News TOP STORIES उत्तर प्रदेश कानपुर जौनपुर नयी दिल्ली बरेली बलिया भदोही, ज्ञानपुर मऊ मिर्जापुर राष्ट्रीय लखनऊ

नगरीय निकाय चुनाव: मतदान जारी 11 बजे तक 2062 फीसदी वोटिंग; पोलिंग बूथ के बाहर लगी हैं लंबी लाइनें


लखनऊ, : उत्तर प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव का दूसरे व अंतिम चरण के लिए आज गुरुवार 11 मई को सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। वोटर्स शाम छह बजे तक अपने मत का प्रयोग कर सकते हैं। दूसरे चरण में 38 जिलों की 370 नगरीय निकायों के 6,929 पदों के लिए चुनाव हो रहा है। दूसरे चरण में 39,146 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनके भाग्य का फैसला 1.92 करोड़ मतदाता करेंगे। मतदान केंद्रों पर पीएसी व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 111 कंपनियां तैनात रहेंगी। मतदान समाप्त होने के बाद 13 मई शनिवार को मतगणना कराई जाएगी।

1 : 38 : 01 PM

हस्तिनापुर नगर में 1:00 बजे तक 41.67 फीसदी मतदान हुआ।

हस्तिनापुर नगर में 1:00 बजे तक 41.67 फीसदी मतदान हुआ।

1 : 37 : 46 PM

मेरठ में दोपहर 1:00 बजे तक कुल 27.72% मतदान

मेरठ में दोपहर 1:00 बजे तक कुल 27.72% मतदान हुआ है। जबकि नगर निगम में 25.63% मतदान हुआ है।

1 : 31 : 39 PM

सरधना में एक बजे तक 34 प्रतिशत मतदान।

सरधना में एक बजे तक 34 प्रतिशत मतदान।

1 : 31 : 24 PM

बदायूं में अपराह्न 1 बजे तक 35.58 प्रतिशत मतदान

 बदायूं में अपराह्न 1 बजे तक 35.58 प्रतिशत मतदान
नगर पालिका :
ककराला : 37.64
बिसौली: 39.66
उझानी : 35.83
बिल्सी : 41.10
सहसवान : 34.96
बदायूं : 26.25
दातागंज : 34.53

नगर पंचायत :
कछला 41.86
उसहैत : 39.58
मुड़िया: 53.91
सखानू : 42.20
इस्लामनगर : 41.90
कुंवरगांव : 43.25
उसावां : 36.22
रुदायन : 46.00
वजीरगज : 35.60
गुलड़िया : 64.00
सैदपुर : 35.00
अलापुर : 44.36
फैजगंज : 39.50
दहगवां : 53.51
—————-

1 : 29 : 36 PM

हाथरस: दोपहर एक बजे 33.61 प्रतिशत मतदान

 हाथरस: दोपहर एक बजे 33.61 प्रतिशत मतदान

हाथरस, 29.04

सिकंदराराऊ, 38.96

सादाबाद, 35.09

सासनी, 46.53

मुरसान, 45.58

हसायन, 54.32

सहपऊ, 31.07

मेंडू, 35.84

पुरदिलनगर, 41.37

कुल मतदान- 33.61 प्रतिशत

1 : 29 : 12 PM

कासगंज…. मतदान प्रतिशत दोपहर एक बजे तक…..

कासगंज…. मतदान प्रतिशत दोपहर एक बजे तक…..
नगर पालिका परिषद कासगंज… 34.65
गंजडुंडवारा… 43.93
सोरों…. 38.71
———–
नगर पंचायत अमांपुर… 39.69
पटियाली…. 45.20
भरगैन…. 40.81
मोहनपुर… 65.20
बिलराम… 42.86
सहावर… 45.33
सिढ़पुरा…44.17
———-
जिले में टोटल मतदान… 40.31

1 : 25 : 27 PM

पीलीभीत में दोपहर 1 बजे तक कुल 37.87 प्रतिशत मतदान

 पीलीभीत में दोपहर 1 बजे तक कुल 37.87 प्रतिशत मतदान

नगर पालिका परिषद पीलीभीत- 30.72 प्रतिशत
नगर पालिका परिषद बीसलपुर- 36.80 प्रतिशत
नगर पालिका परिषद पूरनपुर 45.90 प्रतिशत
नगर पंचायत कलीनगर- 41.25 प्रतिशत
नगर पंचायत गुलड़िया 59.17 प्रतिशत
नगर पंचायत जहानाबाद- 41.24 प्रतिशत
नगर पंचायत न्यूरिया हुसैनपुर 41.64 प्रतिशत
नगर पंचायत नौगवां पकड़िया 43 प्रतिशत
नगर पंचायत बरखेड़ा 48.22 प्रतिशत
नगर पंचायत बिलसंडा 43.76 प्रतिशत

