मुगलसराय। विधानसभा क्षेत्र के विकास के आयाम में एक और अध्याय जोड़ते हुए विगत दिनों उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिलकर विधायक श्रीमती साधना सिंह ने विधानसभा क्षेत्र के 9 प्रमुख मार्गों के निर्माण की संस्तुति की जिसे मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री ने व्यवहारिक रूप से स्वीकार किया और स्वीकृति प्रदान की जिसमे आर्थिक त्वरित विकास योजना अंतर्गत दीनदयाल नगर के चंधासी कोयला मंडी के भाग का 1 किमी० चौड़ीकरण का कार्य जिसकी लागत 6 करोड़ 21 लाख रुपये है। राज्य सड़क निधि अंतर्गत चन्दौली-बबुरी मार्ग के जसुरी गंगा नहर पुलिया से पचफेडवा एन०एच० 2 नहर पुलिया तक छुटा हुआ भाग मिसिंग लिंक मार्ग का 4ण्600 किमी० का कार्य जिसकी लागत 3 करो$ड़ 10 लाख रुपये है। राज्य सड़क निधि अंतर्गत नियामताबाद क्षेत्र के सिरसी से लाखापुर होते हुए मड़ई पर पासवान बस्ती सम्पर्क मार्ग का 4 किमी० निर्माण जिसकी लागत 2 करोड़ 47 लाख रुपये है। राज्य सड़क निधि अंतर्गत ग्राम बिसौरी में नहर से विपुल सिंह के मकान होते हुए ग्रामसभा पंचदेउरा बस्ती तक सम्पर्क मार्ग का 2.20 किमी० निर्माण लागत 74 लाख 85 हजार रुपये है। राज्य सड़क निधि अंतर्गत ग्राम बजहाँ में सम्पर्क मार्ग से ग्राम घुरहुपुर तक संपर्क मार्ग का 1.10 किमी० निर्माण जिसकी लागत 46 लाख 79 हजार रुपये राज्य सड़क निधि अंतर्गत ग्राम कटेसर में यादव बस्ती तक संपर्क मार्ग का 1.50 किमी० निर्माण जिसकी लागत 83 लाख 98 हजार रुपये है। राज्य सड़क निधि अंतर्गत ग्रामसभा शाहपुर में बियार बस्ती, चौहान बस्ती तक संपर्क मार्ग का 1.25 किमी० निर्माण जिसकी लागत 55 लाख 14 हजार रुपये है। राज्य सड़क निधि अंतर्गत पचफेड़वा कठौरी मार्ग से देवई खरगीपुर होते हुए बरहुली ग्राम तक मार्ग का 6.30 किमी० निर्माण जिसकी लागत 2 करोड़ 87 लाख रुपये है। बबुरी धरौली मार्ग के त्रिभुवनपुर से गोरारी जगदीशपुर होते हुए कांटा पुल तक संपर्क मार्ग का 9 किमी० निर्माण जिसकी लागत से 1 करोड़ 14 लाख रुपये है। इन प्रमुख कार्यों की स्वीकृति पर विधायक श्रीमती साधना सिंह ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व केंद्रीय मंत्री व चन्दौली सांसद डॉ० महेन्द्रनाथ पांडेय का क्षेत्र की जनता के तरफ से आभार व्यक्त किया।
Related Articles
चंदौली। बरसात शुरु, फिर भी नहीं हुई सफाई
Post Views: 432 सकलडीहा। बरसात शुरू हो गई है। इसके बाद भी तहसील मुख्यालय से जुड़ी चार गांवों की गंदानाला और बाहा की साफ सफाई नही होने से कस्बा से लेकर मुख्य मार्ग पर जलभरॉव की स्थिती उत्पन्न हो गयी है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी जलभरॉव की समस्या से निजात दिलाने के नाम पर […]
चंदौली:सीएम कार्यक्रम सफल बनाने के लिए किया जनसम्पर्क
Post Views: 240 सकलडीहा। भारतीय जनता पार्टी सकलडीहा पश्चिमी मंडल की आवश्यक बैठक सकलडीहा स्थित बाल विद्या मंदिर में हुई । इसमें 6 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई एवं कार्यकर्ताओं को प्रमुख जिम्मेदारी दी गई। बैठक को मुख्य अतिथि भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने संबोधित करते […]
चंदौली।सीएम के सभा को सफलता के लिए किया मंथन
Post Views: 534 चंदौली। भाजपा की बैठक जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह की निगरानी में जिला कार्यालय पर आयोजित की गई। इस दौरान 6 अक्टूबर को जनपद दौरे पर आ रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद में आगमन को लेकर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान उनके […]