चंदौली। सीडीओ अजितेंद्र नारायण की अध्यक्षता में शुक्रवार को भूजल सप्ताह कार्यशाला का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ। इस दौरान भूजल के विवेकपूर्ण ढंग से दोहन को लेकर लोगों को जागरूक करने की योजना बनाई। अभियान चलाकर लोगों को भूजल संरक्षण के बाबत जागरूक करने पर विचार किया गया। इस दौरान सीडीओ ने कहा कि भूजल का अंधाधुंध दोहन हो रहा है जिससे भूजल स्तर लगातार गिरता जा रहा है। यह गंभीर चिंता का विषय है। ऐसे में अभियान चलाकर लोगों को भूजल के विवेकपूर्ण दोहन के लिए जागरूक किया जाए। जलनिगम, सिंचाई, भूजल विभाग की ओर से अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाए। उन्हें जरूरत के मुताबिक ही भूजल के दोहन के लिए प्रेरित किया जाए। जल के बिना जीवन की कल्पना बेमानी है। कहा कि अधिकारी भ्रमण के दौरान ऐसे लोगों को चिह्नित करें, जो जरूरत से अधिक भूजल का दोहन कर रहे हैं। वहीं बेवजह पानी की बर्बादी भी रुकनी चाहिए। हर हाल में भूजल का दोहन रोकना होगा। तभी जनजीवन सुरक्षित रहेगा। डीडीओ पदमकांत शुक्ला, सहायक अभियंता लघु सिंचाई रामजी, सहायक अभियंता भूजल विभाग राहुल कुमार वर्मा, अधिशासी अभियंता जलनिगम हेमंत सिंह, जल मित्र विनोद पांडेय आदि मौजूद रहे।
Related Articles
चंदौली।सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत भाजपाजनों ने किया चर्चा
Post Views: 559 सकलडीहा। सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को भाजपा पदाधिकारियों द्बारा पूर्वी मण्डल में जिला उपाध्यक्ष रामसुन्दर चौहान द्वारा गोंद लिए गये नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नईबाजार का निरीक्षण कर केन्द्र प्रभारी डाण् विमल कुमार से टीकाकरण सहित अन्य बिंदुओं पर विचार विमर्श किया। विदित है कि भाजपा द्वारा सेवा ही […]
चन्दौली। डीएम ने गंगा में छोड़ी मछलियां
Post Views: 407 चहनियां। मां भागीरथी के पश्चिम वाहिनी तट बलुआ घाट पर मंगलवार की अपराह्न प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड द्वारा प्रायोजित रिवर रैंकिंग कार्यक्रम एवं जन जागरूकता गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ईशा दुहन ने कार्यक्रम का शुभारंभ निषाद समाज के 29 सदस्यों […]
चंदौली।मतदान के लिये जागरुक करेंगी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं
Post Views: 657 सकलडीहा। जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव सिंह के निर्देश पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम जोर शोर से चलाया जा रहा है। इस क्रम में गुरूवार को दूसरे दिन ब्लॉक मुख्यालय पर बीडीओ अरूण पांडेय और एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय के नेतृत्व में शत प्रतिशत मतदान में सहयोग के लिये समूह की महिला और बैंक […]