1 : 17 : 59 PM

बुलंदशहर में दोपहर एक बजे तक 41.54 प्रतिशत मतदान हुआ

बुलंदशहर में दोपहर एक बजे तक 41.54 प्रतिशत मतदान हुआ

1 : 17 : 27 PM

मेरठ के करनावल में 1pm तक 40.67 % मतदान

मेरठ के करनावल में 1pm तक 40.67 % मतदान

1 : 14 : 46 PM

1 बजे तक किठौर 47% शाहजहांपुर 36% व खरखोदा 41% मतदान।

1 बजे तक किठौर 47% शाहजहांपुर 36% व खरखोदा 41% मतदान।

12 : 27 : 49 PM

UP निकाय चुनाव: 11 बजे तक 20.62 प्रतिशत वोटिंग

 UP निकाय चुनाव: 11 बजे तक 20.62 प्रतिशत वोटिंग

UP निकाय चुनाव: 11 बजे तक 20.62 प्रतिशत वोटिंग

11 : 58 : 01 AM

सोनभद्र में सुबह 11 बजे तक 65340 मतदताओं ने अपने मत का किया प्रयोग

सोनभद्र में सुबह 11 बजे तक 65340 मतदताओं ने अपने मत का किया प्रयोग

11 : 53 : 11 AM

पीलीभीत- निकाय चुनाव अपडेट

 पीलीभीत- निकाय चुनाव अपडेट

पूर्वाह्न 11 बजे तक कहां कितना मतदान

नगर पालिका परिषद पीलीभीत कुल 105876 में पड़े वोट 20188
नगर पालिका परिषद बीसलपुर कुल 62382 में पड़े वोट 14037
नगर पालिका परिषद पूरनपुर कुल 33060 में पड़े वोट 10403
नगर पंचायत जहानाबाद कुल 12124 में पड़े वोट 4300
नगर पंचायत बरखेड़ा में कुल 12272 में पड़े वोट 4020
नगर पंचायत बिलसंडा में कुल 14816 में पड़े वोट 4439
नगर पंचायत कलीनगर में कुल 8795 में पड़े वोट 2203
नगर पंचायत न्यूरिया में कुल 18971 में पड़े वोट 6600
नगर पंचायत गुलड़िया भिंडारा में कुल 4765 में पड़े वोट 1889
नगर पंचायत नौगवां पकड़िया में कुल 19588 में पड़े वोट 7443
जिले में कुल वोट पड़ चुके 75522

11 : 52 : 22 AM

एटा: सुबह 11 बजे तक कुल मतदान- 25.93 प्रतिशत

एटा: सुबह 11 बजे तक कुल मतदान- 25.93 प्रतिशत 

नगर पालिका
—-
एटा- 21.41
अलीगंज- 29.23
मारहरा- 34.18
जलेसर 26.44

नगर पंचायत
—–
जैथरा- 30.97
मिरहची-34.18
निधौलीकला-34.36
सकीट- 36.50
राजा का रामपुर- 24.25
अवागढ़ 30.73

11 : 49 : 09 AM

अंबेडकरनगर: निकाय चुनाव मतदान प्रतिशत

अंबेडकरनगर: निकाय चुनाव मतदान प्रतिशत

सुबह 11 बजे
कुल मतदान : 24.39

1- नगर पालिका अकबरपुर : 23.4
2 – नगर पालिका टांडा : 25
3 – नगर पालिका जलालपुर : 24
4 – नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा : 24.17
5 – नगर पंचायत इल्तिफातगंज : 27.19
6 – नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर : 21
7 – नगर पंचायत जहांगीरगंज : 26

11 : 48 : 29 AM

सुलतानपुर में 11 बजे तक 21.84 प्रतिशत मतदान

सुलतानपुर में 11 बजे तक 21.84 प्रतिशत मतदान

11 : 47 : 54 AM

जनपद अमेठी-नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन- 2023

 जनपद अमेठी-नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन- 2023

11.00 बजे तक का मतदान प्रतिशत

नगर पालिका परिषद गौरीगंज 25.29%

नगर पालिका परिषद जायस 21.37%

नगर पंचायत अमेठी 23.21%

नगर पंचायत मु0 खाना 29.11%

कुल पड़े मत 23.66%

11 : 45 : 45 AM

सोनभद्र : सुबह 11 बजे तक पड़े मत प्रतिशत .

