चंदौली

चंदौली।डबल इंजन की सरकार कर रही चौमुखी विकास: दिनेशलाल


सकलडीहा। आजादी के बाद देश का चौमुखी विकास डबल ईंजन की सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हुई है। अन्य सभी ने तो देश में परिवारवाद और जातिवाद को बढ़ावा दिया। इससे देश और समाज का भला नही हुआ। उक्त विचार बतौर मुख्य अतिथि मंगलवार को आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव चतुर्भुजपुर में सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए कही। सांसद बनने पर पहली बार जनपद में आने पर क्षेत्रीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यक्रम आयोजक हिन्दु युवावाहिनी के मंडल प्रभारी अम्बरीश सिंह भोला ने स्मृति चिन्ह और मालाफूल से सम्मानित किया। आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल यादव ने कहा कि वर्ष 2014 से 2019 में दूसरी बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रंचड सरकार बनने के बाद से देश में विकास की गाड़ी दौडऩे लगी। वाराणसी से लेकर यूपी और देश के हर कोने में बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित व्यापार का चौमुखी विकास शुरू है। पूर्व की सरकार जनता ने जातिवादी और परिवारवाद का विकास किया। उन्होंने कहा कि जो असली है वह देश के साथ है। शेष अखिलेश के साथ है। क्योकि राष्ट्रवाद व देश से बड़ा कोई जाति और धर्म नही है। लोगों से सकलडीहा में कमल खिलाने का आवाहन किया। वही सैयदराजा विधायक सुशील सिंह अम्बरीश सिंह भोला, सूर्यमुनी तिवारी ने सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।