सोनौली महराजगंज (आज) नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में अपर महानिदेशक (एडीजी) मूथा अशोक जैन ने मंगलवार को सोनौली बॉर्डर का दौरा किया।उन्होंने एसएसबी कैंप कार्यालय में नेपाल के सुरक्षा अधिकारियों और प्रशासनिक प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में सीमा पार की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने और संवेदनशील स्थलों पर चौकसी बढ़ाने का निर्णय लिया गया। दोनों देशों के अधिकारियों ने आपसी समन्वय से अप्रिय घटनाओं की रोकथाम का भरोसा जताया।एडीजी ने इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट का निरीक्षण करते हुए यात्रियों की आवाजाही और चेकिंग व्यवस्था को और सख्त बनाने के निर्देश दिए। सोनौली कोतवाली में सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक कर तस्करी, अवैध शराब और मादक पदार्थों पर रोकथाम की रणनीति तैयार की गई।उन्होंने पेट्रोलिंग बढ़ाने, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी तेज करने और संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना देने पर जोर दिया। एडीजी जैन ने कहा कि नवरात्रि के दौरान देवी स्थलों पर भारी भीड़ को देखते हुए सीमा क्षेत्र की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्थानीय प्रशासन से समन्वय बनाए रखते हुए उन्होंने त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का भरोसा दिलाया।
Related Articles
भाजपा सांसद की बेटी लेंगी पीएम मोदी के सामने NCC परेड में हिस्सा, रवि किशन ने जताई अपनी खुशी
Post Views: 1,806 नई दिल्ली, । कहते हैं कि अगर बच्चे किसी मुकाम को पा लेते हैं। तो अपने बच्चों द्वारा उस मुकाम को हासिल करने पर सबसे ज्यादा गर्व उनके माता-पिता को होता है। ऐसा ही एक खुशी का पल अभिनेता व भाजपा सांसद रवि किशन को मिला है, यह खुशी सांसद रवि किशन को […]
गोरखपुर: सीएम योगी -भ्रष्टाचार जिनके जीन का हिस्सा हो वह नहीं लड़ सकते सामाजिक लड़ाई
Post Views: 1,450 गोरखपुर, । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि गरीबों व दलितों का हक छीनने वाले सामाजिक न्याय की परिभाषा न बताएं। उनकी नजर में गरीबों के हक को हड़पना उनका जन्मसिद्ध अधिकार है और इसी को वह सामाजिक न्याय कहते हैं। यह सामाजिक न्याय नहीं, बल्कि सामाजिक […]
UP के मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल ढाई लाख के इनामी को हवा में खोज रही पुलिस
Post Views: 1,446 गोरखपुर, । प्रदेश के मोस्ट वांटेड सूची में अपराधी बदन सिंह बद्दो, बमबाज गुड्डू मुस्लिम के साथ शामिल झंगहा थाना क्षेत्र का ढाई लाख का इनामी राघवेन्द्र यादव आठ वर्ष से फरार है। वह एक ही घर के चार लोगों की हत्या कर चुका है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस के साथ […]




