को कुल 107299 मत मिले। भाजपा के लिए सबसे मुश्किल सीट में शाम‍िल मोहनलालगंज सीट पर जीत दर्ज करने से पार्टी कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। अब तक भाजपा यहां पर किसी भी चुनाव में जीत नहीं दर्ज कर सकी थी। भाजपा ने इस बार यहां पर अमरीश कुमार को उतारा था। देखें पल-पल की जानकारी –

  • रायबरेली : रायबरेली सीट पर 15वें राउंड में भाजपा की अदिति सिंह आगे और सपा के आरपी यादव पीछे। बछरावां सीट पर 17वें राउंड की गिनती में सपा के श्याम सुंदर भारती आगे। कांग्रेस के सुशील पासी दूसरे नंबर पर। अपना दल-भाजपा के लक्ष्मीकांत तीसरे पर पहुंचे। ऊंचाहार सीट पर सपा प्रत्याशी मनोज पांडेय 14वें राउंड में भी आगे, दूसरे नंबर पर भाजपा के अमरपाल मौर्य। हरचंदपुर सीट पर 14वें राउंड में सपा के राहुल लोधी भाजपा उम्मीदवार राकेश प्रताप सिंह से आगे। सलोन सीट पर 17वें राउंड में सपा के जगदीश प्रसाद आगे और भाजपा के अशोक कोरी दूसरे स्थान पर। सरेनी सीट पर 16वें राउंड की गिनती तक भाजपा के धीरेंद्र बहादुर सिंह आगे और सपा के देवेंद्र प्रताप सिंह दूसरे नंबर पर।

दोपहर 1:30 बजे तक 

  • सुलतानपुर : जिले की पांच विधानसभा सीटों में से दो पर कड़ा मुकाबला भाजपा और सपा के बीच चल रहा है, जबकि तीन सीटों पर भाजपा आगे है। इसमें एक सीट पर वह निर्णायक बढ़त हासिल कर चुकी है।
  • सुलतानपुर और इसौली सीट पर कभी सपा तो कभी भाजपा आगे हो रही। कादीपुर सुरक्षित सीट पर भाजपा जीत की ओर बढ़ चुकी है जबकि सदर, लम्भुआ सीट पर आगे है। सभी सीटों पर मुकाबले में सपा है। बसपा तीसरे पायदान पर जबकि कांग्रेस की जमानत बचने के आसार नहीं दिख रहे।
  • सुलतानपुर : इसौली विधानसभा से सपा प्रत्याशी ताहिर खां 334 मत से आगे। सुल्तानपुर विधानसभा से सपा से अनूप संडा 1897 मत आगे। जयसिंहपुर सदर विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी राज प्रसाद उपाध्याय 7133 मत से आगे। लंभुआ विधानसभा से सीताराम वर्मा बीजेपी 3872 मत से आगे। कादीपुर विधानसभा से राजेश गौतम बीजेपी 20191 मत से आगे।
  • गोंडा : मेहनाैन में भाजपा प्रत्याशी विनय द्विवेदी 55362 मत पाकर आगे चल रहे हैं। जबकि सपा प्रत्याशी नंदिता शुक्ला 45610 पाकर पीछे हैं। दसवें चक्र की मतगणना में सदर विधानसभा से बीजेपी के प्रतीक भूषण सिंह 31946 मत पाकर आगे चल रहे हैं। जबकि सपा प्रत्याशी सूरज सिंह 26990 मत पाकर पीछे चल रहे हैं। दसवें चक्र में कटरा बाजार में भाजपा प्रत्याशी बावन सिंह 33501 मत से आगे चल रहे हैं। सपा प्रत्याशी बैजनाथ दूबे 31817 मत से पीछे चल रहे हैं। आठवें चक्र में कर्नलगंज में भाजपा प्रत्याशी अजय कुमार सिंह 27988 मत पाकर आगे हैं। जबकि योगेश प्रताप सिंह 25809 मत पाकर पीछे हैं। 11वें राउंड में तरबगंज में भाजपा प्रत्याशी प्रेम नरायन पांडेय 48933 मत पाकर आगे चल रहे हैं। सपा प्रत्याशी रामभजन चौबे 22228 मत पाकर पीछे चल रहे हैं। दसवें राउंड में मनकापुर में भाजपा प्रत्याशी रमापति शास्त्री 39927 मत पाकर आगे चल रहे हैं। सपा प्रत्याशी रमेश गौतम 22362 मत पाकर पीछे चल रहे हैं। आठवें राउंड गौरा से भाजपा प्रत्याशी प्रभात वर्मा 20350 मत पाकर आगे चल रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी रामप्रताप सिंह 16443 मत पाकर पीछे चल रहे हैं।
  • हरदोई : सदर विधानसभा क्षेत्र के 19 राउंड की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी नितिन अग्रवाल सपा प्रत्याशी अनिल वर्मा से 26531 मतों से आगे चल रहे हैं नितिन अग्रवाल को 75237 मिले जबकि सपा प्रत्याशी अनिल वर्मा को 48076 मत मिले।
  • बहराइच : 285 महसी विधानसभा से 22वें राउंड में भाजपा के सुरेश्वर सिंह सपा के कृष्ण कुमार ओझा से 37756 मतों से आगे चल रहे हैं। भाजपा को 97498 मत मिले। जबकि सपा को 59769 मत मिले।
  • बलरामपुर : तुलसीपुर में 12 चक्र की मतगणना पूरी होने तक भाजपा के कैलाशनाथ शुक्ल 32787 मत पाकर सपा के अब्दुल मशहूद खां से 15102 वोट से आगे हैं। सपा को 17685 मत मिले हैं। आठ चक्र की मतगणना पूरी होने तक भाजपा के पल्टूराम 27003 मत पाकर सपा के जगराम पासवान से 6558 मतों से आगे हैं। जगराम को 20444 मत मिले हैं।