 सोनभद्र : निकायवार सुबह 11 बजे तक पड़े मत प्रतिशत .
1- नगर पालिका राबर्ट्सगंज: 23.33 प्रतिशत
2- नगर पंचायत चोपन: 18 प्रतिशत
3- नगर पंचायत चुर्क-गुर्मा: 40 प्रतिशत
4- नगर पंचायत घोरावल: 20.10 प्रतिशत
5- नगर पंचायत रेणुकूट: 25.64 प्रतिशत
6- नगर पंचायत पिपरी: 24.74 प्रतिशत
7- नगर पंचायत दुद्धी: 20 प्रतिशत
8- नगर पंचायत ओबरा: 14 प्रतिशत
9- नगर पंचायत डाला : 37.7 प्रतिशत
10- नगर पंचायत अनपरा : 16.7 प्रतिशत

कुल मतदान प्रतिशत : 24.19

11 : 44 : 13 AM

बरेली में 11:00 बजे तक कुल मतदान प्रतिशत 23.23

बरेली में 11:00 बजे तक कुल मतदान प्रतिशत 23.23

11 : 44 : 03 AM

पीलीभीत में पूर्वान्ह 11 बजे तक 22.70% मतदान हुआ है।

पीलीभीत में पूर्वान्ह 11 बजे तक 22.70% मतदान हुआ है।

11 : 43 : 50 AM

बदायूं में पूर्वाह्न 11 बजे तक 24.26 प्रतिशत मतदान

बदायूं में पूर्वाह्न 11 बजे तक 24.26 प्रतिशत मतदान

11 : 43 : 40 AM

शाहजहांपुर में 11 बजे तक 20.8 प्रतिशत मतदान।

शाहजहांपुर में 11 बजे तक 20.8 प्रतिशत मतदान।

11 : 24 : 49 AM

11 बजे तक मतदान

सुबह 11:00 बजे तक नगर निगम के लिए 13.95 प्रतिशत बिठूर में 27.89% शिवराजपुर में 19 घाटमपुर में 22 और बिल्हौर में 30 फीसद मतदान हो चुका है। नागर जी विद्यालय लाल बंगला में मतदाताओं में खासा उत्साह दिख रहा है और यहां मतदाताओं की काफी भीड़ है।

11 : 22 : 42 AM

11 बजे तक मतदान 14.27%

11 बजे तक मतदान 14.27%
कानपुर- 13.95
बिल्हौर- 30
घाटमपुर- 22
बिठूर-27.89
शिवराजपुर- 19

10 : 38 : 20 AM

भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने किया मतदान

भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने किया मतदान

मेरठ में भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल।

10 : 36 : 46 AM

कन्नौज में सपा-भाजपा समर्थक भिड़े, फर्जी मतदान का आरोप

कन्नौज: गुरसहायगंज में मतदान के दौरान भाजपा और सपा समर्थक आपस में भिड़ गए। सपा प्रत्याशी राज सिंह चौहान उर्फ छोटे ठाकुर का आरोप है। भाजपा के लोगों ने एक हजार फर्जी आधार कार्ड बनाकर लाए थे, जिससे फर्जी वोट डाल रहे थे। भाजपा के लोग पोलिंग डंप कर फर्जी वोट डाल रहे थे। जब विरोध किया तो मारपीट शुरू कर दी। मामला गुरसहायगंज नगर पालिका के सरोजिनी देवी आर्य इंटर कालेज का है। विवाद होते देख पुलिस मौके पर पहुंची और विवाद कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। इस बीच करीब 15 मिनट मतदान रुका रहा।

