मुगलसराय। आल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के बैनर तले दुलहीपुर के भिसौड़ी गांव में जातिगत जनगणन विषयक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व सांसद राज्यसभा अली अनवर ने बतौर मुख्यवक्ता कहा कि जातिगत जनगणना से ही देश मे भागीदारी सुनिश्चित होगी और जबतक समान भागीदारी के विषय पर प्रतिनिधित्व का मुद्दा नही उठेगा तब तक सामजिक समता स्थापित नही होगी। पिछले कुछ दिनों से सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर सरकार ने यह साबित कर दिया है कि जातिगत जनगणना से उसे डर लग रहा है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बी एचयू में हृदय रोग विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो० ओमशंकर ने कहा कि जब तक समाज में गैर बराबरी का सवाल खत्म नही होगा तब तक सर्वसमाज का देश के प्रति जिम्मेदारी तय करना मुश्किल है। यदि देश की मुख्यधारा में इन्हें लाना है तो इनकी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी सामाजिक कार्यकर्ता चौधरी राजेन्द्र ने कहा कि देश मे जातिगत जनगणना बड़ी समस्या तो है ही लेकिन इससे बड़ी समस्या नेशनल और मल्टीनेशनल कंपनियों के गठजोड़ से है। समाजवादी पार्टी की महिला सभा की जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल ने कहा कि जब मताधिकार का मूल्य समान है तो जातियों का विभाजन क्यों देश की दिशा का निर्धारण जब देश की आवाम करती है तो फिर भागीदारी के सवाल को भी खड़ा कर सकती है। हमे सरकार की साजिश के आगे झुकने की जरूरत नही है।
Related Articles
चंदौली। कूड़ा उठान में संसाधनों की कमी नहीं आयेगी आड़े:शारदा
Post Views: 456 चकिया। आदर्श नगर पंचायत ेमें संसाधनों के अभाव में सफाई व्यवस्था ढीली पड़ गई थी जिससे नगर में जगह जगह कूड़े का ढेर लगा रहता था। तथा संसाधनों के अभाव में समय से कूड़ा नहीं उठ पा रहा था। सफाई व्यवस्था को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट का प्रयास निश्चित तौर पर रंग लाएगा। […]
चन्दौली।महंगाई के विरोध में महिला कांग्रेस के पदाधिकारी करेंगे आन्दोलन
Post Views: 350 मुगलसराय। रविवार को शहर महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीमती संगीता सिंह के आवास पर अति आवश्यक बैठक शहर महिला कांग्रेस कमेटी की पदाधिकारियों के साथ संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय महिला कांग्रेस और उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस के निर्देशानुसार 7 जुलाई दिन बुधवार को समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता की महिलाएं अपने-अपने ब्लॉक […]
UP ” निकाय चुनाव में भाजपा को भारी बढ़त आजम के गढ़ में भी BJP गठबंधन के प्रत्याशी को मिली जीत
Post Views: 2,412 प्रदेश की 760 नगरीय निकायों के चुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। 75 जिलों के 353 केंद्रों पर लगभग 35 हजार कर्मी मतों की गणना करेंगे। नगर पंचायत सदस्यों के नतीजे सुबह नौ बजे से आने शुरू हो जाएंगे। 1 : 11 : 23 PM पीलीभीत : […]