चंदौली

चंदौली।भाषा का अपना महत्वपूर्ण स्थान:डीआरएम


मुगलसराय। पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेल मंडल में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडल रेल प्रबन्धक राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि देश को मजबूत और अखंड बनाने में भाषा का महत्वपूर्ण स्थान है। लोगों के बीच अपनी बात ले जाने के लिए संवाद की अपनी भाषा होनी चाहिए। हमारे जनसंपर्क की भाषा हिंदी है और हमारे कामकाज की राजभाषा भी हिंदी है। इसके प्रयोग, प्रचार प्रसार में हमें अपना भी योगदान देना चाहिए। अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक अतुल कुमार ने कहा कि मंडल के हिंदी भाषी क्षेत्र में होने से सर्वाधिक कामकाज हिंदी में ही संपन्न होता है। हिंदी के प्रयोग, प्रचार प्रसार की सभी प्रोत्साहन योजनाएं मंडल में लागू हैं। बैठक के दौरान हिंदी में बेहतर कामकाज करने एवं तकनीकी क्षेत्र में राजभाषा हिंदी का सर्वाधिक प्रयोग करने के लिए मंडल के संकेत एवं दूरसंचार विभाग को मंडल रेल प्रबंधक ने राजभाषा अंतर विभागीय चल शील्ड प्रदान किया। साथ ही राजभाषा विभाग द्वारा प्रकाशित राजभाषा ई-पत्रिका रेल मुक्ता के 39वें अंक का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर बैठक में अपर मंडल रेल प्रबंधक राकेश कुमार रोशन आदि अधिकारी मौजूद रहे।