10 : 35 : 28 AM

Badaun: बूथों पर बने कोविड हेल्प डेस्क, बांटे जा रहे मास्क

बदायूं : नगर निकाय चुनाव में मतदान के दौरान कोविड गाइड लाइन का पालन कराया जा रहा है। बूथों पर कोविड हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। मतदाताओं को मास्क वितरित किए जा रहे हैं और सैनिटाइज किया जा रहा है। हर बूथ पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगाई गई हैं। सीएमओ डा.प्रदीप कुमार वाष्र्णेय कोविड हेल्प डेस्क की निगरानी भी करा रहे हैं। हालांकि जिले में इस समय कोरोना का कोई केस नहीं है, लेकिन पिछले पंचायत चुनाव के दौरान कोरोना वायरस तेजी से फैल गया था, इसको देखते हुए एहतियात बरती जा रही है।

10 : 34 : 33 AM

पीएल पुनिया ने परिवार के साथ किया मतदान

पीएल पुनिया ने परिवार के साथ किया मतदान

लखनऊ के ओबरी स्थित सैनिक पब्लिक स्कूल केंद्र पर कांग्रेस नेता पीएल पुनिया ने परिवार के साथ किया मतदान

10 : 33 : 51 AM

Kanpur: मतदाता सूची में खामियां, तमाम लोग मतदान से वंचित, दिख रहा गुस्सा

कानपुर : नगर निगम की मतदाता सूची में खामियों के कारण तमाम मतदाता मतदान से वंचित रह गए हैं। हर विधानसभा क्षेत्र के वार्डों में ऐसी स्थिति देखने को मिल रही है। इससे लोगों में बूथ लेवल अधिकारी यानी बीएलओ के विरुद्ध गुस्सा भी दिख रहा है। मतदान केंद्रों के बाहर लोगों ने सेक्टर मजिस्ट्रेट, प्रत्याशियों के बस्तों पर शिकायत दर्ज कराई। कुछ युवा, बुजुर्ग व महिलाएं मतदाता पहचान पत्र लेकर भी पहुंचे, लेकिन उनका नाम सूची में नहीं होने से बैरंग लौटना पड़ा।

9 : 55 : 01 AM

मवाना में 9 बजे तक 9% मतदान

मवाना में 9 बजे तक 9% मतदान

9 : 54 : 36 AM

मेरठ में सुबह 9 बजे तक मतदान प्रतिशत

मेरठ। गुरुवार को मेरठ में चल रहे मतदान में सुबह 9 बजे तक नगर निगम का मतदान प्रतिशत मात्र 7. 66 प्रतिशत रहा है।

9 : 53 : 45 AM

कानपुर में कांग्रेस महापौर प्रत्याशी आशनी विकास अवस्थी किया मतदान

कानपुर में कांग्रेस महापौर प्रत्याशी आशनी विकास अवस्थी किया मतदान

कानपुर में कांग्रेस महापौर प्रत्याशी आशनी विकास अवस्थी ने बर्रा के नर्चर स्कूल स्थित में किया मतदान। जागरण

9 : 51 : 56 AM

अंबेडकरनगर निकाय चुनाव मतदान प्रतिशत

 अंबेडकरनगर निकाय चुनाव मतदान प्रतिशत

सुबह नौ बजे

1- नगर पालिका अकबरपुर : 8.56 प्रतिशत
2 – नगर पालिका जलालपुर : 12 प्रतिशत
3 – नगर पालिका टांडा : 11.5 प्रतिशत
4 – नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा : 11.45 प्रतिशत

5 – नगर पंचायत इल्तिफातगंज : 11.75 प्रतिशत
6 – नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर : 12 प्रतिशत
7 – नगर पंचायत जहांगीरगंज : 12 प्रतिशत
कुल मतदान प्रतिशत – 11.32

9 : 51 : 25 AM

महोबा जिले का सुबह नौ बजे तक कुल मतदान प्रतिशत- 12.04

महोबा जिले का सुबह नौ बजे तक कुल मतदान प्रतिशत- 12.04
महोबा नगर पालिका : 8.84
चरखारी नगर पालिका : 10.20
कबरई नगर पंचायत : 12
खरेला नगर पंचायत : 12.45
कुलपहाड़ नगर पंचायत : 20

