बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के भलुही गांव में बदमाशों ने पूर्व प्रधान हृदयनारायण सिंह (66) की हत्या कर दी है। पूर्व प्रधान बरामदे में सोये थे। मंगलवार की सुबह उनकी हत्या की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कम्प मच गया। लोगों की भारी भीड़ जुट गयी। घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया है। पुलिस हर बिन्दुओं पर जांच-पड़ताल में जारी है। फॉरेंसिक टीम भी पहुंची है।
