News TOP STORIES उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली महाराष्ट्र राष्ट्रीय लखनऊ

मानसून सत्र:AAP सांसद संजय सिंह पूरे मानसून सत्र के लिए निलंबित राज्यसभा में हंगामा करने पर सभापति ने की कार्रवाई


नई दिल्ली, संसद के मानसून सत्र के तीसरे दिन की शुरुआत भी हंगामेदार रही। सत्र के दो दिन पहले ही मणिपुर हिंसा को लेकर हंगामे की भेंट चढ़ चुके हैं, इस बीच आज भी विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है।

विपक्ष जहां पीएम मोदी के दोनों सदनों में बयान देने की मांग पर अड़ा है, वहीं सरकार मामले में चर्चा करने की अपील कर रही है। इस बीच राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच सभापति ने आप सांसद संजय सिहं को पूरे मानसून सत्र के लिए निलंबित कर दिया है।

संसद की कार्यवाही से जुड़ा हर अपडेट पढ़ने के लिए यहां जुड़े रहें…

24 July 2023

12:54:32 PM

Parliament Monsoon Session Live शशि थरूर ने प्रधानमंत्री मोदी पर कटाक्ष किया

संसद में मणिपुर मुद्दे को लेकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री संसद के प्रति जवाबदेह हैं। दुनिया में कोई भी संसदीय लोकतंत्र नहीं है, जिसमें संसद को प्रधानमंत्री से मिलने, सवाल करने और सुनने का मौका नहीं मिलता है। यह एक विचित्र स्थिति है जो उन्होंने अपनाई है।

12:45:02 PM

Parliament Session संजय सिंह के निलंबन को लेकर विपक्षी सांसदों ने राज्यसभा सभापति से मुलाकात की

मौजूदा मानसून सत्र के लिए आप सांसद संजय सिंह के निलंबन को लेकर विपक्षी सांसद राज्यसभा सभापति से मुलाकात कर रहे हैं।

12:36:19 PM

Parliament Monsoon Session Live राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। विपक्ष के मणिपुर मुद्दे पर लगातार हंगामे के चलते सभापति ने कार्यवाही स्थगित की है।

12:28:27 PM

Parliament Monsoon Session आप सांसद संजय सिंह मानसून सत्र से निलंबित

मणिपुर मुद्दे पर सदन में विपक्ष के विरोध के दौरान राज्यसभा सभापति ने आप सांसद संजय सिंह को मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया है।

11:48:46 AM

जया बच्चन ने मणिपुर मुद्दे पर नाराजगी जताई

समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने मणिपुर मुद्दे पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि मणिपुर की चर्चा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रही है, लेकिन हमारे देश में नहीं, यह शर्म की बात है।

11:45:59 AM

Parliament Monsoon Session राजनाथ सिंह ने संसद में मणिपुर मुद्दे पर चर्चा की अपील की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में विपक्ष से मणिपुर मुद्दे पर चर्चा करने की अपील की है। वहीं, विपक्षी सांसदों ने मणिपुर पर पीएम मोदी के बयान की मांग की।

11:38:36 AM

Parliament Monsoon Session Live राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर तक स्थगित

राज्यसभा की कार्यवाही को दोपहर तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। इससे पहले आज जैसे ही राज्यसभा के सभापति सांसदों को संबोधित कर रहे थे, विपक्षी सांसद अपनी सीटों से खड़े होकर अपनी मांगे दोहराने लगे। इस बीच सभापति ने टीएमसी सांसद डेरेक ओब्रायन को बैठने को कहा और कहा कि वो सभापति को चुनौती दे रहे हैं।

11:11:50 AM

Parliament Monsoon Session Live मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर हमला बोला

राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अगर 140 करोड़ लोगों का नेता संसद के बाहर बयान देता है, तो उसे संसद में बयान देना चाहिए जहां लोगों के प्रतिनिधि बैठते हैं।

10:55:05 AM

Parliament Monsoon Session Live सोनिया गांधी संसद पहुंचीं

 कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष और लोकसभा सांसद सोनिया गांधी संसद पहुंचीं।

10:33:54 AM

पीएम मोदी के बयान को लेकर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

मणिपुर पर पीएम मोदी के दोनों सदनों में बयान देने की मांग को लेकर विपक्षी दलों (आई.एन.डी.आई.ए.) ने संसद में विरोध प्रदर्शन किया।

10:21:35 AM

Parliament Monsoon Session Live बंगाल भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार का विपक्ष पर हमला

पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार ने आज कहा कि पश्चिम बंगाल में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं, लेकिन हमारा विपक्ष केवल मणिपुर देख पा रहा है, मालदा नहीं।

10:15:42 AM

Parliament Monsoon Session मनीष तिवारी बोले- मणिपुर मामले की दूसरे राज्यों से तुलना गलत

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि कानून को अपना काम करना चाहिए, लेकिन मणिपुर में जो चल रहा है और देश के अन्य हिस्सों में जो हुआ है, उसमें अंतर है। पिछले 77-78 दिनों से लगातार हिंसा हो रही है। मणिपुर में शासन लगभग ध्वस्त हो गया है, राज्य में पूरी तरह से जातीय विभाजन है।

9:59:09 AM

Parliament Monsoon Session राजस्थान के भाजपा सांसदों ने गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया

राजस्थान के भाजपा सांसदों ने वरिष्ठ नेताओं के साथ आज संसद में गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन राज्य में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचार और अपराध के मुद्दे पर है।

#WATCH | Delhi: BJP Rajasthan MPs along with senior leaders hold a protest in front of the Gandhi statue. The protest is against issues of rising atrocities and crime against women in the state. pic.twitter.com/ruyKBbsZEM

— ANI (@ANI) July 24, 2023

9:39:47 AM

Parliament Monsoon Session Live आम आदमी पार्टी ने मणिपुर मामले पर चर्चा के लिए दिया नोटिस

आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा ने मणिपुर में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब होने पर चर्चा के लिए संसद में कामकाज निलंबित करने का नोटिस दिया।

9:30:36 AM

अर्जुन मुंडा आज राज्यसभा में हिमाचल प्रदेश के संबंध में अनुसूचित जनजाति विधेयक पेश करेंगे

जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा हिमाचल प्रदेश के संबंध में अनुसूचित जनजातियों की सूची में कुछ समुदायों को शामिल करने के लिए संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश, 1950 में संशोधन करने के लिए विचार के साथ संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (तीसरा संशोधन) विधेयक, 2022 पेश करेंगे। यह विधेयक पिछले साल लोकसभा द्वारा पारित किया गया था।

9:22:24 AM

Monsoon Session सीपीआई सांसद बिनॉय विश्वम का राज्यसभा में राज्यसभा में सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस

सीपीआई सांसद बिनॉय विश्वम ने नियम 267 के तहत राज्यसभा में सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया है और मणिपुर मामले पर चर्चा की मांग की है।

9:12:55 AM

Parliament Monsoon Session Live दिल्ली अध्यादेश आज हो सकता है पेश? विपक्ष एकजुट

Parliament Monsoon Session Live दिल्ली प्रशासन से जुड़ा अध्यादेश आज संसद में पेश हो सकता है। इस मुद्दे पर भी हंगामे के आसार है, क्योंकि विपक्ष एकजुट है।

8:59:51 AM

Parliament Monsoon Session Live मनिकम टैगोर ने भी लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया

कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने भी मणिपुर की स्थिति पर चर्चा की मांग करते हुए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया।

8:52:56 AM

Monsoon Session Live मनीष तिवारी ने मणिपुर मामले में गन प्रस्ताव का नोटिस दिया

Monsoon Session Live मनीष तिवारी ने मणिपुर मामले में गन प्रस्ताव का नोटिस दिया

कांग्रेस के लोकसभा सांसद मनीष तिवारी ने मणिपुर में हो रहे जातीय हिंसा पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है।

8:51:40 AM

Monsoon Session Live News पीएम मोदी के बयान की मांग पर अड़ा है विपक्ष

मणिपुर मामले पर संसद के बाहर पीएम मोदी के बयान के बाद विपक्ष हमलावर है। विपक्ष पार्टियां एकजुट होकर पीएम मोदी से सदन के अंदर इस मुद्दे पर बयान की मांग कर रहे हैं।

8:48:59 AM

Parliament Monsoon Session Live सरकार चर्चा को तैयार

मणिपुर मुद्दे पर मोदी सरकार चर्चा को तैयार है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि वो और सरकार मणिपुर हिंसा पर चर्चा को तैयार है। उन्होंने विपक्ष से हाथ जोड़कर चर्चा में हिस्सा लेने की अपील की।

8:31:16 AM

Parliament Monsoon Session 2023 गांधी प्रतिमा के आगे प्रदर्शन करेगा विपक्ष

मणिपुर मामले में केंद्र सरकार को घेरने में जुटा विपक्ष आज सदन के बाहर गांधी प्रतिमा के आगे प्रदर्शन करने की तैयारी में है।