Latest News मनोरंजन

पति-पत्नी की लड़ाई में फंसे Pearl Puri, Ekta Kapoor का ऑडियो लीक होते ही दिव्या ने बताई सच्चाई


  • नई दिल्ली। नागिन 3′ फेम टीवी के मशहूर एक्टर पर्ल वी पुरी (pearl v puri) इन दिखों सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में उनके खिलाफ एक नाबालिग का रेप का मामला दर्ज करवाया गया है। वहीं इस खबर के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया। ऐसे में टीवी जगत के कई सेलेब्स एक्टर के समर्थन में आगे आए। इस सूची में कंटेंट क्वीन एकता कपूर (ekta kapoor) का नाम भी शामिल है।

Ekta Kapoor का ऑडियो लीक होते ही दिव्या ने बताई सच्चाई
अपने दोस्त का सपोर्ट कर रही एकता ने हाल ही में पीड़िता की मां से इस केस के सिलसिले में फोन पर बातचीत की जिसका एक ऑडियो टेप लीक हो गया है। इस ऑडियो में ये साफ सुनाई दे रहा है कि पीड़िता की मां कह रही हैं कि पर्ल पर लगे आरोप झूठे हैं जिसके बाद एकता उन्हें सभी का सामने आकर सच बताने की आग्रह कर रही हैं। सोशल मीडिया पर यह ऑडियो तेजी से फैल रहा है।

वहीं इस मामले पर अब दिव्या खोसला कुमार (Divya Khosla Kumar) ने पूरी सच्चाई बताई है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पीड़िता के माता-पिता की एक तस्वीर शेयर की है और लिखा है कि ये शख्य अनिल डोंडे हैं और इस महिला का नाम एकता शर्मा है जो एक एक्ट्रस हैं। वहीं इनकी 5 साल की बेटी है जिसके शोषण का आरोप अनिल डोंडे ने पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) पर लगाया है। वहीं अनिल और एकता अलग हो चुके हैं और बेटी की कस्टडी के लिए केस लड़ रहे हैं।