9 : 51 : 12 AM

कानपुर देहात निकाय चुनाव मत प्रतिशत

कानपुर देहात निकाय चुनाव मत प्रतिशत
सुबह 9 बजे का
अकबरपुर नगर पंचायत: 12
पुखरायां नगर पालिका : 9.72
झींझक नगर पालिका : 10.50
अमरौधा नगर पंचायत : 15.17
डेरापुर नगर पंचायत : 13.79
रनियां नगर पंचायत : 11.01
रूरा नगर पंचायत : 11.26
मूसानगर नगर पंचायत : 9.17
कंचौसी नगर पंचायत : 10.67
रसूलाबाद नगर पंचायत : 10.83
सिकंदरा नगर पंचायत : 10.49
राजपुर नगर पंचायत : 9.56
शिवली नगर पंचायत : 15.84

9 : 46 : 44 AM

सुलतानपुर में 9 बजे तक 10.48 प्रतिशत मतदान

सुलतानपुर में 9 बजे तक 10.48 प्रतिशत मतदान

9 : 46 : 24 AM

बाराबंकी में सुबह नौ बजे तक 9.8 प्रतिशत हुआ मतदान

बाराबंकी: जिले में 14 नगर निकाय के 447 बूथों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। टिकैतनगर, रामनगर, सिद्धौर, सुबेहा के कुछ बूथों पर सन्नाटा पसरा है। वहीं रामसनेहीघाट, बंकी, नवाबगंज, फतेहपुर, बेलहरा में मतदाताओं की लंबी लाइन देखी जा रही है। बुजुर्ग, महिलाएं और युवा मतदान को आतुर दिखे। बंकी में कई जगह छुटपुट कहासुनी के बाद मतदान शुरू हुआ। ओवरआल औसत 9.8 प्रतिशत मतदान सुबह नौ बजे तक हुआ।

9 : 45 : 48 AM

जनपद अमेठी-नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन- 2023

09 बजे तक का मतदान प्रतिशत

नगर पालिका परिषद गौरीगंज 11.69%

नगर पालिका परिषद जायस 10.41%

नगर पंचायत अमेठी 09.25%

नगर पंचायत मु0 खाना 11.34%

कुल पड़े मत 10.71%

9 : 41 : 24 AM

पीलीभीत में पहले 2 घंटों में मतदान की स्थिति

 जिले में सुबह 9 बजे तक कुल 12.25 प्रतिशत मतदान

नगर पालिका परिषद पीलीभीत- 9 प्रतिशत
नगर पालिका परिषद बीसलपुर- 14 प्रतिशत
नगर पालिका परिषद पूरनपुर- 10 प्रतिशत
नगर पंचायत कलीनगर- 12.12 प्रतिशत
नगर पंचायत गुलड़िया- 15 प्रतिशत
नगर पंचायत जहानाबाद- 19 प्रतिशत
नगर पंचायत न्यूरिया हुसैनपुर- 19 प्रतिशत
नगर पंचायत नौगवां पकड़िया- 15 प्रतिशत
नगर पंचायत बरखेड़ा -13 प्रतिशत
नगर पंचायत बिलसंडा- 14 प्रतिशत

9 : 11 : 26 AM

सपा ने कन्‍नौज में लगाया सांसद सुब्रत पाठक पर मतदाताओं के साथ अभद्र व्यवहार का आरोप

सपा का आरोप नगर पालिका कन्नौज के वार्ड नंबर 16 छेपट्टी में बूथ संख्या 56, 58, 59 पर भाजपा सांसद सुब्रत पाठक अपने साथियों के साथ मिलकर सपा कार्यकर्ताओं व मतदाताओं के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे हैं।

9 : 10 : 03 AM

बड़ौत में पुल‍िस ने प्रत्याशी को धक्के मारकर मतदान केंद्र से बाहर न‍िकााल

बड़ौत में पुल‍िस ने प्रत्याशी को धक्के मारकर मतदान केंद्र से बाहर न‍िकााल

बड़ौत में एएसपी और एडीएम मतदान केंद्र के अंदर एजेंटों की बैठक ले रहे थे, इसी बीच निर्दलीय प्रत्याशी जितेंद्र कंडेरा भी एजेंटों को समझाने लगे तो उन्हें हस्तक्षेप करने पर पुल‍िस ने धक्‍के मारकर  बाहर निकाला।

8 : 01 : 14 AM

खुर्जा में 101 वर्षीय कांतिलाल पालीवाल ने क‍िया मतदान

खुर्जा में 101 वर्षीय कांतिलाल पालीवाल ने क‍िया मतदान

बुलंदशहर के खुर्जा में एकेपी पीजी कॉलेज में मतदान करने के बाद बाहर निकलते 101 वर्षीय कांतिलाल पालीवाल।

