चंदौली

चंदौली। ४९ जोड़े परिणय सूत्र में बंधे


चहनियां। चहनियां स्थित खण्ड विकास कार्यालय परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक शादी समारोह में ब्लाक प्रमुख अरुण कुमार जायसवाल के नेतृत्व में 49 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। वही एक मुस्लिम जोड़े का निकाह हुआ। मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण व अन्य अतिथियों ने देकर सुखमय जीवन की कामना किया। ब्लाक प्रमुख अरुण कुमार जायसवाल के नेतृत्व में पूरे ब्लाक परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया था। जिसमें 49 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। जिलाधिकारी ईशा दुहन व उपस्थित लोगों ने वर वधु को आशीर्वाद दिया। वही खण्ड विकास अधिकारी शशिकान्त दूबे ने सरकार की तरफ से मिले उपहार व नकद को देकर विदाई किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा सामूहिक विवाह योजना को बढ़ावा देने के साथ ही हर वर्ग के लोगो का सम्मान किया है। विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख अरुण कुमार जायसवाल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा तमाम योजनाओं को संचालित करने के साथ ही महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से हर वर्ग के लोगो को लाभ मिल रहा है। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, मण्डल अध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा, संकठा राजभर, आनन्द सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, दीपक जायसवाल, प्रधान सावित्री गुप्ता, एडीओ पंचायत कौशलेंद्र, सतीश गुप्ता, राकेश जायसवाल, रामावतार चौहान आदि उपस्थित थे। संचालन दीनानाथ यादव ने किया।