News TOP STORIES उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

दिल्ली-NCR के लोगों के लिए खुशखबरी, गाजियाबाद में बनेगा नया एम्स; CM योगी ने किया एलान


गाजियाबाद। गाजियाबाद में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए एम्स जैसा सेंटर बनेगा। इसकी कार्यवाही शुरू हो चुकी है। जल्द ही सेंटर का निर्माण कार्य कराया जाएगा। यह बड़ी घोषणा बुधवार को मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान कही है।

सीएम ने कहा कि आज गाजियाबाद कितना बदल गया है। पहले यहां क्या स्थिति थी। एक तरफ पावन दूधेश्वर नाथ मन्दिर है तो दूसरी तरफ यहां पर गंदगी, माफिया की पैरलल सरकार और गुंडागर्दी थी। सात साल पहले जो लोग गाजियाबाद आये थे, वह अब आएंगे तो इसे पहचान नहीं आ पाएंगे।