दोपहर एक बजे तक 

लखीमपुर : लखीमपुर खीरी की 8 विधानसभा सीटों में भगवा लहर चल चुकी है अब तक करीब 12 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है और सभी आठों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार आगे शुरुआती चरणों मे सपा आगे चल रही थी। लेकिन जैसे-जैसे ईवीएम से मतों की गिनती आगे बढ़ी वैसे वैसे भारतीय जनता पार्टी मजबूत नजर आने लगी।

सुबह पांचवें राउंड तक लखीमपुर खीरी की पलिया और मोहम्मदी विधानसभा सीट समाजवादी पार्टी के लिए राहत की खबर लेकर आई । यहां पलिया विधानसभा सीट से सपा के प्रीतिंदर सिंह काकू भारतीय जनता पार्टी के रोमी साहनी से आगे चल रहे थे इसी तरह मोहम्मदी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के दाउद अहमद ने बढ़त बना ली थी लेकिन समय गुजरने के साथ अंतर भी पहले कम हुआ और उसके बाद भाजपा के लोकेंद्र प्रताप ने विधानसभा सीट से अब बढ़त लेकर करीब 8000 मतों से आगे चल रहे हैं जबकि मोहम्मदी से भारतीय जनता पार्टी के लोग भी आगे निकल चुके हैं।

सदर विधानसभा सीट से भाजपा के योगेश वर्मा, श्रीनगर विधानसभा सीट से मंजू त्यागी, निघासन विधानसभा सीट से भाजपा के शशांक वर्मा अपने प्रतिद्वंदी से आगे निकल चुके हैं जबकि गोला के भाजपा उम्मीदवार अरविंद गिरी ने भी समाजवादी पार्टी के विनय तिवारी से अच्छी खासी बढ़त ले रखी है। कुल मिलाकर जिले में एक बार फिर से इतिहास रचे जाने की तैयारी है और भगवा लहर में साइकिल का कहीं पता नहीं चल रहा। हालांकि अभी कई चरणों की मतगणना के परिणाम आने बाकी हैं लेकिन कई सीटों पर अंतर इतना अधिक हो चुका है जिसकी भरपाई होती नहीं दिख रही।

 

  • बहराइच : अब तक सभी 7 विधानसभा सीटों पर लगभग 14 राउंड पूरा हो चुका है। कैसरगंज, नानपारा मटेरा सदर बहराइच पयागपुर में सपा बढ़त बनाए हुए है, जबकि बल्ला सुरक्षित सीट से भाजपा प्रत्याशी सरोज सोनकर 6000 मतों से आगे हैं। महाशय में सुरेश्वर सिंह भाजपा प्रत्याशी 13 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।
  • हरदोई की आठों सीट पर भाजपा को बढ़त: जिले के आठ विधानसभा क्षेत्र में आठों सीटों पर भाजपा बढ़त बनाएं हुए है। जिले महत्वपूर्ण सदर विधान सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नितिन अग्रवाल 15 हजार मतों से आगे चल रहे। शाहाबाद विधान सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रजनी तिवारी 7000 से, सांडी विधान सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी प्रभाष कुमार 11000 से, संडीला विधान सभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी अलक अर्कवंशी5000 से, बालामऊ विधान सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राम पाल वर्मा 11000 से, गोपामऊ विधान सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्याम प्रकाश 7000 से, बिलग्राम- मल्लावां से भाजपा प्रत्याशी आशीष सिंह आशू 8000 से और सवायजपुर विधान सभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी माघवेंद्र सिंह 11000 मतों से आगे चल रहे है।

