News TOP STORIES नयी दिल्ली महाराष्ट्र

मुंबई में भारी बारिश ने मचाई तबाही, सड़कें डूबीं, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट


मुंबई। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने बुधवार को मुंबई में दस्तक दे दिया। यहां कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। कई घंटों से लगातार हो रही बारिश के कारण घुटनों से भी ज्यादा पानी भर गया है। सड़कें डूब गई हैं। रेल यातायात पर भी असर पड़ा है। इधर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि मुंबई में अगले कुछ घंटों में और बारिश होगी।

मौसम विभाग ने पनवेल एरिया में रेड अलर्ट जारी किया है और अगले 4 दिनों तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पनवेल एरिया में बारिश से सड़कों पर घुटनों से भी ज्यादा पानी भर गया है। लोकल बस में पानी घुस गया है। यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।

परल में भी बारिश से पानी लबालब हो गया है। इधर मुंबई के शांताक्रूज में 164.8 MM बारिश हुई है। कोलाबा में 32.2 MM बारिश हुई है। इधर बारिश से मीठी नदी का पानी ओवरफ्लो हो गया है और कुरला एरिया में पानी घुस रहा है।

लोकल ट्रेनों पर हुआ असर:

इसके साथ ही भारी बारिश से लोकल ट्रेनों पर के आवागमन पर असर हुआ है। मौसम विभाग ने मुंबई के अलावा ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिलों में 10 जून के लिए भी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि अगर भारी बारिश जारी रही तो शहर के निचले इलाके पानी में डूब सकते हैं। इससे कोरोना काल में मुंबई की मुसीबतें और बढ़ जाएंगी।

देखा जाय तो अगले कुछ दिनों में मानसून तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के बचे हुए सभी हिस्सों में सक्रिय हो जाएगा। 4-5 दिनों में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, बिहार, झारखंड, गुजरात, तेलंगाना समेत करीब 14 राज्यों में तेज बारिश होने की आशंका है।