इलिया। इलिया कस्बे के उत्तरी मोहल्ले में बुधवार की रात बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि पखंडु गुप्ता के घर पर खाना बनाते समय सिलेंडर से अचानक गैस रिसाव होने लगा। देखते ही देखते आग भड़क उठी और अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में घर के तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पखंडु गुप्ता की बहु सीता खाना बना रही थीं तभी सिलेंडर से गैस लीक होने लगी और चिंगारी से आग भड़क उठी। सीता बुरी तरह आग की चपेट में आ गईं। शोर सुनकर परिवार के लोग दौड़े और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। इस दौरान रामभरोस 25, सान्वी 5, गुप्ता भी आग की चपेट में आकर झुलस गए। घटना के बाद मोहल्ले में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया। घायलों को तत्काल चकिया जिला चिकित्सालय ले गए जहां उनका उपचार चल रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को यथाशीघ्र आर्थिक मदद उपलब्ध कराई जाए ताकि इलाज में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। वहीं लोगों का कहना है कि सिलेंडर की समय.समय पर जांच और सुरक्षा मानकों का पालन न होने से ऐसी घटनाएं बार.बार घट रही हैं। यह हादसा एक बार फिर से घरेलू रसोई में गैस सिलेंडर से जुड़ी सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर गया है।
Related Articles
चंदौली:कोल मजदूरों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
Post Views: 671 मुगलसराय। चंधासी कोल ट्रेड एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को निशुल्क चिकित्सालय ओपीडी का उद्घाटन किया गया जिसमें ८१ मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण में कोल मंडी में कार्यरत मजदूर, खलासी व ट्रक ड्राइवर आदि ने शुगर, बीपी, ब्लाड प्रेशर, मोटापा आदि का जांच कराया। ओपीडी के उद्घाटन के […]
चंदौली। मतदान को लेकर ग्रामीणों में रहा उत्साह
Post Views: 979 सकलडीहा। विकास खंड में सोमवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान की प्रक्रिया कुछ बूथों को छोड़कर शांतिपूर्ण ढंग सम्पन्न हुआ। इस दौरान कई बूथों पर मतदाताओं में काफी उत्साह रहा। वही किसी बूथों पर चुनाव कर्मियों की ढुलमुल रवैया के कारण धीरे धीरे मतदान होता रहा। पूरे दिन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पीपी […]
चंदौली।जनविरोधी नीतियों से जनता परेशान:मनोज डब्लू
Post Views: 534 चंदौली। देश बचाओ, देश बनाओ समाजवादी पदयात्रा रविवार को सैयदराजा विधानसभा पहुंची। इस दौरान पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने जमुरना में पदयात्रा के नायक अभिषेक यादव संग सभी पदयात्रियों का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया और यात्रा के उद्देश्यों को सैयदराजा विधानसभा के कोने-कोने तक पहुंचाने में अपना सहयोग व साथ […]