दोपहर 12ः30 बजे तक

  • रायबरेली : रायबरेली सीट पर आठवें राउंड में भाजपा की अदिति सिंह सपा के आरपी यादव से आगे हैं। बछरावां सीट पर नौवें राउंड की गिनती में सपा के श्याम सुंदर भारती अपना दल-भाजपा के लक्ष्मीकांत से आगे। ऊंचाहार सीट पर सपा प्रत्याशी मनोज पांडेय आठवें राउंड में भी आगे, दूसरे नंबर पर पहुंचे भाजपा के अमरपाल मौर्य। हरचंदपुर सीट पर सातवें राउंड में सपा के राहुल लोधी भाजपा उम्मीदवार राकेश प्रताप सिंह से आगे। सलोन सीट पर नौवें राउंड में सपा के जगदीश प्रसाद आगे और भाजपा के अशोक कोरी दूसरे स्थान पर। सरेनी सीट पर नौवें राउंड की गिनती तक भाजपा के धीरेंद्र बहादुर सिंह आगे और सपा के देवेंद्र प्रताप सिंह दूसरे नंबर पर हैं।
  • बहराइच: जिले की 7 विधानसभा सीटों पर सुबह 8:00 बजे शुरू हुई मतगणना जारी है। अब तक सभी 7 विधानसभा सीटों पर लगभग 14 राउंड पूरा हो चुका है। कैसरगंज, नानपारा मटेरा सदर बहराइच पयागपुर में सपा बढ़त बनाए हुए हैं जबकि बल्ला सुरक्षित सीट से भाजपा प्रत्याशी सरोज सोनकर 6000 मतों से आगे हैं और महाशय में सुरेश्वर सिंह भाजपा प्रत्याशी 13 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।
  • शारदा को भी मिल रहे वोटः सरोजनीनगर विधानसभा सीट से शारदा प्रताप शुक्ला ने भी पर्चा दाखिल किया था। बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए थे। हालांकि, उन्होंने अपना पर्चा वापस नहीं लिया था। इसकी वजह से शारदा को भी लोगों ने वोट किया है। छठवें चरण तक शारदा को 130 से अधिक वोट मिले हैं। खास बात यह है कि इस सीट पर लोगों ने नोटा का बटन भी खूब दबाया है। अब तक 180 से अधिक वोट नोटा पर पड़े हैं। सरोजनी नगर विधानसभा का मतगणना जारी है यहां पर भाजपा आगे चल रही है कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

दोपहर 12 बजे तक 

  • लखनऊ : लखनऊ पूर्वी विधानसभा से एक बार फिर भाजपा उम्मीदवार आशुतोष टंडन ने जीत की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं। अपने प्रतिद्वंदी सपा उम्मीदवार के खिलाफ 18 हज़ार वोटों से बढ़त बना ली है।
  • गोंडा: छठवें चक्र में मनकापुर से भाजपा प्रत्याशी रमापति शास्त्री 24622 मत पाकर आगे चल रहे हैं। सपा के प्रत्याशी रमेश चंद्र गौतम 12507 पीछे हैं। गोंडा सदर से भाजपा प्रत्याशी प्रतीक भूषण सिंह 21613 मत पाकर आगे हैं। जबकि सपा प्रत्याशी सूरज सिंह 15130 मत पाकर पीछे हैं। 11 चक्र की मतगणना में मेहनौन से भाजपा प्रत्याशी विनय द्विवेदी 37312 मत पाकर आगे हैं। यहां सपा प्रत्याशी नंदिता शुक्ला 29875 मत पाकर पीछे हैं।
  • सुलतानपुर: सुलतानपुर की कादीपुर विधानसभा सीट पर 12 राउंड के बाद 11305 वोट से बीजेपी आगे चल रही है। बल्कि सपा के भगेलूराम दूसरे नम्बर पर हैं। वहीं, लम्भुआ सीट पर सात राउंड के बाद भाजपा के सीताराम वर्मा 3122 वोट से सपा के संतोष पांडेय से आगे हैं।
  • बलरामपुर: पांच चक्र की मतगणना पूरी होने तक भाजपा के पल्टूराम 16254 मत पाकर सपा के जगराम पासवान से 2636 मतों से आगे हैं। जगराम को 13618 मत मिले हैं। गैसड़ी में पांच चक्र की मतगणना पूरी होने तक भाजपा के शैलेश कुमार सिंह शैलू 12848 मत पाकर सपा के डॉक्टर शिवप्रताप यादव से 1109 मतों से आगे हैं। डॉक्टर शिवप्रताप यादव को को 11739 मत मिले हैं। उतरौला में आठ चक्र की मतगणना पूरी होने तक भाजपा के राम प्रताप वर्मा 19463 मत पाकर सपा के हसीब खां से 1593 मतों से आगे हैं। हसीब को 17870 मत मिले हैं।

अंबेडकरनगर-राउंड-आठवां

 

