मुगलसराय। रविनगर स्थित एसजी पब्लिक स्कूल में पांच दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शनिवार की शाम हुआ। इसमें प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने मैथ रेस, फ्रॉग रेस, फर्राटा दौड़, सुई धागा दौड़ लंबी कूद, कबड्डी आदि प्रतियोगिताओं में अपने दमखम का परिचय दिया। विभिन्न वर्गों में सम्पन्न हुई प्रतियोगिताओं के गणित दौड़ में श्यामानुज विश्वकर्मा, यलमाज अंसारी, अक्सानाजीम, अराध्या सिंह व सौम्या गुप्ता ने प्रथम स्थान हासिल किया। वही फ्रॉग रेस में गोपीनाथ यादव, अनुज यादव, शिवांश मिश्रा व अराध्या पाल अव्वल रहे। सुई धागा दौड़ में इंशा नाज, श्रेया तिवारी व अजरा अंसारी ने पहला स्थान प्राप्त किया। वही बालिका वर्ग में शिफा सिद्दीकी, प्रिया यादव, सगुन त्रिपाठी, प्रीति कुमारी, अर्चना कुमारी व अंजली पांडेय अव्वल रही। इस दौरान प्रबंध निदेशक अरुण कुमार अग्रवाल ने कहा कि प्रतियोगिता से बच्चों में सामाजिक सहभागिता व आत्मानुशासन का विकास होता है। वही प्रधानाचार्य प्रशांत तिवारी ने कहा कि बच्चे ही देश के भविष्य हैं। इसलिए उनका बौद्धिक व शारीरिक विकास जरूरी है। जिसके लिए खेलकूद आवश्यक है। इस मौके पर अविनाश सेठ, देवाशीष गोस्वामी, प्रकाश शर्मा, अरुणिमा, पुष्पा, समन आदि मौजूद रहे।
Related Articles
चन्दौली। अभिषेक बने किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष
Post Views: 448 चकिया। भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा के बनने पर गांधी पार्क में शनिवार को फूल मालाओं के साथ कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। अभिषेक मिश्रा विकासखंड के मुजफ्फरपुर के रहने वाले है। कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्षों को […]
चंदौली। अम्बेडकर प्रतिमा पर गोबर फेंकने से रोष
Post Views: 631 सकलडीहा। कोरोना महामारी के दूसरी लहर में दूसरी बार कस्बा के डा० अम्बेडकर नगर में संविधान निर्माता डा० अम्बेडकर की प्रतिमा पर शनिवार की देर रात शरारती तत्वों ने गोबर फेंक दिया। रविवार की सुबह ग्रामीणों ने प्रतिमा की हालत देख बौखला गये। पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए करीब […]
चंदौली। सुपर स्पलेण्डर एक्सटेक की लांचिंग
Post Views: 469 मुगलसराय। नगर स्थित अवतार हीरो मोटो कार्प के शोरूम पर बुधवार को आकर्षक फीचर्स और टेक्नालाजी से सुसज्जित सुपर स्पलेण्डर एक्सटेक की लांचिंंग यूनियन बैंक आफ इण्डिया के प्रबन्धक बी.बी. तिवारी के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर शोरूम के संचालक अवतार सिंह ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत करने के […]