चंदौली

चंदौली। किसान महापंचायत में शामिल होंगे राकेश टिकैत


सकलडीहा। स्थानीय कस्बा में बुधवार को किसान आन्दोलन के समर्थन में किसान विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने बैठकर चर्चा किया। इस दौरान किसान कानून को काले कानून घोषित करते हुए जमकर नारेबाजी किया। वहीं आगामी दिनों में होने वाली किसान महापंचायत में प्रतिभाग करने वाले राकेश टिकैत के आगमन को लेकर चर्चा किया गया।बैठक में किसान वक्ताओं ने कहा कि किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए तैयारी जोरों पर चल रही है। केन्द्र और प्रदेश की सरकार किसानों को आत्महत्या करने के लिये मजबूर कर रही है। अब तक किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य 1868 रूपया प्राप्त हुआ है और न ही क्रय केन्द्रों पर कटौती और कमीशन खोरी के खिलाफ सांसद और विधायक सामने आ रहे हैं। सरकार के गलत नीतियों के कारण किसान परेशान चल रहा है। तीन किसान बिल लाकर किसानों को गुलाम बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर वाराणसी मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप तिवारी, तहसील अध्यक्ष रामअवतार सिंह, मनोज यादव, अरूण यादव, बृजेश साहनी, रामाश्रय प्रजापति, विजेन्द्र तिवारी, रामजी यादव, लालजी यादव, कल्पू राम, नंदलाल राय, जोखन राम, हरिचन्द्र, गोबिंद राय सहित अन्य किसान नेता मौजूद रहे।