पड़ाव। वाराणसी व चंदौली के जनपद सीमा पर अब पुलिस की चौकसी फिर बढ़ गयी है। पुलिस संक्रमण को देखते ह्ुए बिना जरूरी के बेवजह बनारस आने वालों पर बुधवार की रात्रि से प्रतिबंधित लगा दिया और बनारस से नजदीकी सीमाओं को बैरिकेडिंग कर अकारण बनारस शहर आने वालों से पूछताछ कर रही है। वही बनारस के सीमा से सटे जनपद चन्दौली को रात्रि नौ बजे से नाइट कफ्र्यू लगा दिया गया । पर गुरुवार के दिन बनारस से सटे चन्दौली बॉडर पर इसका असर हल्का फुल्का दिखा ज्यादातर बनारस सीमा से सटे पड़ाव वासियों को अपने रोजी रोजगार के लिए बनारस जाना पड़ता है जिससे उन लोगो को बनारस जाने में ज्यादा दिक्कत नही हुई। और सवारी व प्राइवेट वाहन भी आसानी से आवागमन कर रहे थे और सवारी वाहनों में जितनी क्षमता है उतनी ही सवारियों को बैठा कर आ जा रहे है। जब इसकी जानकारी स्थानीय सुजाबाद चौकी से ली गई तो पुलिस ने बताया कि लोंगो को अनावश्यक बनारस में जाने से रोका जा रहा और अपील की जा रही स्थिति सामान्य होने तक परहेज करें । वही कई लोग बिना मास्क के भी बनारस प्रवेश कर रहे थे तो उन लोगों का सौ रुपये का चालान भी काटा जा रहा है।
Related Articles
चंदौली।विश्व पर्यावरण दिवस:पौधरोपण कर पर्यावरण संतुलन का दिया संदेश
Post Views: 358 चंदौली। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सरकारी अधिकारियों, समाजसेवियों सहित विभिन्न संगठनों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संतुलन के लिए वृक्षों की जरुरत पर बल का संदेश दिया। वही पौधरोपण के पश्चात संरक्षण पर भी बल दिया गया। मुगलसराय कार्यालय के अनुसार पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराते हुए मंडल रेल […]
चंदौली।पूर्व विधायक ने तहसील प्रशासन पर शुल्क लेने का लगाया आरोप
Post Views: 454 सकलडीहा। तहसील से सम्बंधित कोई भी कार्य बिना पैसा दिये होना संभव नहीं। तहसील के अधिकारी कर्मचारी पूरी तरह भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं। आमजन अपनी समस्याओं को लेकर तहसील के चक्कर काट रहा है। यह कहना है, सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू का। पूर्व विधायक गुरुवार को खरवार जाति के […]
चंदौली। डीआरएम ने किया यार्ड का निरीक्षण
Post Views: 303 मुगलसराय। मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय के दिशा निर्देशन में संरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए डीडीयू मंडल निरंतर कार्य कर रहा है। रविवार को मंडल रेल प्रबंधक द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के यार्ड में निरीक्षण किया गया। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक द्वारा यार्ड में विभिन्न पॉइंट व क्रॉसिंग […]