विधानसभा क्षेत्र 277-कटेहरी

दल–प्रत्याशी–प्राप्त मत

निषाद पार्टी–अवधेश द्विवेदी–16641

सपा-लालजी वर्मा–27974

बसपा–प्रतीक पांडेय–14839

विधानसभा क्षेत्र 278-टांडा

भाजपा–कपिलदेव वर्मा–16366

सपा–राममूर्ति वर्मा–37641

बसपा—-शबाना खातून—13448

विधानसभा क्षेत्र 279-आलापुर

भाजपा–त्रिवेणी राम–36027

सपा–त्रिभुवन दत्त–49993

बसपा–केडी गौतम–32637

विधानसभा क्षेत्र 280-जलालपुर

भाजपा–सुभाष राय–14459

सपा–राकेश पांडेय–19114

बसपा–राजेश सिंह–20154

अंबेडकरनगर-राउंड-छठवां

  • विधानसभा क्षेत्र 277-कटेहरी
  • दल–प्रत्याशी–प्राप्त मत
  • निषाद पार्टी–अवधेश द्विवेदी–12608
  • सपा-लालजी वर्मा–21630
  • बसपा–प्रतीक पांडेय–9893
  • विधानसभा क्षेत्र 278-टांडा
  • भाजपा–कपिलदेव वर्मा–13332
  • सपा–राममूर्ति वर्मा–24798
  • बसपा—-शबाना खातून–12305
  • विधानसभा क्षेत्र 279-आलापुर
  • भाजपा–त्रिवेणी राम–13122
  • सपा–त्रिभुवन दत्त–18096
  • बसपा–केडी गौतम–10538
  • विधानसभा क्षेत्र 280-जलालपुर
  • भाजपा–सुभाष राय–11843
  • सपा–राकेश पांडेय–16045
  • बसपा–राजेश सिंह–17923
  • विधानसभा क्षेत्र 281-अकबरपुर
  • भाजपा–धर्मराज निषाद–11388
  • सपा–राम अचल राजभर–14820
  • बसपा–चंद्रप्रकाश वर्मा–11880

सुबह 11 बजे तक 

  • लखनऊ में राजेश्वर निकले आगे सरोजनी नगर विधानसभा सीट पर मतगणना दिलचस्प बनी हुई है। पगले राउंड में सपा प्रत्याशी अभिषेक मिश्रा आगे रहे। हालांकि दूसरे चरण में अब राजेश्वर सिंह आगे हो गए हैं। इस सीट पर उतार-चढ़ाव जारी है। अब तक राजेश्वर सिंह 2100 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं।
  • हरदोई : हरदोई सदर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना में नए नवें तक आए परिणाम में भाजपा प्रत्याशी नितिन अग्रवाल सपा प्रत्याशी अन्य वर्मा से 10475 मतों से आगे चल रहे हैं, नितिन अग्रवाल को 30870 मत मिले जबकि अनिल वर्मा को 20395 मत मिले हैं। शाहाबाद में भाजपा की रजनी तिवारी 10वे राउंड में 2079 से आगे। भाजपा की रजनी 34455, सपा के आशिफ बब्बू को 32376 मत।
  • बहराइच : कैसरगंज की चौथे राउंड की मतगणना में भाजपा के गौरव वर्मा 15119 मत पाकर सपा के आनंद यादव से आगे हैं। आनंद यादव को 11720 मत मिले हैं।
  • पूर्व मंत्री ने रोया ने ईवीएम का रोना : सीतापुर के हरगांव विधानसभा क्षेत्र सपा प्रत्याशी रामहेत भारती ने ईवीएम पर सवाल उठाए। ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत करते हुए उन्होंने मीडिया से कहा चार्जिंग 99.9 प्रतिशत दिखा रही है। यह कैसे हो सकता है। उन्होंने ईवीएम में एरर आने की भी शिकायत की। कहां किसी एक्सपर्ट को बुलाकर उनकी शंका का समाधान किया जाए। कहां यहां पर कोई उनकी सुन नहीं रहा।

अंबेडकरनगर-राउंड-चौथा

  • विधानसभा क्षेत्र 277-कटेहरी
  • दल–प्रत्याशी–प्राप्त मत
  • निषाद पार्टी–अवधेश द्विवेदी–8973
  • सपा-लालजी वर्मा–12692
  • विधानसभा क्षेत्र 278-टांडा
  • भाजपा–कपिलदेव वर्मा–10061
  • सपा–राममूर्ति वर्मा–12248
  • बसपा—-शबाना खातून–10068
  • विधानसभा क्षेत्र 279-आलापुर
  • भाजपा–त्रिवेणी राम–9124
  • सपा–त्रिभुवन दत्त– 12561
  • बसपा–केडी गौतम–7165
  • विधानसभा क्षेत्र 280-जलालपुर–
  • भाजपा–सुभाष राय–7766
  • सपा–राकेश पांडेय–11144
  • बसपा–राजेश सिंह–11793
  • विधानसभा क्षेत्र 281-अकबरपुर
  • भाजपा–धर्मराज निषाद–9078
  • सपा–राम अचल राजभर–11678
  • बसपा–चंद्रप्रकाश वर्मा–9814

