चंदौली

चंदौली। गंगा डाल्फिन की रक्षा का दिलाया शपथ


चहनियां। नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा के नमामि गंगे के तहत गंगा डॉल्फिन संरक्षण दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ गंगा सेवा समिति बलुआ द्वारा पतित पावनी पश्चिम वाहिनी मोक्षदायिनी मां गंगा के तट पर हुआ। जिसमें गोष्ठी का आयोजन हुआ। गंगा डॉल्फिन संरक्षण गोष्ठी में उत्कृष्ट कार्य हेतु गंगा सेवको और गंगा प्रहरियों अंकित जायसवाल गोलू, जुगनू पासवान, राजेश सोनकर, अवनीश पांडेय, अंकित जायसवाल, दिलीप कुमार, राजेश साहनी को गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल ने सम्मानित किया गया। वहीं लोगों को हर हर गंगे नमामि गंगे नारो के साथ गंगा को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। गोष्ठी मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य वक्ता अरविंद पांडेय ने कहा कि जलीय जीवन के संरक्षण हेतु गंगा डॉल्फिन को बचाना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। गंगा में विचरण करने वाली डॉल्फिन मिलनसार चंचल और परोपकारी होती है। जिनकी उम्र 15 से 50 वर्ष तक होती है। इसलिए इनकी रक्षा करने के लिए नदियों में कूड़ा कचरा प्लास्टिक जैसी चीजों को नही विसर्जित करना है और तेल निकालने के लिए इनका शिकार नही करना है। गंगा को स्वच्छ रखना इनका कार्य है। इनको बचाने के लिए व गंगा निर्मलीकरण के लिए हर सम्भव प्रयास करना है। इस मौके पर दरोगा वनरक्षक राजकुमार, जितेंद्र यादव, अभिषेक कुमार यादव, प्यारेलाल, अभिमन्यु चौहान, लव यादव, कुश यादव आदि लोग उपस्थित रहे।