News TOP STORIES अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय

पुतिन का संसद में भाषण, कहा- पश्चिमी देशों की वजह से हुई जंग की शुरुआत


मॉस्को, : यूक्रेन पर रूस के हमले की पहली सालगिरह से कुछ दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन अचानक कीव पहुंचे। इसी कड़ी में आज यानी मंगलवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूसी संसद में भाषण दिया।

पुतिन का ये भाषण बाइडेन के यूक्रेन दौरे के एक दिन बाद आया है। इसमें उन्होंने यूक्रेन के साथ हो रहे युद्ध को लेकर कई बड़े बयान दिए।

‘शांतिपूर्ण तरीके से हल करना चाहते थे ये मुद्दा’

रूस की संसद को संबोधित करते हुए पुतिन ने कहा कि हम इस समस्या को शांतिपूर्ण तरीके से हल करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे थे, इस कठिन संघर्ष से शांतिपूर्ण तरीके से बातचीत कर रहे थे, लेकिन हमारी पीठ पीछे एक बहुत अलग माहौल तैयार किया जा रहा था। हम अपने हित और स्थिति की रक्षा करते हैं कि सभ्य देशों और बाकी के बीच विभाजन नहीं होना चाहिए।

हथियारों की आपूर्ति के लिए कीव ने की थी पश्चिम के साथ बातचीत

पुतिन ने अपने भाषण में दावा किया की सैन्य अभियान से कीव ने हथियारों की आपूर्ति को लेकर पश्चिम के साथ बातचीत की थी। पश्चिम ने निंदक रूप से अपने लोगों को धोखा दिया है। असीमित शक्ति पश्चिम का लक्ष्य है।