पटना

पटना: 5 प्रमंडल में नये आरडीडीई एवं 18 जिलों में डीईओ तैनात


पटना के जिला शिक्षा पदाधिकारी बने अमित कुमार, नालंदा के डीईओ की कुर्सी केशव प्रसाद को, संस्कृत शिक्षा बोर्ड के सचिव भी बदले

(आज शिक्षा प्रतिनिधि)

पटना। राज्य के पांच प्रमंडलों में नये क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक एवं 18 जिलों में नये जिला शिक्षा पदाधिकारी तैनात किये गये हैं।

क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी स्तर के अधिकारियों की तैनाती दो अलग-अलग स्थानान्तरण आदेश के जरिये हुई है। प्राथमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक सत्यनाराण प्रसाद को जन शिक्षा का संयुक्त निदेशक, उच्च शिक्षा के उपनिदेशक शाश्वतानंद झा को प्राथमिक शिक्षा का संयुक्त निदेशक, दरभंगा प्रमंडल के क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक सत्येंद्र झा को भागलपुर प्रमंडल का क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक, बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड के अशोक कुमार मिश्र को सारण प्रमंडल का क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक, बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड के विजय कुमार झा को माध्यमिक शिक्षा का विशेष निदेशक, दरभंगा के जिला शिक्षा पदाधिकारी महेश प्रसाद सिंह को दरभंगा प्रमंडल का क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक, मधेपुरा के जिला शिक्षा पदाधिकारी जगतपति चौधरी को कोशी प्रमंडल (सहरसा) का क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक, मध्याह्न भोजन के उपनिदेशक रामप्रवेश सिंह को पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान का निदेशक, पूर्वी चंपारण के जिला शिक्षा पदाधिकारी अवधेश कुमार सिंह को बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग में अपर सचिव, जन शिक्षा के प्रभारी संयुक्त निदेशक विजय कुमार हिमांशु को राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद में संयुक्त निदेशक (प्रशासन), बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के रामचंद्र मंडल को मगध प्रमंडल का क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक तथा शेखपुरा के जिला शिक्षा पदाधिकारी नंदकिशोर राम को माध्यमिक शिक्षा का संयुक्त निदेशक बनाया गया है।


ट्रेनिंग कॉलेजों में प्रतिनियोजित 61 शिक्षकों का स्थानान्तरण

पटना (आशिप्र)। राज्य के सरकारी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेजों के व्याख्याता के पदों पर प्रतिनियोजित 61 शिक्षक स्थानान्तरित किये गये हैं। सारण अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय में छतौनी डायट से अरुण कुमार, नवादा डायट से चंद्रशेखर कुमार एवं कृष्ण कुमार, रामबाग डायट से अनिल कुमार गुप्ता, लखीसराय डायट से जर्नादन प्रसाद, शिवहर डायट से दिनेश कुमार, शेखपुरा डायट से सुनील कुमार तांती, विक्रम डायट से वीरेंद्र कुमार मिश्र एवं दिग्घी डायट से रामसागर यादव स्थानान्तरित किये गये हैं।

तुर्की अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय में समस्तीपुर अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय से डॉ. श्यामानंद आजाद, पूसा डायट से गंगेश कुमार झा, किलाघाट डायट से वसंत कुमार चौधरी, डुमरा डायट से दीनबंधु, पिरौटा डायट से नीलमणि कुमार पाठक, नवादा डायट से डॉ. संजय कुमार, पूसा डायट से डॉ. विनोद कुमार गुप्ता, माधोपट्टी प्रखंड अध्यापक शिक्षा संस्थान से संजय कुमार एवं दिग्घी डायट से प्रेमरंजन उपाध्याय स्थानान्तरित किये गये हैं।

भागलपुर अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय में सहरसा अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय से प्रकाश मोहन सिंह, डॉ. राजीव कुमार सिंह एवं डॉ. अमरेश कुमार, नूरसराय डायट के अखिलेश्वर प्रसाद, शाहपुर डायट के दीपक कुमार सावरकर, तुर्की अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय के दिनेश प्रसाद, कुमारबाग डायट के मनोज कुमार, पिरौटा डायट के विनोद कुमार पाल, सासाराम डायट के राजेश कुमार सिंह, बांका डायट के विनोद कुमार तथा शाहपुर डायट के राकेश कुमार स्थानान्तरित किये गये हैं।


