चंदौली

चंदौली।अंधाधूंध भूजल का दोहन चिंताजनक:सीडीओ


चंदौली। सीडीओ अजितेंद्र नारायण की अध्यक्षता में शुक्रवार को भूजल सप्ताह कार्यशाला का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ। इस दौरान भूजल के विवेकपूर्ण ढंग से दोहन को लेकर लोगों को जागरूक करने की योजना बनाई। अभियान चलाकर लोगों को भूजल संरक्षण के बाबत जागरूक करने पर विचार किया गया। इस दौरान सीडीओ ने कहा कि भूजल का अंधाधुंध दोहन हो रहा है जिससे भूजल स्तर लगातार गिरता जा रहा है। यह गंभीर चिंता का विषय है। ऐसे में अभियान चलाकर लोगों को भूजल के विवेकपूर्ण दोहन के लिए जागरूक किया जाए। जलनिगम, सिंचाई, भूजल विभाग की ओर से अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाए। उन्हें जरूरत के मुताबिक ही भूजल के दोहन के लिए प्रेरित किया जाए। जल के बिना जीवन की कल्पना बेमानी है। कहा कि अधिकारी भ्रमण के दौरान ऐसे लोगों को चिह्नित करें, जो जरूरत से अधिक भूजल का दोहन कर रहे हैं। वहीं बेवजह पानी की बर्बादी भी रुकनी चाहिए। हर हाल में भूजल का दोहन रोकना होगा। तभी जनजीवन सुरक्षित रहेगा। डीडीओ पदमकांत शुक्ला, सहायक अभियंता लघु सिंचाई रामजी, सहायक अभियंता भूजल विभाग राहुल कुमार वर्मा, अधिशासी अभियंता जलनिगम हेमंत सिंह, जल मित्र विनोद पांडेय आदि मौजूद रहे।