चंदौली।चुनाव में मुकम्मल रखेचंदौली। विधानसभा चुनाव-2022 के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। शराब व अन्य मादक पदार्थों के तस्करों पर भी शिकंजा कस गया है। इस कड़ी में पुलिस प्रेक्षक ने सीमा पर पहरा और सख्त करने व सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। मुस्तैदी बरतते हुए आचार संहिता उल्लंघन की सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई करने की हिदायत दी। उन्होंने सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव की तैयारी के बारे में जानकारी ली। साथ ही चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव में पुलिस की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। इसलिए पूरी ईमानदारी के साथ ड्यूटी करें। पोलिंग बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद होनी चाहिए। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में किसी तरह की चूक नहीं होनी चाहिए। यहां 24 घंटे पैनी नजर रखें। सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की जाए। किसी भी बाहरी व्यक्ति को स्ट्रांग रूम के पास न जाने दिया जाए। मतगणना स्थल पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की तैनाती की रूपरेखा समय रहते तैयार कर लें। इससे अवांछनीय तत्वों के मंशूबे कामयाब नहीं हो पाएंगे। कहा कि चुनाव को सकुशल संपन्न कराना पुलिस की जिम्मेदारी है। सीमाओं पर पहरा और सख्त किया जाना चाहिए। सीमा पर प्रत्येक आने.जाने वाले वाहन और व्यक्ति की जांच करें। शराब की तस्करी पर हर हाल में रोक लगनी चाहिए। अवैध शराब की तस्करी करने वालों को चिह्नित कर उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाया जाए। उन्होंने बर्नेबल व क्रिटिकल बूथों पर मुकम्मल सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया। कहा कि संवेदनशील बूथों पर भ्रमण कर हालात का जायजा लेते रहें। ऐसे गांवों में सूचना तंत्र को मजबूत किया जाए। ताकि किसी भी अप्रिय घटना अथवा उपद्रव की सूचना तत्काल मिल सके। इस अवसर पर एसपी अंकुर अग्रवाल, एएसपी चिरंजीवी मुखर्जी, एएसपी नक्सल सुखराम भारती, सीओ अनिल राय, अनिरूद्ध सिंह व अन्य पुलिसकर्मी रहे।ं सुरक्षा व्यवस्था:प्रेक्षक
Related Articles
चंदौली।कान्हेश्वर महादेव मंदिर की हुई प्राण प्रतिष्ठा
Post Views: 529 चहनियां। क्षेत्र के इटवा गांव में शनिवार को 150 वर्ष पुराने शिव मंदिर भगवान कान्हेश्वर महादेव के मन्दिर का जीर्णोद्धार कर प्राण प्रतिष्ठा किया गया। 11 ब्राह्मणों द्वारा बैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन पूजन, प्राण प्रतिष्ठा व भंडारे का आयोजन किया गया। हर हर महादेव के जयकारों से मन्दिर परिसर गुंजायमान हो […]
चंदौली।थानाध्यक्ष के दुव्र्यवहार से नाराज प्रधानों ने सौपा ज्ञापन
Post Views: 446 चहनियां। बलुआ थानाध्यक्ष के द्वारा हसनपुर ग्राम पंचायत ग्राम प्रधान के घर तीन जुलाई की आधी रात को जाकर गाली गलौज किया गया था। जिससे नाराज दर्जनों ग्राम प्रधानों ने बलुआ थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए खंड विकास अधिकारी को पत्रक दिया। वहीं खण्ड विकास अधिकारी ज्वाला प्रसाद ने […]
चंदौली। प्रतियोगिता में अव्वल बच्चियों को किया सम्मानित
Post Views: 199 चहनियां। बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं घाट के समीप शिवालय मन्दिर पर निषाद एकता संगठन द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें बाल्मीकि इंटर कालेज द्वारा राज्य स्तरीय व जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले बच्चियों को बलुआ थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने शील्ड देकर सम्मानित किया। बलुआ स्थित बाल्मीकि […]