

Related Articles
कोरोना टीका लेने वाले पहले पुरुष विलियम शेक्सपीयर की मौत
Post Views: 983 दुनिया में कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) की पहली खुराक लेने वाले दूसरे शख्स की ब्रिटेन मे अज्ञात बीमारी से मौत हो गई. ब्रिटिश मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक 81 वर्षीय विलियम बिल शेक्सपीयर का बीती 20 मई को निधन हुआ. वह पिछले साल 8 दिसंबर को कोरोना टीका लेने वाले दुनिया के पहले […]
पाकिस्तान की संसद में इमरान खान की पार्टी बन जाएगी सबसे बड़ी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लागू करेगा चुनाव आयोग
Post Views: 531 इस्लामाबाद। पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी को आरक्षित सीटें आवंटित करने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लागू करेगा। शुक्रवार को ईसीपी ने पाक के मीडिया रिपोर्ट में कहा, “यह एक ऐसा फैसला है जो पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) को संसद में सबसे बड़ी पार्टी […]
Ind vs SL: श्रीलंका को पहले टेस्ट में पारी और 222 रन से हराया,रोहित शर्मा का दमदार प्रदर्शन
Post Views: 954 नई दिल्ली, । Ind vs SL 1st Test : भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला मोहाली में खेला गया। इस मैच की पहली पारी में भारत ने 8 विकेट पर 574 रन बनाए थे तो वहीं इसके जवाब में श्रीलंका की पहली पारी केवल […]





नई दिल्ली । भारत के तीन पड़ोसी देश इस समय राजनीतिक अस्थिरता से जूझ रहे हैं। वहां की राजनीतिक और आर्थिक हालत भी काफी खराब है। इसको ऐसे भी समझा जा सकता है कि इन देशों में महंगाई अपने चरम पर है और आर्थिक प्रगति की पटरी से उतरे ये देश बदहाली की कगार पर पहुंच चुके हैं। पाकिस्तान, श्रीलंका और म्यांमार की गिनती ऐसे ही देशों में की जा रही है। इन तीनों में एक चीज बड़ी आम है। ये तीनों ही देश राजनीतिक अस्थिरता के चलते बदहाली के कगार पर हैं। भारत में एक अमेरिकी डालर की कीमत मौजूदा समय में 75.82 रुपये है।
डालर के मुकाबले कमजोर इन देशों की मुद्रा
बांग्लादेश में एक अमेरिकी डालर की कीमत 86.48 टका (बांग्लादेशी मुद्रा) है। जनवरी 2018 में ये 81 टका का था। वहीं नेपाल में इसकी कीमत बढ़कर 121.87 रुपये है। पाकिस्तान में इसकी कीमत बढ़कर 189.38 हो जाती है। श्रीलंका में एक डालर की कीमत 315.93 रुपये है। म्यांमार में एक डालर की कीमत 1856.98 क्यात (म्यांमार मुद्रा) है। चीन में एक डालर की कीमत 6.36 युआन है।
भारत की मजबूती उसकी नीति
भारतीय रुपये की बात करें तो चीन में भारत का एक रुपया वहां के .084 युआन के बराबर है। वहीं नेपाल में भारतीय रुपये की कीमत 1.61 रुपया है। पाकिस्तान में भारत का एक रुपया वहां के ढाई रुपये के बराबर है। श्रीलंका में भारत के एक रुपये की वैल्यू 4.16 रुपया है। म्यांमार की मुद्रा क्यात में भारत के एक रुपये की कीमत 24.46 क्यात है। रूस में भारत का एक रुपया वहां के 1.05 रूबल के बराबर है और यहां पर एक डालर की कीमत 79.34 रूबल है। बता दें कि डालर का किसी भी देश में कमजोर होना या फिर वहां की मुद्रा के सामने मजबूत होना उस देश की अर्थव्यवस्था की जानकारी देता है।