पड़ाव। मैक्सटॉप एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड नई दिल्ली के द्वारा ऑल इंडिया छात्रवृत्ति परीक्षा 2022-23 का आयोजन बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल डोमरी में किया गया था। उक्त परीक्षा में बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल के प्रिंस कुमार सिंह कक्षा 6 को 1866 रैंक प्राप्त हुआ है। इन्हे 1000 प्रतिमाह 3 महीने तक स्कॉलरशिप मैक्सटॉप एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से दिया जाएगा। रौनक चौबे कक्षा 7 को 2528 रैंक प्राप्त हुआ है। इन्हे 1000 स्कॉलरशिप दिया जाएगा। रवि प्रकाश यादव कक्षा-5 को 2845 रैंक प्राप्त हुआ है इन्हें 1000 स्कॉलरशिप दिया जाएगा। विद्यालय के बच्चों द्वारा छात्रवृत्ति परीक्षा में क्वालीफाई रैंक लाने पर विद्यालय के उप प्रबंधक मुकुल पांडेय ने बच्चों को आशीर्वाद प्रदान किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए कटिबद्घ है। विद्यालय शिक्षा के साथ समय-समय पर विभिन्न प्रतियोगिताएं कराकर उनके प्रतिभा को रिखाने का काम करता है। जिससे की वे अपने प्रतिभा का बड़े मंचों पर प्रदर्शन कर सकें। प्रधानाचार्या श्रीमती नीता त्रिपाठी ने भी बच्चों को आशीर्वाद प्रदान किया इस अवसर पर विद्यालय की तरफ से छात्रवृत्ति परीक्षा के इंचार्ज के रूप पियूष दुबे रहे।
Related Articles
चंदौली। अपूर्वा ने गोल्ड मेडल पाकर जनपद का बढ़ाया मान
Post Views: 193 मुगलसराय। पूर्व मध्य रेलवे इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मेजर अमरेंद्र सिंह की होनहार बेटी कुमारी अपूर्वा ने जनपद का नाम रौशन किया है। अपने परिश्रम के दम पर अपूर्वा ने परास्नातक राजनीतिक विज्ञान में प्रथम रैंक गोल्ड मेडल हासिल किया। गौरतलब है कि मंगलवार की देर शाम अहमदाबाद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय […]
चंदौली।बिजली समस्याओं के प्रति विभाग उदासीन:मनोज
Post Views: 549 धानापुर। जर्जर तार, खम्भा बदलने व ट्रांसफार्मर अन्यत्र बने फाउंडेशन पर रखने के लिए बिजली विभाग द्वारा किये जा रहे लेट लतीफी की शिकायत पर बुधवार को सपा के राष्ट्रीय सचिव व सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह डब्लू कस्बा स्थित थाना पर पहुंच कर विभागीय अधिकारियों से वार्ता किया और […]
चन्दौली। अवैध कब्जे पर ज्वाइंट मजिस्टे्रट ने चलायी जेसीबी
Post Views: 486 सकलडीहा। ताजपुर में पिछले 30 वर्षों से चकमार्ग पर चले आ रहे अवैध कब्जे को सोमवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने हटवा दिया। कब्जा हटने से ग्रामीणों ने प्रसन्नता जताई। ताजपुर गांव में आराजी नंबर 124 व 129 पर बने चकमार्ग पर विगत 30 वर्षों से कतिपय लोगों ने कब्जा कर रखा था। […]