चहनियां। स्थानीय खण्ड विकास परिसर अब नये कलेवर में दिखेगा। ब्लाक प्रमुख के सहयोग से खण्ड विकास कार्यालय व परिसर को मॉडलयुक्त बनाया जाएगा। चहनियां स्थित खण्ड विकास कार्यालय व परिसर वर्षों से जस का तस है। केवल रंगाई पुताई हो जाती थी। बारिश होने के बाद परिसर में पानी भर जाता था। किन्तु यह समस्या जल्द दूर होगी। इसके लिए ब्लाक प्रमुख अरुण जायसवाल ने पूरे खण्ड विकास कार्यालय व परिसर का कायाकल्प करने की तैयारी शुरू करा दी है। इसके लिए बाकायदा नक्शा पास कराकर इस पर कार्य शुरू करायेंगे। इस दौरान ब्लाक प्रमुख अरुण जायसवाल ने बताया कि पूरे खण्ड विकास कार्यालय व परिसर को नये मॉडल में बनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है । परिसर बाउंड्री की दिवालों पर प्राचीन जमाने की कलाकृतियां की जायेगी। जो दिवालो पर उभरा रहेगा। उसी दीवाल के नीचे जमीन पर तरह तरह के रंग बिरंगे फूल वाले पौधे लगाकर सजाया जायेगा। पूरे परिसर को शहरी मॉडल के घास लगाया जायेग। वाहन पार्किंग की अलग से व्यवस्था रहेगी। पीछे प्रेक्षागृह भी बनाया जायेगा। कार्यालय आधुनिक युग की सुबिधाओं से सुसज्जित होगा । बैठने के लिए पार्क का निर्माण होगा । यह ब्लाक परिसर जनपद में कुछ अलग तरह से रहेगा। इसमे करोडों रूपये खर्च होंगे। क्षेत्र के बिकास के लिए भी योजनाओं को मूर्त रूप दिया जायेगा।
Related Articles
चंदौली।डीएम ने शहाबगंज ब्लाक का किया निरीक्षण
Post Views: 478 चंदौली। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे द्वारा विकास खंड शहाबगंज का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कंप्यूटर, लेखा एवं अन्य पटल की जानकारी ली। कार्यालयों में पत्रावलीयों को व्यवस्थित ढंग से रखते हुए लोगों की जन समस्याएं सुने जाने के निर्देश दिए। इसके अलावा परिसर में स्थापित राजकीय कृषि बीज भंडार […]
चंदौली।चकाचौंध के आगे दीयो की रोशनी पड़ रही फीकी
Post Views: 350 चहनियां। दीपावली का महापर्व मात्र 4 दिन शेष रह गया है। घरों की साफ.सफाई रंग रोशन का कार्य दिन-रात युद्ध स्तर पर लोगों द्वारा किया जा रहा है। घरों की सजावट की सामग्री जहां इलेक्ट्रॉनिक संसाधनों से जुड़ा है वही लोग चाइनीज झालरों के प्रति अपना प्रेम जोड़ रहे हैं फिर भी […]
चंदौली।कार्यप्रणाली पर सुधार लायें चिकित्सक:डीएम
Post Views: 368 चकिया। नगर स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय का जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने शुक्रवार को निरीक्षण किया चिकित्सालय में स्थापित पोषण पुनर्वास केंद्र बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सक की स्थाई ड्यूटी लगाने का आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने दवा और भोजन के बारे में मरीजों से जानकारी लिय फिजीशियन डाक्टर सत्येंद्र सिंह के यहां मरीजो […]