चंदौली। चकिया पुलिस व शहाबगंज पुलिस को चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी हैं। दोनों थानों की संयुक्त टीम द्वारा राजस्थान व जनपद चंदौली के अलग-अलग जगहों से चोरी के 10 बाइकों के साथ चार अन्तर्राज्यीय चोरों को गिरफ्तार किया गया। उक्त मामले का खुलासा शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर ने पुलिस लाइन सभागार में किया। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जनपद में संदिग्ध व्यक्ति वाहन अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण के साथ वांछित वारंटी अभियुक्तों के गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान में चकिया थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह व शहाबगंज थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र के गठित टीम ने अलग अलग जगहों से चोरी हुए 10 बाइकों की बरामदगी करते हुए चार अन्तर्राज्यीय चोरों को गिरफ्तार किया हैं। जिसमें चोरों की पहचान सचिन बियार निवासी पिपराकला बबुरी परवेज मुशर्रफ उर्फ आजाद पुत्र निवासी ग्राम भीषमपुर चकिया विजय कुमार निवासी पिपराकला बबुरी, दीपक कुमार निवासी पिपरी कला बबुरी के रूप में हुई हैं। पूछताछ में चोरों ने बताया कि हम सभी का एक गिरोह हैं। जिसमे सचिन और छोटेलाल राजस्थान व चंदौली के भिन्न भिन्न क्षेत्रो से मोटरसाइकिल को चोरी करते है।
Related Articles
चंदौली।शोपीस बनकर रह गये गांवों के मिनी सचिवालय
Post Views: 5 सकलडीहा। स्थानीय विकास खण्ड के कई गांवों में बने मिनी सचिवालय मात्र शो पीस बन कर रह गये हैं। जबकि सरकार गांवों के चौमुखी विकास के लिये प्रयासरत है। उपयोग न होने के कारण मिनी सचिवालय रख रखाव के अभाव में जर्जर होने लगा है। इसे लेकर विभागीय अधिकारी भी उदासीन है। […]
चंदौली।नगर पालिका परिषद बैठक में ५.८० करोड़ के प्रस्ताव पास
Post Views: 5 मुगलसराय। नगर पालिका परिषद चेयरमैन संतोष खरवार की अध्यक्षता में सोमवार को बोर्ड की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में पांच करोड़ अस्सी लाख का प्रस्ताव पास किया गया। जिसमें विद्युत संबंधित कार्यों पर दो करोड़ 59 लाख खर्च होंगे। शुद्ध पेयजल पर एक करोड़ 60 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। पालिका […]
चंदौली। आरपीएफ ने यात्रियों को किया जागरुक
Post Views: 1 मुगलसराय। पूर्व मध्य रेलवे के डीडीयू जंक्शन पर सासाराम के मानवाधिकार समस्या एवम् समाधान सहायता संघ एवम रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डीडीयू की टीम द्वारा प्लेटफार्म पर एवम् ट्रेनों में यात्री जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमे रेल यात्रियों को अपने यात्रा के दौरान सुरक्षित एवम सतर्क रहने, अपने सामान, बैग, मोबाईल, लैपटॉप […]