7 : 59 : 28 AM

अलीगढ़ में 25 बूथों पर ईवीएम खराब होने की सूचना

अलीगढ़ में 25 बूथों पर ईवीएम खराब होने की सूचना

जिले में 25 बूथों पर ईवीएम खराब होने की सूचना है। कुछ मशीन बदलवाया और सही कराया जा रहा है। बूथ नंबर 72,175, 198, 236, 237, 238, 337,365, 390,404, 425, 482,607,676 सहित
अन्य बूथों पर ईवीएम खराबी होने की सूचना मिली है

7 : 56 : 07 AM

मेरठ: सपा विधायक अतुल प्रधान और महापौर पद प्रत्याशी सीमा प्रधान ने क‍िया मतदान

मेरठ: सपा विधायक अतुल प्रधान और महापौर पद प्रत्याशी सीमा प्रधान ने क‍िया मतदान

मेरठ में शास्त्री नगर के मीनाक्षी पब्लिक स्कूल में सपा विधायक अतुल प्रधान और महापौर पद प्रत्याशी सीमा प्रधान मतदान करने के बाद उंगली पर लगी स्याही दिखाते हुए।

7 : 54 : 27 AM

बाराबंकी में मतदान केंद्रों पर लगी लाइन

जिले में मतदान को लेकर लोगों में गजब का उत्साह दिखा रहा है। 160 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से पहले ही लोग कतारबद्ध हो गए। जिले में एक नगर पालिका और 13 नगर पंचायतें हैं। चार लाख नौ हजार 5 83 मतदाता चुनेंगे शहर की सरकार।

7 : 43 : 08 AM

बरेली में मोबाइल ले जाने पर रही रोक, मतदाता हुए परेशान

मतदान केंद्रों पर मोबाइल ले आने पर रोक लगाई गई। इस वजह से बड़ी संख्या में लोगों को मतदान केंद्र से लौटना पड़ा या फिर किसी अन्य साथी को मोबाइल सौंप पर मतदान करने गए।

7 : 42 : 23 AM

लोगों ने बनाया मन विकास का देंगे साथ : वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने प्रताप इन्क्लेव कालोनी स्थित बूथ पर पहुंचकर अपना वोट डाला। इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने सभी निकायों में भाजपा की जीत का दावा किया। कहा कि सुशासन व विकास भाजपा का एजेंडा है। जनता भी विकास चाहती है। इसलिए लोगों ने मन बना लिया है कि वे भाजपा को ही चुनेंगे। खन्ना ने कहा कि सर्वांगीण विकास हो। इसलिए निकाय चुनाव हो रहा है। जो माहौल दिख रहा है। उसके आधार पर वह कह रहे हैं कि भाजपा की जीत तय है। लोग सिर्फ विकास चाहते हैं।

7 : 40 : 30 AM

अमेठी के गौरीगंज में मतदान केन्‍द्रों पर लंबी कतारें

अमेठी के गौरीगंज में मतदान केन्‍द्रों पर लंबी कतारें

यूपी नगरीय न‍िकाय चुनाव के दूसरे चरण में अमेठी में भी मतदान जारी है। सुबह से ही मतदान केन्‍द्रों पर मतदाता अपने मताध‍िकार का प्रयोग करने के ल‍िए उमड़ पड़े हैं। ऐसे में कई मतदान केन्‍द्र ऐसे हैं जहां मह‍िलाओं की संख्‍या ज्‍यादा नगर आ रही है।

7 : 37 : 16 AM

मेरठ में मतदान केन्‍द्रों पर उमड़ी मह‍िला मतदाताओं की भीड़, लगी लंबी कतारें

मेरठ में नगर निगम के महापौर व 90 पार्षद और 15 स्थानीय निकायों के अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए गुरूवार को मतदान शुरू हो गया है। मौसम भी मेहरबान। सूर्य देव ने तपिश घटा दी है, जिसका परिणाम मतदान केन्द्रों पर नजर आ रहा हैं।

महिलाओं ने सुबह से ही मतदान के लिए उत्साह दिख रहा है। कई मतदान केन्द्रों पर महिलाओं की लंबी लाइन लगी है। पहली बार मतदान करने पहुंचे युवाओं में भी क्रेज है। वह भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए कतार में खड़े है।

