Latest News महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में बंद के दौरान BEST की आठ बसों में तोड़फोड़,


  • मुंबई, उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में हुई घटना को लेकर महाराष्ट्र में आज सत्ताधारी महा विकास अघाड़ी (MVA) ने बंद का आह्वान किया है। राज्य में बंद का असर देखने को भी मिल रहा है, क्योंकि सत्ताधारी पार्टियों ने इस बंद का आह्वान किया है। आपको बता दें कि महा विकास अघाड़ी में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस पार्टी शामिल हैं। इस बंद को राज्य में अन्य राजनीतिक दलों और ट्रेड यूनियनों का भी समर्थम मिला है। एनसीपी नेता नवाब मलिक का दावा है कि महाराष्ट्र में उनके बंद को व्यापक जन समर्थन मिल रहा है और शांतिपूर्ण तरीके से बंद का पालन किया जा रहा है।

BEST की 8 बसों में हुई तोड़फोड़

वहीं दूसरी तरफ मुंबई में BEST ने दावा किया है कि बीती रात से लेकर सुबह आठ बजे तक उनकी आठ बसों के अंदर तोड़फोड़ की गई है। तोड़फोड़ की ये घटनाएं मुंबई के अलग-अलग इलाकों में हुई हैं। BEST ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। NCP नेता नवाब मलिक ने बंद के दौरान आईं हिंसा की खबरों को गलत बताया है। उन्होंने कहा है कि कुछ जगहों से पथराव की खबरें सामने आ रही हैं, जो कि सही नहीं हैं। किसी को भी इस तरह की गतिविधियों में शामिल नहीं होना चाहिए।