पटना (दुल्हीनबाज़ार)। पार्वती सेंट्रल स्कूल,सिंघाड़ा में सत्र 2025–26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में रिजल्ट डे सेलिब्रेशन 2026 का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्रों को ट्रॉफी, एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कक्षा अनुसार प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को विशेष पुरस्कार प्रदान किये गए। विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। विद्यालय के निदेशक संतोष कुमार तथा प्राचार्या रुबाना प्रवीन ने अपने संबोधन में कहा कि हमारा उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक दिलाना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है। आने वाले सत्र में और बेहतर शिक्षा, अनुशासन एवं आधुनिक सुविधाओं के साथ छात्रों को आगे बढ़ाया जाएगा। इस अवसर पर अभिभावकों ने विद्यालय की शिक्षा प्रणाली, अनुशासन एवं प्रबंधन की सराहना की तथा अगले सत्र 2026–27 के लिए अपने बच्चों के नामांकन को लेकर उत्साह दिखाया। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा नए सत्र के लिए शुभकामनाएं दी गईं। उक्त मौके पर उपस्थित शिक्षक शिक्षिका रजनी कुमारी,सोमिय,विक्की कुमार,आयुषी कुमारी,चांदनी नीतू ,दिव्या ,इम्तियाज,नरगीश,मुस्कान,सबिहा,प्रियंका मैडम, आदि उपस्थित थे।