दूसरी ओर पटना का जिला शिक्षा पदाधिकारी के पद पर माध्यमिक शिक्षा के उपनिदेशक अमित कुमार को पदस्थापित किया गया है। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के प्रेमचंद्र को भोजपुर का जिला शिक्षा पदाधिकारी, औरंगाबाद के जिला शिक्षा पदाधिकारी विद्यासागर सिंह को बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम का महाप्रबंधक, अवकाशरक्षित पदाधिकारी पूनम कुमारी को माध्यमिक शिक्षा का उपनिदेशक, बिहार शिक्षा परियोजना परिषद की विभा कुमारी को दरभंगा का जिला शिक्षा पदाधिकारी, बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अनिल कुमार को बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग में उप सचिव, गोपालगंज के जिला शिक्षा पदाधिकारी नसीम अहमद को मधुबनी का जिला शिक्षा पदाधिकारी, भोजपुर के जिला शिक्षा पदाधिकारी कौशल किशोर को प्राथमिक शिक्षा का उपनिदेशक, समस्तीपुर के जिला शिक्षा पदाधिकारी बीरेंद्र नारायण को मधेपुरा का जिला शिक्षा पदाधिकारी, अवकाशरक्षित पदाधिकारी अमर भूषण को बिहार शिक्षा परियोजना परिषद, खगडिय़ा के जिला शिक्षा पदाधिकारी राजदेव राम  को गया का जिला शिक्षा पदाधिकारी, शिवहर के जिला शिक्षा पदाधिकारी ओम प्रकाश को बक्सर का जिला शिक्षा पदाधिकारी, बक्सर के जिला शिक्षा पदाधिकारी दिवेश कुमार चौधरी को उच्च शिक्षा का उपनिदेशक, बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार को बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड का सचिव, सिवान के जिला शिक्षा पदाधिकारी मो. मोतीउर रहमान को मध्याह्न भोजन योजना का उप निदेशक, बेगूसराय के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी राजकुमार शर्मा को गोपालगंज का जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, गया के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी रंजीत पासवान को शेखपुरा का जिला शिक्षा पदाधिकारी, कैमूर के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी यदुवंश राम को बक्सर का जिला शिक्षा पदाधिकारी, मध्याह्न भोजन के सहायक निदेशक मदन राय को समस्तीपुर का जिला शिक्षा पदाधिकारी,  मुंगेर के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नरेंद्र कुमार को माध्यमिक शिक्षा का उप निदेशक, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के संयुक्त सचिव संग्राम सिंह को औरंगाबाद का जिला शिक्षा पदाधिकारी, पटना के प्रभारी जिला शिक्षा पदाधिकारी नीरज कुमार को बिहार शिक्षा परियोजन परिषद में, समस्तीपुर के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रमोद कुमार साहू को शोध एवं प्रशिक्षण में उप निदेशक, बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के संजय कुमार-वन को पूर्वी चंपारण का जिला शिक्षा पदाधिकारी, कटिहार के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता को शिवहर का जिला शिक्षा पदाधिकारी, समस्तीपुर के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कृष्णमोहन ठाकुर को खगडिय़ा का जिला शिक्षा पदाधिकारी, बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड के मिथिलेश कुमार को सीवान का जिला शिक्षा पदाधिकारी, जहानाबाद के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ध्रुव नारायण प्रसाद को जन शिक्षा का उप निदेशक,  रोहतास के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी केशव प्रसाद को नालंदा का जिला शिक्षा पदाधिकारी, जहानाबाद के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी श्रीमती रौशन आरा को जहानाबाद का जिला शिक्षा पदाधिकारी तथा प्राथमिक शिक्षा के सहायक निदेशक रणविजय कुमार सिंह को माध्यमिक शिक्षा का उप निदेशक बनाया गया है।