नई दिल्ली। पर्यटकों को ध्यान में रखकर भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटक निगम (आइआरसीटीसी) भारत गौरव ट्रेनों का संचालन करता है। रामायण यात्रा, बौद्ध सर्किट सहित कई भारत गौरव ट्रेनें चलाई गई हैं।
रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव करेंगे रवाना
इसी कड़ी में अब भारत नेपाल मैत्री यात्रा ट्रेन (Bharat-Nepal Maitri Yatra) चलाई जा रही है। इस डीलक्स एसी भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को शुक्रवार शाम चार बजे हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव रवाना करेंगे।