कई कालोनियों व बस्तियो में मतदाओं की कतार लगी है। मेरठ जिले में नगर निगम सहित 16 निकायों में महापौर के साथ पार्षद व नपा और नपं के अध्यक्ष पद के साथ सभासदों के चयन के लिए मतदान हो रहा है।

इन निकायों के कुल 16,09,831 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान के लिए निकायों में कुल 1,480 मतदेय स्थल बनाए गए हैं और इसमें 16 पिंक बूथ भी शामिल हैं।

7 : 32 : 31 AM

बदायूं में कड़ी सुरक्षा में 603 बूथों पर शुरू हुआ मतदान

नगर निकाय चुनाव में गुरुवार को सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा में मतदान शुरू हुआ। जिले की सात नगर पालिका परिषद, 14 नगर पंचायतों में अध्यक्ष और 399 वार्ड सदस्य सीटों के लिए 603 बूथों पर मतदान कराया जा रहा है। जिले में 231 बूथ संवेदनशील, 269 बूथ अति संवेदनशील, 49 बूथ अति संवेदनशील प्लस और 21 पिंक बूथ बनाए गए हैं।

7 : 28 : 55 AM

अलीगढ़ मंडल में 47 निकायों के लिए हो रहा चुनाव

नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण में अलीगढ़ मंडल के चार जिलों में मतदान शुरू हो गया है!  अलीगढ़ नगर निगम सहित मंडल के 47 निकायों में कुल 846 पदों के लिए 3531 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। कुल 422 प्रत्याशी मेयर व अध्यक्ष पद के लिए हैं।

  • पार्षद व सभासद के कुल 799 पदों के लिए 3109 प्रत्याशी हैं। करीब बीस लाख मतदाताओं को मतदान करना है। मेयर की सीट खास बनी हुई है।
  • महापौर के लिए 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। पिछले चुनाव में भाजपा मेरठ व अलीगढ़ मेयर पद पर जीत हासिल नहीं कर पाई थी। इस बार जीत के लिए पूरी कोशिश की जा रही है। वहीं, अन्य दलों के प्रत्याशी भी पूरी ताकत लगाए हुए हैं।
  • अलीगढ़ में 18 निकाय हैं। मेयर, अध्यक्ष पद के 144 प्रत्याशी हैं। सदस्यों के 329 पदों के लिए 1416 प्रत्याशी हैं।
  • हाथरस में नौ निकायों के अध्यक्ष पद के लिए 86 और सदस्यों केे 144 पदों के लिए 693 प्रत्याशी हैं।
  • कासगंज में 10 निकायों के अध्यक्ष के लिए 101 और 158 सदस्य पद के लिए 602 प्रत्याशी हैं।
  • एटा में 10 निकायों के अध्यक्ष के लिए 91 और 168 सदस्य पद के लिए 398 प्रत्याशी मैदान में हैं।

7 : 25 : 50 AM

मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने की मतदान की अपील

 उ.प्र. नगर निकाय चुनाव-2023 का आज अंतिम चरण है।

सभी सम्मानित मतदाताओं से अपील है कि ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए लोकतंत्र के इस उत्सव में अवश्य सहभागी बनें। मतदान जरूर करें।

आपका अमूल्य वोट आपके नगर निकाय को और अधिक सशक्त बनाएगा।

ध्यान रहे, पहले मतदान, फिर जलपान!

7 : 23 : 17 AM

सुलतानपुर और अंबेडकरनगर में उमड़े मतदाता

सुलतानपुर और अंबेडकरनगर में उमड़े मतदाता

सुलतानपुर और अंबेडकरनगर में सुबह से ही मतदान केन्‍द्रों के बाहर मतदाताओं की लंबी कतारें लग गई हैं। मतदाताओं में मतदान के ल‍िए उत्‍साह नजर आ रहा है।

7 : 20 : 12 AM

अंबेडकरनगर में सात नगर निकायों में अध्यक्ष पद पर 100 प्रत्याशी तथा सभासद पद पर 845 प्रत्याशी

