चंदौली

चंदौली।सरकार की योजनाओं से महिलाएं हो रही आत्मनिर्भर:सूर्यमुनि


सकलडीहा। विकास खण्ड के बथावर गांव में भाजपा की ओर से सोमवार को जनचौपाल लगाकर महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सरकार द्वारा संचालित स्वंय सहायता समूह की महिलाओं को योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। इस मौके पर समूह की महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण कराने का भरोसा दिया। सम्मान समारोह को सम्बोधित करते विधान सभा प्रभारी सुर्यमुनी तिवारी ने कहा कि सरकार महिला सशक्तिकरण के तहत एनआरएलएम के माध्यम से जिले में पच्चास हजार से अधिक महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराया है। कई महिलायें सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान, आंगनबाड़ी, सिलाई, बुनाई, बिजली बिल, सहित अन्य योजनाओं के तहत आत्मनिर्भर बन रही है। यही नही बैंक सखी, मनरेगा मेठ, सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन सहित अन्य योजनाओं में समूह की महिलाओं को प्राथमिकता के तौर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराते हुए नियुक्त किया जा रहा है। अंत में समूह की महिलाओं की समस्या को दूर करने का भरोसा दिया। इस मौके पर महेंद्र कुमार, सुनीता मौर्या, अंजू मौर्या, ममता देवी, अनिता देवी, उषा मौर्या, राजकुमारी देवी, अर्चना देवी, ममता गुप्ता, शेरू पाठक, अमरजीत राजभर, धर्मपाल कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।