पटना

मुख्यमंत्री नीतीश का एलान- बिहार पुलिस में बड़े पैमाने पर होगी महिलाओं की बहाली


पटना। बिहार पुलिस में महिलाओं की संख्या जल्द बढ़ेगी। पांच साल में पुलिस में महिलाओं  की संख्या 35 फीसदी करने को लेकर सरकार ने तैयारी कर ली है। बड़े पैमाने पर पुलिस बल में इसके लिए बहाली होगी। ये बातें कोई और नहीं बल्कि सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहीं है।

दरअसल बिहार पुलिस की ओर से आयोजित पुलिस सप्ताह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ये बातें कहीं है। उन्होंने कहा कि हमने पुलिस बल की संख्या बढ़ाई है। जब हम सरकार में आए थे तो स्थिति ऐसी नहीं थी। महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राज्य में महिला पुलिस बल तैयार किया गया है। आज 23 फीसदी महिलाएं बिहार पुलिस की कुल संख्या का हिस्सा हैं। इसे बढ़ाकर 35 फीसदी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के लिए सभी विभाग में 35 फीसदी आरक्षण को लेकर काम किया जा रहा है। महिला थाना हर जिले में मौजूद है। आज महिला पुरुष के साथ प्रशासन का हिस्सा हैं। लड़कियों के लिए हमने साइकिल योजना चलाई, जिसके बाद वो भी सरकारी नौकरियों की हकदार हैं। इससे महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा।

उन्होंने अपने के पूर्व की सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले का महौल कैसा रहता था, कितने दंगे होते थे। लेकिन अब स्थिति में परिवर्तन आयी है। दंगे की स्थिति में पुलिस प्रशासन एक्टिव रह कर सराहनीय काम करते हैं।

प्रदेश में बढ़ रहे आपराधिक घटनाओं को लेकर कहा किसी भी मामले की जांच के लिए जिला स्तर पर अनुसंधान केंद्र बनाए जा रहे हैं। लोगों की सुरक्षा करने के साथ प्रशासन का काम अपराधियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई करना भी है। ऐसे में इस काम को करने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए पुलिस विभाग को बधाई देता हूं।