Latest News नयी दिल्ली मनोरंजन महाराष्ट्र राष्ट्रीय

सुशांत केस में अभिनेत्री Rhea Chakrborty को बड़ी राहत, लुक आउट सर्कुलर नोटिस रद; CBI को झटका –


 

Hero Image

नई दिल्ली। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन(CBI), स्टेट ऑफ महाराष्ट्र द्वारा दायर की गई याचिका को खारिज करते हुए एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को एक बड़ी राहत दी है। सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस मामले में बॉम्बे हाई कोट के फैसले को बरकरार रखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने भी सीबीआई द्वारा जारी लुक आउट सर्कुलर(LOC) नोटिस खारिज कर दिया है।

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही रिया चक्रवर्ती लगातार चर्चा में हैं। कुछ महीने पहले सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया था जिसे बॉम्बे हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया था। अब बॉम्बे हाई कोर्ट के इस फैसले को बरकरार रखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने भी उनकी अपील रद्द कर दी है।