दुलहीपुर। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत महादेवपुर गांव में अल सुबह साइकिल से पड़ोस के गांव में अरबी और उर्दू ट्यूशन पढ़ाने जा रहे एक शिक्षक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गयी। घटना की सूचना पर लोगों की भीड़ जुट गयी। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी और शव को कब्जे में लेकर अग्रीम कार्रवाई में जुट गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार महादेवपुर गांव निवासी हाफिज साबिर अहमद 35 वर्ष गुरुवार को रोज की तरह सुबह घर से पड़ोस के गांव पथरा में अरबी और उर्दू पढ़ाने के लिए घर से निकला था। जैसे ही सेंट मेरी स्कूल के पास पहुंचा पीछे से आ रही अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया जिससे उसकी मौत हो जायेगी। घटना की सूचना पर परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। मृतक को दो बेटे व दो बेटी हैं। लोगों ने बताया कि साबिर उर्दू पढ़ाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। हर रोज की तरह आज भी बच्चों को तालीम देने के लिए साइकिल से जा रहा था। तभी अज्ञात वाहन से उन्हें दबा दिया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हाफिज की मौत की जानकारी सुनकर महादेवपुर गांव में सन्नाटा छा गया। और सभी ग्रामीण सन रह गए। मृतक के भाई रजाक की तहरीर पर पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
Related Articles
चंदौली। ५० लाख से अधिक लागत के कार्यो की समीक्षा
Post Views: 678 चंदौली। जिलाधिकारी ईशा दुहन की अध्यक्षता में 50 लाख से अधिक लागत के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा 10 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं में विशेष फोकस करते हुए निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध सुनिश्चित किए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। कर्मनाशा […]
चंदौली।भारी उद्योग मंत्री के प्रयास पर प्रसन्नता
Post Views: 947 चंदौली। भूतपूर्व सैनिक संगठन जनपद ईकाइ की एक बैठक मुख्यालय स्थित मैक्सवेल इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज कालेज परिसर में आयोजित की गयी । ब्ैाठक में चंदौली सांसद व भारी उद्योग मंत्री द्घारा भूतपुर्व सैनिक संगठन जनपद ईकाइ के तीन सुत्रीय मांगों पर वीचार करने के प्रस्ताव को रक्षा मंत्री के आश्वासन पर […]
निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी रामचंद्र गिरी हुए ब्रह्मलीन, 104 साल थी उम्र
Post Views: 737 वाराणसी। कैलाश मठ के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी रामचंद्र गिरी महाराज रविवार को ब्रह्मलीन हो गए। निरंजनी अखाड़े के 104 वर्षीय संत ने तीन साल से अन्न त्याग कर दिया था। शरीर कमजोर होने के कारण बेड पर थे और सिर्फ तरल पदार्थ ले रहे थे। सोमवार को दोपहर केदारघाट पर जलसमाधि दी […]




