लखनऊ। यूपी में जनवरी में मौसम कभी बहुत ठंडा तो कभी बहुुुुुत ही गरम हो रहा है। मौसम में हो रहे लगातार परिवर्तन से जनता और मौसम विभाग हैरान है। भारतीय मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों में भारी बारिश, आकाशीय बिजली और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में आने की संभावना दिख रही है। गुरुवार रात से यूपी के कई इलाकों में फिर से ठंड बढ़ जाएगी और घना कोहरा छाएगा। लखनऊ में बृहस्पतिवार सुबह की शुरुआत हल्के मध्यम कोहरे व तेज सर्द हवाओं के साथ हुई। लखनऊ में गुरुवार सुबह सूरज निकला कोहरा धीरे-धीरे छंट गया दिन में मौसम साफ रहातेज धूप खिली रही, लेकिन सर्द हवाओं का सिलसिला दिनभर जारी रहा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक बने रहने की संभावना जताई जा रही है। बुधवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि इलाहाबाद में न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र निदेशक जेपी गुप्ता ने सचेत करते हुए कहा है कि, मौसम गरम जरूर है पर सावधानी बरतें क्योंकि सरदी अभी गई नहीं है। ठंड अभी जाएगी नहीं धीरे-धीरे एक फिर बढ़ेगी।
Related Articles
मुलायम सिंह के निधन पर राष्ट्रपति समेत कई बड़े नेताओं ने जताया दुख,
Post Views: 440 नई दिल्ली, । उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। मुलायाम सिंह ने सोमवार सुबह 8:15 मिनट पर अंतिम सांस ली। इस दुखद खबर की जानकारी देते हुए अखिलेश यादव ने कहा ‘मेरे आदरणीय पिताजी और सबके नेता जी नहीं रहे।’ मुलायम […]
UP : शौचालय के लिए लड़ गए सपा और भाजपा कार्यकर्ता- टॉयलेट की सियासत में बुलानी पड़ी पुलिस
Post Views: 414 , कानपुर। : काकादेव के शास्त्री नगर क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय के निर्माण को लेकर भाजपा और सपा के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए हैं। यहां पर सपा का पार्षद है। सपा पार्षद सामुदायिक शौचालय के बगल में ही एक नया सामुदायिक शौचालय बनवा रहे हैं। भाजपा के कार्यकर्ता इस बात का विरोध कर […]
Weather: बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र-राजस्थान में और बिगड़ सकते हैं हालात
Post Views: 411 नई दिल्ली। उत्तर से दक्षिण भारत तक मानसून की बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो रखा है। मैदान से पहाड़ी इलाकों तक जमकर बारिश हो रही है, जिसके चलते कई राज्यों में तबाही मच गई है। केरल, हिमाचल, उत्तराखंड, असम और गुजरात के कई इलाकों में तो बाढ़ जैसे हालात हो रखे हैं। […]