सुबह 10:30 बजे तक 

  • रायबरेली : तीन चरण की मतगणना पूरी। रायबरेली सीट पर भाजपा की अदिति सिंह आगे, हरचंदपुर में सपा प्रत्याशी राहुल लोधी भाजपा के राकेश सिंह से आगे चल रहे हैं। ऊंचाहार में सपा के डा. मनोज पांडेय आगे चल रहे हैं। बछरावां में भाजपा अपना दल उम्मीदवार लक्ष्मीकांत रावत आगे चल रहे हैं। सलोन सुरक्षित सीट पर सपा के जगदीश प्रसाद भाजपा के अशोक कोरी से आगे चल रहे हैं। सरेनी सीट पर सपा प्रत्याशी देवेंद्र प्रताप सिंह आगे चल रहे हैं।
  • गोंडा : तृतीय चक्र की मतगणना में मनकापुर भाजपा प्रत्याशी रमापति शास्त्री 12997 मतों से आगे है। सपा प्रत्याशी रमेश चंद्र 5303 चल रहे हैं। मेहनौन में 8858 वोट से भाजपा के विनय द्विवेदी आगे हैं। सपा प्रत्याशी नंदिता शुक्ला 8810 मतों से पीछे चल रहीं है। कर्नलगंज विधानसभा से सपा प्रत्याशी योगेश प्रताप सिंह 7483 से मतों से आगे चल रहे है। जबकि भाजपा के अजय सिंह 6692 मत के साथ पीछे हैं। सदर विधानसभा से बीजेपी के प्रतीक भूषण सिंह 6937 मतों से आगे चल रहे हैं। जबकि सपा प्रत्याशी सूरज सिंह 5822 मतों से पीछे हैं।
  • लखनऊ : सरोजनी नगर में बड़ा उलटफेर भाजपा के राजेश्वर सिंह सपा के अभिषेक मिश्रा से पिछड़े। अभिषेक ने करीब 1 हजार से अधिक मतों से बढ़त बनाई।
  • बहराइच : सदर से सपा के पूर्व मंत्री यासर शाह के 6003 मत प्राप्त कर भाजपा की अनुपमा जायसवाल से आगे। अनुपमा को मात्र 340 वोट मिले।
  • हरदोई : हरदोई सदर सीट पर छठे राउंड तक आए परिणाम में भाजपा के नितिन अग्रवाल, सपा के अनिल वर्मा से 8278 मतों से आगे चल रहे हैं। छठे राउंड तक नितिन अग्रवाल को 22494 मत मिले जबकि सपा प्रत्याशी अनिल वर्मा को 14215 मत मिले हैं।
  • बलरामपुर : चार चक्रों में बलरामपुर में भाजपा के पल्टूराम 1458 मतों से सपा के जगराम पासवान से आगे चल रहे। उतरौला में भाजपा के रामप्रताप वर्मा 5253 मतों से सपा के हसीब खान से आगे चल रहे हैं।
  • बहराइच : नानपारा से अपना दल सोनेलाल के रामनिवास वर्मा 6652 मत पाकर सपा की माधुरी वर्मा से आगे। माधुरी वर्मा को मिले 5940 मत।
  • बाराबंकी : जैदपुर से सपा के गौरव रावत भाजपा से आगे। गौरव को 8172,अम्बरीष को 50746 मत मिले। सदर में पांचवें राउंड में सपा आगे। सपा के धर्मराज को 17670, भाजपा की राम कुमारी को 17270 मत मिले।
  • बहराइच : महसी पहले चक्र में भाजपा को 3743 मत व सपा को 3200 मत। दूसरे चक्र में भाजपा को 4805 मत व सपा को 2394 मत मिले। तीसरे चक्र में भाजपा को 4575 मत व सपा को 2662 मत मिले। चौथे चक्र में भाजपा को 4511 मत व सपा को 3371 मत मिले।पांचवे राउंड में भाजपा तकरीबन 8000 मतों से आगे।

सुबह दस बजे तक का रुझान

लखनऊ की उत्तर और मोहनलालगंज छोड़कर बाकी सीटों पर भाजपा ने बढ़त बना ली है। नौ विधानसभा सीटों पर एक बार फिर भाजपा हावी होती दिख रही है। अभी तक के रुझानों से पता चलता है कि भाजपा सात सीटों पर आगे चल रही है गत चुनाव में भाजपा ने 9 में से 8 सीटों पर जीत दर्ज की थी समाजवादी पार्टी केवल मोहनलालगंज में ही जीत दर्ज कर पाई थी। इस बार के चुनाव में भी तस्वीर लगभग कुछ वैसी ही है। लखनऊ उत्तर जहां से नीरज बोरा चुनाव लड़ रहे हैं। वहां पर समाजवादी पार्टी की पूजा शुक्ला अभी तक आगे चल रही हैं। वहीं मोहनलालगंज में समाजवादी पार्टी ने अपना पुराना प्रदर्शन फिर दोहराया है। यहां से उनकी प्रत्याशी सुशीला सरोज भाजपा के आदेश से आगे चल रही है। बाकी सभी 7 सीटों पर लखनऊ पूर्व लखनऊ पश्चिम लखनऊ में लखनऊ कैंट सरोजनी नगर बख्शी का तालाब और मलिहाबाद सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

  • बहराइच : महसी में दूसरे राउंड के गणना पूरी। भाजपा के सुरेश्वर सिंह को 8548 मत मिले, जबकि सपा के कृष्ण कुमार ओझा को 5594 मत मिले।
  • बाराबंकी : हैदरगढ़ में चौथे राउंड में भाजपा की बढ़त बरकरार। भाजपा के दिनेश 13459 और सपा के राम मगन को 13059 मत मिले।
  • लखीमपुर खीरी : जिले की 8 में से 6 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार आगे। पलिया और मोहम्मदी को छोड़कर बाकी सभी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार आगे। लखीमपुर सदर सीट से भारतीय जनता पार्टी के योगेश वर्मा, श्रीनगर सीट से भारतीय जनता पार्टी की मंजू त्यागी, धौराहरा से विनोद अवस्थी, निघासन से शशांक वर्मा, गोला से अरविंद गिरी कस्ता से भारतीय जनता पार्टी के सौरभ सिंह सोनू अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से बढ़त बनाकर चल रहे हैं।

