Latest News उत्तराखण्ड राष्ट्रीय

भारी बारिश ने रोकी केदारनाथ यात्रा, सीजन की पहली बर्फबारी से बढ़ी ठंड


रुद्रप्रयाग। Kedarnath Dham: गुरुवार को भारी बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा रोक दी गई। सोनप्रयाग से आगे केदारनाथ धाम जाने के लिए यात्रियों को अनुमति नहीं दी गई। 15 सौ से अधिक यात्रियों को सोनप्रयाग में रोका गया है।

सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए साढे़ चार हजार यात्री हुए रवाना

वहीं केदारनाथ धाम की पहाड़ियों पर बुधवार को पहला हिमपात हुआ। जिससे धाम में ठंड बढ़ गई। वहीं सुबह बारिश होने से यात्री सोनप्रयाग से दो घंटे बाद शुरू हुई। वहीं बारिश के चलते सोनप्रयाग में केदारनाथ यात्रा को लगभ ढ़ाई घंटे रोके रखा, बुधवार को कुल साढे़ 4 हजार यात्रियों को केदारनाथ जाने की अनुमति दी गई।