बरनाला। Punjab Assembly Election 2022ः पंजाब के भदौड़ में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने बड़ा चुनावी वादा किया। सिद्धू ने कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार आने पर गृहिणियों (घरेलू महिलाओं) को 2000 रुपये प्रति माह मिलेंगे। इसके अलावा 8 सिलेंडर प्रति वर्ष दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उनके पंजाब माडल में लोगों की सरकार लोगों के द्वार होगी। सिद्धू ने कहा, यह वादे पार्टी के चुनाव घोषणा पत्र में भी शामिल होंगे।