सुबह 9:30 बजे तक लखनऊ व‍िधानसभा सीटों की स्‍थ‍ित‍ि  

  • लखनऊ पूर्वी से BJP के आशुतोष टंडन आगे 

     

  • लखनऊ कैंट से BJP के बृजेश पाठक आगे 

     

  • लखनऊ मध्य से सपा के रविदास मेहरोत्रा आगे 

     

  • मोहनलालगंज से सपा की सुशीला सरोज आगे 

     

  • मलिहाबाद से BJP की जया देवी आगे।

अंबेडकरनगर-राउंड-1

  • विधानसभा क्षेत्र 277-कटेहरी
  • दल            प्रत्याशी           प्राप्त मत
  • निषाद पार्टी–अवधेश द्विवेदी–2904
  • सपा-लालजी वर्मा–3375
  • बसपा–प्रतीक पांडेय–1841
  • विधानसभा क्षेत्र 278-टांडा
  • भाजपा–कपिलदेव वर्मा–2075
  • सपा–राममूर्ति वर्मा–2827
  • बसपा—-शबाना खातून—3224
  • विधानसभा क्षेत्र 279-आलापुर
  • भाजपा–त्रिवेणी राम–2310
  • सपा–त्रिभुवन दत्त–3068
  • बसपा–केडी गौतम–1762
  • विधानसभा क्षेत्र 280-जलालपुर
  • भाजपा–सुभाष राय–1885
  • सपा–राकेश पांडेय–2319
  • बसपा–राजेश सिंह–2989
  • विधानसभा क्षेत्र 281-अकबरपुर
  • भाजपा–धर्मराज निषाद–2243
  • सपा–राम अचल राजभर–2896
  • बसपा–चंद्रप्रकाश वर्मा–2398

सुबह नौ बजे तक पोस्‍टल बैलेट के रुझान

  • बाराबंकी : सदर में तीसरे चरण में सपा ने बनाई बढ़त। सपा के धर्मराज को 10556 और भाजपा की राम कुमारी को मिले 10274 मत।
  • सुल्तानपुर : लम्भुआ सीट पर सपा के संतोष पांडेय भाजपा के सीताराम वर्मा से आगे। 

     

  • बाराबंकी : दूसरे चरण में हैदरगढ़ से भाजपा की बढ़त बरकरार। दिनेश रावत को 6703, राम मगन को 6284 मत मिले। बाराबंकी सदर से भाजपा की बढ़त बरकरार। भाजपा की राम कुमारी को 6739, सपा के धर्मराज को 6563 मत मिले। 

     

  • रायबरेली : छह विधानसभा सीटों पर सदर, हरचंदपुर, सरेनी से भाजपा प्रत्याशी आगे चल रही है। बछरावां से अपनादल आगे है। सलोन और ऊंचाहार से सपा आगे चल रही है। 

     

  • बहराइच : मटेरा में भाजपा के कुंवर अरुण वीर सिंह आगे। 3885 मत मिले। सपा की मारिया शाह को 3112 मत मिले। 

     

  • हरदोई : हरदोई की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट हरदोई सदर से तीसरे राउंड तक भाजपा प्रत्याशी नितिन अग्रवाल सपा प्रत्याशी अनिल ब्रह्मा से करीब 4053 मतों से आगे चल रहे हैं नितिन अग्रवाल को 10586 जबकि अन्य वर्मा को 6533 मत मिले हैं। 

     