जिले की तीन नगर पालिका अकबरपुर, टांडा व जलालपुर के साथ चार नगर पंचायत इल्तिफातगंज, अशरफपुर किछौछा, जहांगीरगंज व राजेसुल्तानपुर में सुबह सात बजे शांतिपूर्ण तरीके से मतदान शुरू। सात नगर निकायों में अध्यक्ष पद पर 100 प्रत्याशी तथा सभासद पद पर 845 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। कुल 3,04737 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 116 मतदान केंद्र पर कुल 353 बूथ बनाएं गए है। बूथों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

7 : 16 : 10 AM

सुलतानपुर में 469 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला एक लाख 41 हजार से अधिक वोटर

जिले के पांच नगर निकायों में गुरुवार की सुबह अध्यक्ष व वार्ड सदस्य के पदों पर मतदान शुरू हो गया। कुल 469 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला एक लाख 41 हजार से अधिक वोटर करेंगे। शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन ने माकूल इंतजाम किए हैं। इस चुनाव में भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी ने भी प्रत्याशी उतारे हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि मतदाता किस दल को महत्व देते हैं। इसका फैसला आगामी 13 मई को होने वाली मतगणना के बाद होगा।

7 : 08 : 50 AM

यूपी निकाय चुनाव: दूसरे चरण क लिए वोटिंग शुरू

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में 38 जिलों में मतदान शुरू हो गया है।

6 : 26 : 56 AM

अयोध्या: 134 टेबलों पर होगी निकाय चुनाव की मतगणना

स्थानीय निकाय चुनाव की मतगणना तैयारी पूरी कर ली गई है। मतगणना 13 मई को सुबह आठ बजे से होगी। जिन मतगणना कार्मिकों की ड्यूटी लगनी है, उनका अंतिम रेंडमाइजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी नितीश कुमार विकास भवन स्थित एनआइसी के वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष में कर चुके हैं। आठ निकायों के चुनाव की मतगणना 134 टेबलों पर की जाएगी।

6 : 11 : 09 AM

उतरौला: मतगणना अभिकर्ताओं का खंगाला जाएगा आपराधिक इतिहास

13 मई को होने वाली मतगणना को लेकर तहसील सभागार में प्रत्याशियों के साथ उप जिला अधिकारी व क्षेत्राधिकारी उदय राज सिंह ने बैठक कर मतगणना से संबंधित नियमों की जानकारी प्रत्याशियों व उनके निर्वाचन अभिकर्ता को दी। कहा कि मतगणना अभिकर्ता बनने वालों के आपराधिक इतिहास की रिपोर्ट थाने से मंगाई जाएगी।

5 : 46 : 10 AM

बाराबंकी: निकाय चुनाव से संबंधित 13 थानों में 33 पीआरवी तैनात

चुनाव में आने वाली शिकायतों और सूचनाओं पर तत्काल पुलिस बल भेजने के लिए पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने यूपी 112 की पीआरवी को विशेष तौर पर तैनात किया है। मतदाताओं को भयमुक्त माहौल में देने के लिए पुलिस अधीक्षक ने अन्य पुलिस बल के साथ 33 पीआरवी की थानावार तैनाती की है। कुल 13 थाने चुनाव संबंधित कार्यक्षेत्र में हैं, जहां पुलिस के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

4 : 28 : 02 AM

कितने पुरुष और कितनी महिला हैं वोटर

सात नगर निगमों में 39,69,294 पुरुष व 34,57,512 महिला मतदाता हैं। 95 नगर पालिका परिषदों में 38,86,525 पुरुष व 34,44,385 महिला मतदाता हैं। 268 नगर पंचायतों में 23,61,173 पुरुष व 21,13,115 महिला मतदाता हैं।

3 : 48 : 32 AM

अध्यक्ष पद के लिए 969 उम्मीदवार मैदान में

95 नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए 969 उम्मीदवार, नगर पालिका सदस्यों के 2,520 पद के लिए 13,315 उम्मीदवार मैदान में हैं।

3 : 17 : 25 AM

3,840 उम्मीदवार पार्षद पद के लिए आजमा रहे किस्मत

नगर निगमों के 581 पार्षद पद के लिए 3,840 उम्मीदवार खड़े हैं।

3 : 05 : 52 AM

मेयर पद के लिए 83 उम्मीदवार मैदान में

दूसरे चरण में प्रदेश के सात नगर निगमों के मेयर पद के लिए 83 उम्मीदवार मैदान में हैं।