चंदौली

चन्दौली। एसडीएम ने धान खरीद केन्द्रों का किया निरीक्षण


सकलडीहा। जिलाधिकारी ईशा दुहन के निर्देश पर लगातार धान खरीदारी को लेकर समीक्षा किया जा रहा है। गुरूवार को एसडीएम मनोज पाठक सकलडीहा सहित चहनिया ब्लॉक के धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया। धान की खरीदारी और बोरा के बारे में जानकारी लिया। बोरा का अभाव होने पर क्रय केन्द्र प्रभारी को तत्काल व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। एसडीएम मनोज पाठक ने खड़ेहरा स्थित विपणन केन्द्र, सलेमपुर, टांडा, राजकीय धान केन्द्र नादीए सेवढ़ी मड़ई, चहनिया आदि क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया। कुछ जगहों पर बोरा का अभाव होने पर तत्काल केन्द्र प्रभारी को व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही नादी क्रय केन्द्र बंद होने पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी को अवगत कराया। एसडीएम ने सभी क्रय केन्द्र प्रभारियेां को समय से केन्द्र खोलकर सुविधा पूर्वक किसानों की शत प्रतिशत खरीदारी का निर्देश दिया। लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दिया। इस बाबत एसडीएम मनोज पाठक ने बताया कि किसानों का धान खरीदारी में किसी प्रकार की दिक्कत होने पर फोन से अवगत कराये। प्रत्येक किसानों की धान की खरीदारी किया जायेगा।