  • लखनऊ : मलिहाबाद से भाजपा प्रत्याशी जया देवी 1536 वोटों से आगे चल रही हैं। कैंट में आगे चल रहे सपा के सुरेश गांधी। उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी पूजा शुक्ला 2200 वोटों से आगे चल रही हैं। लखनऊ पूर्व से आशुतोष टंडन आगे। लखनऊ पश्चिम से सपा के अरमान मलिक भाजपा प्रत्याशी अंजनी श्रीवास्तव से 189 वोट से पीछे।
  • गोंडा : प्रथम चक्र की मतगणना में सदर विधानसभा से भाजपा के प्रतीक भूषण सिंह 3606 मत के साथ आगे हैं। सपा के सूरज सिंह 2865 मत से दूसरे नंबर पर है। मेहनौन विधानसभा से पहले चरण की मतगणना में सपा की नंदिता शुक्ला 3151 मत से आगे हैं। भाजपा के विनय कुमार द्विवेदी 2604 मत के साथ दूसरे नंबर पर है।
  • लखीमपुर : निघासन से शशांक वर्मा 560 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • अयोध्या : रुदौली में आया पहला रुझान। भाजपा एक हजार वोट से आगे। दूसरे पर सपा। बीकापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के डॉ अमित सिंह चौहान लगभग 3172 वोटों से आगे। गोसाईगंज विधान सभा क्षेत्र की मतगणना में पोस्टल मतों की गिनती पूरी। सपा 461 मतों से आगे। सपा को 2938 भाजपा को 2477 मत मिले।
  • सुल्तानपुर : कादीपुर सीट से भाजपा के राजेश गौतम आगे, सपा के भगेलूराम दूसरे नम्बर पर।
  • बाराबंकी : हैदरगढ़ से भाजपा के दिनेश रावत ने सपा के राम मगन रावत पर बनाई बढ़त। दिनेश को 3573 और राममगन रावत को 3377 मत मिले हैं।
  • गोंडा : गौरा विधानसभा में प्रथम राउंड में भाजपा के प्रभात वर्मा 239 वोट पाकर आगे चल रहे हैं। यहां पर कांग्रेस के राम प्रताप सिंह 223 मत के साथ पहले राउंड में दूसरे नंबर पर हैं।
  • हरदोई : बिलग्राम मल्लावां में पोस्टल बैलेट में भाजपा के आशीष सिंह आगे, सपा दूसरे नम्बर पर।
  • संडीला : पोस्टल बैलेट की गिनती में भाजपा प्रत्याशी अलका अर्कवंशी आगे, दूसरे नम्बर पर बसपा के अब्दुल मन्नान व तीसरे नम्बर पर सपा सुभासप गठबंधन प्रत्याशी सुनील अर्कवंशी।
  • राजेश्वर सिंह आगे : लखनऊ की सबसे चर्चित सरोजनीनगर विधानसभा सीट से फिलहाल राजेश्वर सिंह आगे हैं। पोस्टल बैलट की गिनती में अभिषेक मिश्रा पीछे चल रहे हैं। सरोजिनी नगर में सबसे अधिक 1774 पोस्टल बेटों की गिनती होनी है।
  • ब्रजेश पाठक आगे: लखनऊ कैंट में कुल 1425 पोस्टल बैलट पड़े थे शुरुआती मतगणना में ब्रजेश पाठक आगे चल रहे हैं। सरोजनी नगर में सबसे अधिक 1774 पोस्टल बैलट की गिनती होनी है। जबकि मलिहाबाद में 483, बीकेटी 1148, लखनऊ पश्चिम में 1273, और उत्तर में 1482 पोस्टल बैलट हैं।
  • लखनऊ में पोस्टल बैलट की मतगणना शुरू : लखनऊ की नौ विधानसभा सीटों के लिए सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो गई है। रमाबाई रैली स्थल पर सबसे पहले पोस्टल बैलट की मतगणना हो रही है। पोस्टल बैलट की मतगणना खत्म होने के बाद ही ईवीएम की गिनती शुरू की जाएगी। लखनऊ में 10771 पोस्टल बैलट पड़े थे इसलिए इन वोटों की गिनती के बाद ही ईवीएम मशीनें खोली जाएंगी।
  • जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक प्रकाश के मुताबिक मतगणना की तैयारियां पूरी हो गई हैं। सात सौ से अधिक कार्मिक मतगणना का कार्य करेंगे। कुल 126 टेबल पर मतों की गणना होगी।

 

सरोजनीनगर में 44 राउंड चलेगी मतगणना : सरोजनीनगर विधानसभा में सबसे अधिक देर तक मतगणना चलेगी। यहां 44 राउंड मतगणना होगी, जिससे परिणाम भी सबसे देर में सामने आएगा। जबकि लखनऊ मध्य में 26 दौर में वोटों की गिनती होगी, इसलिए यहां सबसे पहले परिणाम आने की उम्मीद है। मलिहाबाद में करीब 32 दौर तक मतगणना होगी। बख्शी का तालाब में करीब 37 राउंड तक मतगणना चलेगी। मोहनलालगंज सुरक्षित सीट पर 32 दौर तक मतगणना होगी।

लखनऊ पश्चिम में 32 राउंड मतगणना होगी। नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन की पूर्व विधानसभा क्षेत्र में 31 राउंड तक मतगणना होगी। उत्तर विधानसभा के नतीजे 33 दौर की काउंटिंग के बाद सामने होंगे। लखनऊ कैंट जहां से कानून मंत्री ब्रजेश पाठक चुनाव लड़ रहे हैं। वहां पर 27 राउंड तक काउंटिंग होगी।

  • किसके पास थी कौन सीट 
  • लखनऊ मध्य – भाजपा
  • कैंट – भाजपा
  • उत्तर-भाजपा
  • पूर्व – भाजपा
  • मध्य – भाजपा
  • बीकेटी – भाजपा
  • मलिहाबाद – भाजपा
  • पश्चिम – भाजपा
  • मोहनलालगंज-सपा

गत चुनाव में नौ में से आठ सीटों पर लहराया था भगवा : क्या भाजपा अपने सबसे सुरक्षित किले को इस बार बचा पाएगी। क्या मतदाता डबल इंजन सरकार की रफ्तार को और गति देंगे। भाजपा के गढ़ में गुरुवार को ऐसे कई सवाल होंगे जिनके जवाब मतगणना के बाद सामने होंगे। गत चुनाव में भाजपा ने नौ में से आठ सीटों पर जीत दर्ज कर इतिहास बनाया था लेकिन इस बार चुनौती कड़ी है।

