चंदौली। कृषि विज्ञान केंद्र चंदौली के प्रांगण में मंगलवार को एग्रोक्लाइमेटिक जोनवार तीन दिवसीय किसान मेला विन्ध्य जोन का आयोजन किया गया। इसका शुभारम्भ जिलाधिकारी ईशा दुहन द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। तीन दिवसीय विराट किसान मेला में कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, कृषि विज्ञान केन्द्र, चन्दौली काला चावल समिति, कृषि निदेशालय ब्यूरो, इफको, एफपीओ, ग्रामीण आजीविका मिशन एवं निजी कृृषि यंत्र विक्रेताओं द्वारा स्टाल लगाये गये है। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक, चन्दौली द्वारा कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं वर्ष 2022-23 की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में बहुप्रतीक्षित चंद्रप्रभा बांध के पुनरुद्धार कार्य हेतु लगभग 12 करोड़ का प्रोजेक्ट का स्वीकृत कराया गया है। मत्स्य मण्डी के निर्माण हेतु 62 करोड़ की लागत का प्रोजेक्ट स्वीकृत हो गया है। जल्द ही मत्स्य कृषकों हेतु जनपद में ही मत्स्य मण्डी का निर्माण प्रारम्भ हो जायेगा। धान खरीद हेतु जनपद में निर्धारित लक्ष्य 2.50 लाख मीट्रिक टन के सापेक्ष पारदर्शी रूप से 2.52 लाख मीट्रिक टन की खरीद की गयी है। जो एक उपलब्धि है। जिलाधिकारी द्वारा मेला में उपस्थित समस्त किसान भाई.बहनों को कृषि विविधिकरण को अपनाते हुए पारम्परिक खेती के अतिरिक्त मत्स्य पालन, औद्योनिक खेती एवं बहुफसली खेती हेतु प्रेरित किया गया। जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सकें। उन्होंने कहा कि जनपद में किसानों को उन्नत खेती की सभी जानकारियां, प्रशिक्षण दिलाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक किसान बंधु तीन दिवसीय विराट किसान मेले में आएं, यहां से जानकारी लेकर जाएं, अपने खेतों में प्रयोग करें और लाभ उठाएं। उन्होंने किसानों से आर्गेनिक और मिलेट्स की खेती किए जाने हेतु प्रेरित किया। संयुक्त कृषि निदेशक, वाराणसी मण्डल, वाराणसी के द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान वर्ष 2023 को अन्तराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। किसान मेला में जनपद में अग्रणी कृषक रतन कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, रमेश सिंह, अनन्त कुमार सिंह एवं शैलेन्द्र पाण्डेय कृषि के क्षेत्र में अपना विशेष योगदान देने हेतु शाल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।
Related Articles
चंदौली।मार्च निकालकर नाईट कफ्र्यू के पालन की अपील
Post Views: 573 चंदौली। रविवार से लगे नाईट कफ्र्यू का पालन कराने के लिए पुलिस प्रशासन नगर व गांवों का भ्रमण कर समय से दुकानों को बंद करने व सोशल डिस्टेंस के साथ सामानों की खरीददारी के लिए लोगों से अपील की जा रही है। साथ ही लोगों को रात में घर से बाहन न […]
चंदौली।किसानों की समस्याओं को गंभीरता से ले अधिकारी
Post Views: 415 सकलडीहा। प्रदेश सरकार के लाख कवायद के बाद भी किसानों को अधिकारी सिर्फ गुमराह कर रहे है। सेमवार को कैम्प कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र तिवारी किसानों को सम्बोधित करते हुए कही। अंत में पूर्व मंडल अध्यक्ष किसान नेता स्व० जगदीश सिंह को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया। किसानों ने […]
चंदौली। ईद मिलादुन्नबी पर विविध कार्यक्रम आयोजित
Post Views: 237 चंदौली। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर लोगों ने सुबह से ही घरों में व मस्जिदों में इबादत शुरु कर दिये। जो रातभर चला। इस दौरान जरुरतमंदों को खाना भी खिलाया गया। उलेमाओं ने कहा कि मोहम्म्द साहब ने कुरान के जरिये पूरे दुनिया को संदेश दिया। […]