चंदौली

चंदौली। जन मन विजय अभियान का शुभारम्भ


मुगलसराय। जन मन विजय अभियान के तहत रविवार को शकुराबाद में नए वोटर पंजीकरण सपा के जिला उपाध्यक्ष व मुगलसराय के प्रभारी परवेज अहमद जोखू के द्वारा कार्यालय का उद्धघाटन किया गया। इस दौरान युवजन सभा के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार झूठ की नींव पर टिकी है जो बस कुछ ही दिन की मेहमान है। लोगों में इनके झूठ से आक्रोश है। जिसका जवाब सत्ता परिवर्तन कर देने का मन जनता ने बना लिया है। साथ ही पार्टी कार्यकताओं को निर्देश दिए कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ाएं जिससे हमारी पहुँच पूरे परिवार तक हो। हमें झूठासुर से लडऩा है तो मजबूती से अनेकता में एकता बनाकर लडऩा होगा। हमें तोड़ की नही जोड़ के लिए संघर्ष करना है। वही परवेज अहमद जोखू ने कहा कि शिक्षामित्रों को नौकरी, वित्त विहीन शिक्षकों को मानदेय, विषय विशेषज्ञों का विनियमिती करण, स्कूलों को ग्रांट आदि तमाम ऐसे कार्य समाजवादी सरकार में हुए हैं जो मील का पत्थर साबित हो गये हैं। जबकि भाजपा सरकार में पूरी शिक्षा प्रणाली ही दम तोड़ रही है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में छात्र, अभिभावक, शिक्षक, शिक्षा मित्र सहित आम जनमानस परेशान और निराश है। आगामी 2022 में भाजपा को प्रदेश से उखाड़ फेकेंगे। इस मौके पर अनिशु रहमान सुदामा यादव, अयूब खान गुड्डू, चकरु यादव, सुशील यादव आदि रहे।