चुनाव के परिणामों से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर की प्रतिष्ठा भी जुड़ी है। लखनऊ का सांसद होने की वजह से राजनाथ सिंह की भूमिका टिकट बटवारे से लेकर प्रचार तक में रही है। कई बार प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने आए। केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर की पत्नी जय देवी मलिहाबाद से और उनके रिश्तेदार मोहनलालगंज सुरक्षित सीट से दावेदार हैं।

कौशल भी लगातार चुनाव में सक्रिय रहे हैं। गत चुनाव में भाजपा लहर में मोहनलालगंज को छोड़कर कैंट, पूर्वी, उत्तर, मध्य, पश्चिम, सरोजनीनगर, बख्शी का तालाब और मलिहाबाद विधानसभा सीटों भाजपा ने प्रतिद्वंद्वियों को जबर्दस्त पटकनी दी थी। इस चुनाव में भाजपा ने युवा और नए चेहरों पर दांव लगाया है। नौ में से पांच सीटों पर नए चेहरों को उतारा है।

सरोजनीनगर से मंत्री स्वाती सिंह का टिकट काटकर पूर्व पुलिस अफसर राजेश्वर सिंह को मैदान में उतारा, जबकि लखनऊ मध्य सीट से पार्षद रजनीश गुप्ता को मौका दिया। लखनऊ पश्चिम से भी भाजपा ने अंजनी श्रीवास्तव को उतारकर कई लोगों को चौंकाया। बख्शी का तालाब में भी कुछ ऐसा ही किया। यहां पर मौजूदा विधायक अवनीश त्रिवेदी का टिकट काटकर पुराने कार्यकर्ता योगेश शुक्ला को खड़ा किया। मोहनलालगंज का किला भेदने के लिए भाजपा ने युवा अमरेश कुमार को मौका दिया है। यहां पर भाजपा ने अब तक अपना खाता नहीं खोला है। क्या भाजपा का यह दांव कमल खिला पाएगा, देखने वाला होगा।

वहीं पूर्वी क्षेत्र से आशुतोष टंडन अपनी तीसरी पारी खेलने उतरे हैं वहीं कानून मंत्री की किस्मत कैंट सीट की ईवीएम में बंद है। लखनऊ उत्तर से नीरज बोरा को फिर मौका दिया गया है। देखना है कि कल जब ईवीएम खुलेंगी तो किस्मत किसका साथ देती है।

2022 में मतदान : 60.10 प्रतिशत

मलिहाबाद – 66.01

प्रत्याशी : जयदेवी (भाजपा), इंदल कुमार (कांग्रेस), सुरेंद्र कुमार (सपा), जगदीश (बीएसपी)

पुरुष : 192446

महिला : 167672

———————

बीकेटी -69.60

प्रत्याशी : योगेश शुक्ला (भाजपा), गोमती यादव (सपा), लल्लन कुमार (कांग्रेस), सलाउद्दीन (बीएसपी)

पुरुष : 222711

महिला : 213973

—————-

सरोजनीनगर- 60.01 प्रतिशत

प्रत्याशी : राजेश्वर सिंह (बीजेपी), अभिषेक मिश्रा (सपा), जलीस खान (बीएसपी), रूद्र दमन सिंह (कांग्रेस)

पुरुष : 303986

महिला : 261418

—————-

पश्चिम – 58.21 प्रतिशत

प्रत्याशी : अंजनी श्रीवास्तव (बीजेपी), अरमान खान (सपा), कायम रजा खान (बीएसपी), शहाना सिद्दीकी (कांग्रेस)

पुरुष : 238363

महिला : 204531

——————-

उत्तर – 55.05 प्रतिशत

प्रत्याशी : नीरज बोरा (बीजेपी), अजय कुमार श्रीवास्तव (कांग्रेस), – पूजा शुक्ला (सपा), सरवर मलिक (बीएसपी)

पुरुष : 248418

महिला : 215052

——————–

पूर्व – 55.26 प्रतिशत

प्रत्याशी : आशुतोष टंडन (बीजेपी), अनुराग भदौरिया (सपा), आशीष सिन्हा (बीएसपी), मनोज तिवारी (कांग्रेस)

पुरुष : 240465

महिला : 216497

———————

मध्य – 56.02 प्रतिशत

प्रत्याशी : रजनीश गुप्ता (बीजेपी), रविदास मेहरोत्रा (सपा), आशीष चंद्र (बीएसपी), सदफ जाफर (कांग्रेस)

पुरुष : 196116

महिला : 174357

——————–

कैंट -53.57 प्रतिशत

प्रत्याशी : ब्रजेश पाठक (बीजेपी), अनिल पांडेय (बीएसपी), दिलप्रीत सिंह (कांग्रेस), सुरेंद्र सिंह गांधी (सपा)

पुरुष : 196645

महिला : 171045

——————–

मोहनलालगंज – 67.48 प्रतिशत

प्रत्याशी : अमरेश कुमार (बीजेपी), देवेंद्र कुमार (बीएसपी), ममता चौधरी (कांग्रेस), सुशीला सरोज एसपी

पुरुष : 189408

महिला : 173384