आज संवाद. औराई/भदोही।जनपद के औराई (Aurai) तहसील रोड स्थित एक प्रतिष्ठान में देह-व्यापार (Sex-Racket) जैसी अनैतिक गतिविधि होने के सम्बंध में मिली शिकायत को लेकर पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। पुलिस ने संदिग्ध प्रतिष्ठान में तत्काल छापेमारी की।जांच पड़ताल की कार्रवाई से प्रतिष्ठान में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार औराई तहसील रोड स्थित सत्तापक्ष से जुड़े एक नेता के प्रतिष्ठान में सेक्स-रैकेट जैसे अनैतिक कार्य होने की शिकायत मिलने पर पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। खबर है कि प्रतिष्ठान में धमकी पुलिस टीम जांच पड़ताल की। जांच में प्रशासनिक टीम ने पाया कि दो से तीन वयस्क जोड़ा वहां पर ठहरा हुआ था।
फिलहाल टेलीफोनिक वार्ता में जहां प्रभारी निरीक्षक औराई तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी औराई ने मामले को लेकर अनभिज्ञता जाहिर की है। वहीं जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार (Dr. Anil Kumar,SP Bhadohi) ने फोन पर हुई बातचीत में “आज” अखबार को बताया कि शिकायत व मिली सूचना के आधार पर हुए जांच में प्रतिष्ठान से उपरोक्त वयस्क कपल्स पाये गये हैं। किंतु तहकीकात में देहव्यापार जैसा मामला नहीं पाया गया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद कड़ी हिदायत जहां दी गई है। तथा संचालक को भी चेतावनी दिया गया है कि दुबारा इस तरह की गतिविधि पाये जाने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी। फिलहाल मामला सत्तापक्ष के सफेदपोश से जुड़े होने के चलते कठोर कार्रवाई अमल में नही लाई गई, महज चेतावनी देकर छोड़ दिया गया या सही मायने में शिकायत या सूचना ही गलत थी? यह तो इससे जुड़े लोग ही जान और समझ सकते हैं।
Post Views: 256 गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के गिराई पावर हाउस के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार की देर रात हुए सड़क हादसे मे बाइक सवार वृद्ध महिला 65 वर्षीय विमला उर्फ (नचना) देवी के साथ 25 वर्षीय रोहित कुमार सिकी चौरा ऊंज की मौत हो गई। घटना मे तूफानी 35 वर्ष का इलाज ट्रामा सेंटर […]
आजसं. कोइरौना (भदोही)। डीघ ब्लॉक क्षेत्र के बारीपुर की मौजूदा ग्राम प्रधान कुलवंती देवी उर्फ कलुई 68 वर्ष पत्नी स्व. पन्नालाल गौतम का गुरुवार शाम करीब 4 बजे घर पर ही आकस्मिक निधन हो गया। पिछले कुछ दिन से कुलवंती की तबियत खराब चल रही थी। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को उसे बुखार हुआ था, तो दवा दिलाई गई थी। वहीं पुनः गुरुवार की दोपहर तबियत अचानक बिगड़ गई। लोग अस्पताल ले जाने के तैयारी में थे, तब तक मौत हो गई। बता दें कि वह वर्ष 1995 से 2000 तक अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित सीट पर गांव के राजनैतिक लोगों के सहयोग की बदौलत बारीपुर की प्रधान चुनी गई थी। तो पुनः पिछले वर्ष 2021 के पंचायत चुनाव में वह एससी सीट पर ही प्रधान निर्वाचित हुई थी। प्रधान की मौत से ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। बारीपुर गांव कुलवंती का मायका था। विवाह के उपरांत भी वह पति समेत यही रहती रही। उसका एक पुत्र है, जो दिमागी रूप से कमजोर बताया जाता है।
Post Views: 1,180 भदोही, 11 अक्टूबर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को भदोही में 49 वें कालीन मेले का शुभारंभ किया। यह मेला कारपेट एक्सपो मार्ट आयोजित किया गया है जो 11 अक्टूबर से 14 तक चलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से सीधे हेलीकॉप्टर के जरिए भिखारीपुर हेलीपैड पर उतरे और वहां कार से […]